रक्षाबंधन पर एस्थेटिक फोटोज के लिए 7 तरीकों से सजाएं घर, देखें बजट फ्रेंडली आइडियाज

रक्षाबंधन पर अगर आप अपने भाई-बहनों के साथ कुछ सुंदर एस्थेटिक फोटोज चाहते हैं तो घर को सजाएं। यहां हम 7 तरीकों को शेयर कर रहे हैं जिन्हें अपनाकर घर को सुंदर तरीके से सजा सकते हैं और ये आइडियाज सस्ते भी हैं। 

Avantika JainAug 24, 2026 07:33 pm IST
Follow us on Google News
1/8

रक्षाबंधन के लिए 7 होम डेकोरेशन आइडियाज

साल 2026 में रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। ये दिन भाई-बहनों के लिए काफी ज्यादा खास होता है। इस दिन अच्छी फोटोज पाने के लिए आपको घर को सबसे सुंदर तरीके से सजाना चाहिए। यहां हम कुछ 7 आइडियाज शेयर कर रहे हैं जिनकी मदद से घर सजाने के बाद आप एस्थेटिक फोटोज क्लिक कर पाएंगे।

2/8

बैकग्राउंड बनाएं

फोटोज के लिए बैकग्राउंड बनाएं। इसके लिए आप सफेद या क्रीम पर्दा लगाएं। फोटोज में फेरी लाइट बहुत अच्छी लगती है इसे वॉल पर या पर्दे पर सजा सकते हैं। नकली फूल या असली गेंदा या गुलाब को सजावट में शामिल करें। पर्दा ना हो तो आप दुपट्टा या शिफॉन कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3/8

रंगोली बनाएं

दरवाजे या आंगन में गेंदे और गुलाब के ताजे फूलों से गोल या चौकोर रंगोली बनाएं। ये फ्रेश फूल घर में एक अच्छी खुशबू बिखेरते हैं और फोटोज क्लिक करवाने के लिए बेस्ट हैं।

4/8

कुशन कवर और पर्दे बदलें

सोफे पर चमकीले कवर्स अच्छे लगते हैं। इनके साथ आप ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी वाले नए कुशन कवर लगाएं। फोटोज में ये काफी अच्छे दिखते हैं।

5/8

इनडोर प्लांट्स

घर में रखए इंडोर प्लांट्स काफी सुंदर दिखते हैं। आप घर की सजावट में इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। रूम के कोनों में हरे-भरे पौधे रखें।

6/8

तोरण से घर सजाएं

एस्थेटिक फोटोज के लिए आप मुख्य दरवाजे और खिड़कियों पर ताजे आम के पत्तों और गेंदे के फूलों का तोरण लगा सकते हैं। ये दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं।

7/8

नीचे बैठने का सेटअप

अगर रूम का एस्थेटिक लुक चाहिए चो नीचे एक सफेद या बीज रंग के चादर या फिर कार्पेट को बिछाएं। इन पर दो से तीन कुशन रखें। एक छोटी चौकी या ट्रे रखकर उस पर राखी, मिठाई और गिफ्ट सजाएं। फोटोज में ये काफी सुंदर दिखता है।

8/8

राखी की थाली अच्छे से सजाएं

रक्षाबंधन पर राखी की थाली में राखी, रोली, चावल, मिठाई, फूल, छोटा दीया सजाएं। इसके साथ क्लोज अप तस्वीरें बहुत सुंदर आती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलरक्षाबंधन पर एस्थेटिक फोटोज के लिए 7 तरीकों से सजाएं घर, देखें बजट फ्रेंडली आइडियाज