Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, ये 5 चीजें निकालना बिल्कुल ना भूलें!

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले हर घर में सफाई की जाती है, खासतौर से जिस रूम में माता का मंदिर स्थापित करने वाले हैं, उसकी तो बेहद ही अच्छे ढंग से सफाई करना जरूरी होता है। मोटी-मोटी सफाई भी कर रही हैं, तो घर में से कुछ चीजें निकालना बेहद जरूरी होता है।

Anmol ChauhanMar 17, 2026 01:47 pm IST
1/7

नवरात्रि से पहले घर से निकालें ये चीजें

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है। पूरे नौ दिनों तक चलने वाला ये त्यौहार हिंदू धर्म में बेहद ही खास माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों देवी दुर्गा स्वयं पृथ्वीलोक पर आती हैं और अपने भक्तों में घर में पधारती हैं। इसलिए भक्त देवी के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ते। माता की चौकी सजाई जाती है, पूरे नौ दिनों देवी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना होती है और उपवास भी रखा जाता है। चूंकि चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली हैं तो तैयारियां भी काफी हद तक हो गई होंगी।

2/7

माँ के स्वागत के लिए करें घर की साफ-सफाई

इन्हीं तैयारियों में से सबसे जरूरी है घर की साफ-सफाई करना। नवरात्रि से पहले हर घर में सफाई की जाती है, खासतौर से जिस रूम में माता का मंदिर स्थापित करने वाले हैं, उसकी तो बेहद ही अच्छे ढंग से सफाई करना जरूरी होता है। मोटी-मोटी सफाई भी कर रही हैं, तो घर में से कुछ चीजें निकालना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि ये चीजें तामसिक मानी जाती हैं और कहा जाता है कि ये घर में नकारात्मक ऊर्जा ले कर आती हैं।

3/7

खंडित तस्वीरें और मूर्तियां निकालें

सबसे पहले तो मंदिर की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी है। इस दौरान जितनी भी देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां या तस्वीरें हैं, उन्हें जरूर बदल दें। इनकी जगह आप नई मूर्तियां स्थापित कर सकते हैं। बाकी पुरानी मूर्तियों को किसी मंदिर, पीपल के पेड़ के पास रख दें या नदी-तालाब में प्रवाहित कर दें।

4/7

सभी टूटी-फूटी चीजें घर से बाहर करें

घर में अक्सर टूटी-फूटी चीजें रखी हुई रहती हैं। ये घर में नेगेटिव एनर्जी ले कर आती हैं। इसलिए नवरात्रि से पहले इन्हें घर से बाहर जरूर निकाल दें। टूटे-फूटे बर्तन, सजावट की चीजें और खिलौने, खासतौर से कांच के बर्तन और डेकोरेटिव आइटम घर से बाहर जरूर निकाल दें।

5/7

घर में बंद घड़ी रखना नेगेटिव होता है

घर में बंद घड़ी रखना नेगेटिव माना जाता है। इसलिए नवरात्रि की सफाई के दौरान कम से कम बंद घड़ी को जरूर घर से बाहर कर दें या फिर रिपेयर करवाएं। माना जाता है कि बंद घड़ी घर में बुरा टाइम ले कर आती है और नकारात्मकता बनाए रखती है। इसलिए ऐसी चीजों को जरूर बाहर कर दें।

6/7

अलमारी से फटे कपड़े और जूते निकालें

अगर आपकी अलमारी में भी फटे-पुराने कपड़ों का जमावड़ा लगा हुआ है, तो जरूरी है कि इन्हें ऑर्गनाइज करें। आप इन्हें डोनेट कर सकते हैं या चाहें तो दोबारा से किसी काम में ला सकते हैं। ठीक यही आप पुराने जूतों के साथ भी कर सकते हैं। बेमतलब में खराब चीजों का ढेर लगाकर रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी ही बनी रहती है।

7/7

तामसिक चीजों को घर में ना दें जगहें

घर में रखी हुई तामसिक चीजें भी नवरात्रि की सफाई के दौरान बाहर कर देनी चाहिए। घर में अगर शराब की बोतलें या नॉन वेज से जुड़ा कोई सामान रखा है, तो नवरात्रि से पहले इन्हें बाहर कर दें। इसके अलावा लहसुन-प्याज और चमड़े की चीजें को भी निकाल दें। खासतौर से पूजा वाले मंदिर के आसपास ये चीजें ना रखें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलNavratri 2026: चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, ये 5 चीजें निकालना बिल्कुल ना भूलें!