beware 5 summer fruits that can lead to digestive issues fruits that be bad for gut health पेट का हाल बुरा कर सकते हैं गर्मियों में मिलने वाले ये 5 फल, संभलकर करें सेवन
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलपेट का हाल बुरा कर सकते हैं गर्मियों में मिलने वाले ये 5 फल, संभलकर करें सेवन

पेट का हाल बुरा कर सकते हैं गर्मियों में मिलने वाले ये 5 फल, संभलकर करें सेवन

  • Summer Fruits That Are Bad For Digestive Health: इन फलों में पानी की अधिकता होने की वजह से यह धूप और गर्मी की वजह से होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर रखने में मदद करते हैं। बावजूद इसके इन फलों का अधिक सेवन करने पर फायदे की जगह सेहत को नुकसान तक हो सकता है।

Manju MamgainMon, 24 March 2025 02:43 PM
1/7

सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते हैं गर्मियों के ये 5 फल

गर्मियों में अकसर बाजार में रंग-बिरंगे फल देखने को मिलते हैं। यह सभी फल रसीले होने के साथ शरीर को उचित पोषण देते हैं। इन फलों में पानी की अधिकता होने की वजह से यह धूप और गर्मी की वजह से होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या को भी दूर रखने में मदद करते हैं। सेहत के लिए इतने फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं गर्मियों के कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिनका अधिक सेवन आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। Pic Credit: Shutterstock

2/7

लीची

गर्मियों में मुंह का स्वाद बदलने वाला फल लीची, सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अधिक मात्रा में लीची खाने से पेट दर्द और दस्त की समस्या भी परेशान कर सकती है। इसके अलावा लीची में मौजूद शुगर की मात्रा अधिक होने की वजह से यह गर्मियों में परेशानी का कारण बन सकती है। Pic Credit: Shutterstock

3/7

अनानास

गर्मियों में अनानास का अधिक सेवन पेट में एसिडिटी और जलन की समस्या को बढ़ा सकता है। बता दें, अनानास एक खट्टा फल है, जिसमें साइट्रिक एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती है। गर्मियों में अनानास का अधिक सेवन करने से पेट में एसिडिटी और जलन की समस्या बढ़ सकती है। Pic Credit: Shutterstock

4/7

तरबूज

तरबूज में मौजूद पानी का अधिकता ना सिर्फ व्यक्ति की प्यास दूर करती है बल्कि गर्मियों में आम रहने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या को भी दूर रखने में मदद करती है। बावजूद इसके तरबूज का अधिक सेवन सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है। तरबूज में मौजूद चीनी डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकती है। Pic Credit: Shutterstock

5/7

खरबूजा

गर्मियों में ठंडा-ठंडा खरबूजा ना सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है बल्कि आपके मन और तन को भी ठंडक पहुंचाता है। कई बार स्वाद में टेस्टी होने की वजह से लोग इसका सेवन अधिक मात्रा में करने लगते हैं। जिससे पेट दर्द, उल्टी और दस्त लगने जैसे समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। Pic Credit: Shutterstock

6/7

आम

फलों का राजा आम का इंतजार पूरे साल लोग बड़ी बेसब्री से करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों में इसका अधिक सेवन आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आम का सेवन अधिक मात्रा में करने से परहेज करें। आम में मौजूद शुगर और कार्ब्स की अधिक मात्रा शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। Pic Credit: Shutterstock

7/7

पपीता

आमतौर पर पपीते का सेवन पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन गर्मियों में इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। पपीते की तासीर गर्म होने की वजह से यह शरीर की गर्मी बढ़ सकती है। जिससे व्यक्ति को दस्त की समस्या हो सकती है। Pic Credit: Shutterstock