300 रुपये का कपड़ा लेकर सिलवाएं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसे सूट डिजाइन्स, हर कोई करेगा तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस एक से बढ़कर एक सूट कैरी करती हैं। उनके जैसे सूट लुक्स आप भी स्टाइल कर सकती हैं। बस इन्हें बनवाने के लिए आपको कपड़ा लेकर सूट सिलवाना होगा।

Deepali SrivastavaFeb 15, 2026 02:59 pm IST
1/9

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के सूट लुक्स

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस एक से बढ़कर एक स्टाइलिश सूट पहनती हैं और उनमें बेहद सुंदर और सिंपल दिखती हैं। उनके सूट भले ही महंगे होते हो लेकिन आप सिर्फ 300 रुपये का कपड़ा खरीदकर एक्ट्रेसेस जैसा सूट सिलवा सकती हैं। हसीनाओं के सूट जैसे डिजाइन्स आजकल के टेलर्स आसानी से बना लेते हैं और उनके सूट डिजाइन्स किसी भी पार्टी या फंक्शन में पहनकर आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। कुछ ऐसे सूट डिजाइन्स हैं, जो फैब्रिक लेकर आसानी से सिलवाया जा सकते हैं। चलिए आपको एक्ट्रेसेस के खास सूट लुक्स दिखाते हैं।

2/9

प्रिंटेड ब्लू सूट

एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया जैसे ब्लू प्रिंटेड सूट आप कपड़ा लेकर सिलवा सकती हैं। इस तरह का सूट डिजाइन इन दिनों चल रहा है और ये नॉर्मल या ऑफिस वियर के लिए स्टाइल कर सकती हैं। इसमें फुल स्लीव्स पैटर्न सिलवाएं।

3/9

लॉन्ग येलो सूट

लॉन्ग पैटर्न में येलो सूट भी सिलवा सकती हैं। आलिया ने बूटी डिजाइन वाला पीला सूट पहना है और साथ में दुपट्टा भी कैरी किया है। इस सूट में चूड़ीदार स्लीव्स परफेक्ट लग रही है।

4/9

गोटे वाला सूट

पिंक कलर का कपड़ा लेकर आप गोटे वाला सूट बनवा सकती हैं। वेलवेट या फिर बनारसी पिंक कलर का कपड़ा लेकर आप सूट सिलवा सकती हैं। इस तरह का सूट आप किसी शादी या फंक्शन में पहन सकती हैं।

5/9

ब्लैक सूट

ब्लैक कलर का आउटफिट लड़कियों का हमेशा फेवरेट होता है। आप ब्लैक कलर का कपड़ा लेकर स्लीवलेस सूट बनवाएं और उसके साथ मैचिंग प्लाजो या लेगिन्स पहन सकती हैं। आप इसके साथ दुपट्टा भी स्टाइल कर सकती हैं।

6/9

रेड पोल्का सूट

रेड पोल्का सूट भी आप कपड़ा लेकर सिलवा सकती हैं। गोल्डन-पिंक कलर का कॉम्बिनेशन वाला ये सूट आप गोल्डन प्लाजो के साथ पहन सकती हैं। ये देखने में स्टाइलिश लुक देगा।

7/9

पिंक अनारकली सूट

पिंक कलर का अनारकली सूट भी आप कपड़ा लेकर बनवा सकती हैं। पिंक कलर के अलग पैटर्न में आप कपड़ा चुनें और फिर कन्ट्रास्ट पिंक वाला दुपट्टा इसके साथ स्टाइल करें।

8/9

स्ट्रेट ऑफ व्हाइट सूट

स्ट्रेट सूट के लिए आप गोल्डन या ऑफ व्हाइट कपड़ा लेकर सिलवाएं। इसके साथ कन्ट्रास्ट में दुपट्टा का कलर चुनें। मैचिंग प्लाजो से इसका लुक परफेक्ट मिलेगा।

9/9

ग्रीन प्रिंटेड सूट

स्लीवलेस स्टाइल वाला ग्रीन प्रिंटेड सूट कपड़े से सिलवाएं। इसके साथ प्लेन प्लाजो और नेट वाला दुपट्टा कैरी करें। दोनों आपके सूट लुक में चार चांद लगा देंगे।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइल300 रुपये का कपड़ा लेकर सिलवाएं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसे सूट डिजाइन्स, हर कोई करेगा तारीफ
;;;