होली पर रंग ही नहीं आपका स्टाइल भी बोलेगा, ऑफिस हो या कॉलेज ये हैं 7 शानदार ड्रेसिंग आइडियाज

Holi 2026 Outfit Ideas : चाहे आप पूरी तरह ट्रेडिशनल लुक चाहती हों या फिर मॉडर्न तड़के के साथ होल पर कुछ नया ट्राई करना हो, यहां कुछ चुनिंदा होली आउटफिट आइडियाज आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

Manju MamgainFeb 17, 2026 06:32 pm IST
1/7

होली के बेस्ट आउटफिट आइडियाज

होली पार्टी चाहे ऑफिस की हो या कॉलेज की, स्टाइल ऐसा होना चाहिए जो क्लासी दिखने के साथ कंफर्टेबल भी हो। यूं तो ज्यादातर लोग होली खेलने के लिए अक्सर पुराने कपड़े पहनकर उन्हें निपटा देते हैं, लेकिन बात जब ऑफिस के गेट-टुगेदर या कॉलेज की धमाकेदार पार्टी की हो, तो थोड़ा 'एक्स्ट्रा स्मार्ट' दिखना तो बनता है। अगर इस होली 2026 आप अपने लिए एक ऐसा लुक चाहते हैं जो आपको भीड़ से अलग खड़ा करते हुए आपकी सादगी को भी बरकरार रखे। जिससे आप रंगों के बीच एक 'स्टाइल आइकन' की तरह नजर आएं तो ये लेटेस्ट होली आउटफिट आइडिया आपके काम आ सकते हैं।

2/7

चुनिंदा होली आउटफिट आइडियाज

चाहे आप पूरी तरह ट्रेडिशनल लुक चाहती हों या फिर मॉडर्न तड़के के साथ होल पर कुछ नया ट्राई करना हो, यहां कुछ चुनिंदा होली आउटफिट आइडियाज आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

3/7

ऑल-व्हाइट चिकनकारी कुर्ता (All-White Chikankari)

यह होली का सबसे एवरग्रीन लुक है। व्हाइट चिकनकारी कुर्ते के साथ ब्लू डेनिम या व्हाइट प्लाजो पहनें। इसके साथ एक्सेसरी में एक कलरफुल (Bandhani) दुपट्टा कैरी करें, जो फोटो में बहुत अच्छा लगता है।

4/7

एथनिक जैकेट और जींस (Ethnic Jacket with Jeans)

अगर आप पूरी तरह ट्रेडिशनल नहीं पहनना चाहते, तो एक सिंपल सफेद टी-शर्ट और जींस पहनें। जिसे ट्रेडिशनल लुक देने के लिए आप ऊपर से एक राजस्थानी या कोल्हापुरी वर्क वाली जैकेट डाल सकते हैं। इस तरह का लुक ऑफिस और कॉलेज दोनों जगह कूल लगता है।

5/7

कलरफुल दुपट्टा और पटियाला (Patiala Suit)

होली पर एकदम देसी और वाइब्रेंट लुक चाहते हैं तो व्हाइट शॉर्ट कुर्ती के साथ कलरफुल पटियाला सलवार पहनें। इसके साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्सेसरी में कानों में बड़े झुमके पहनें। यह आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

6/7

इंडो-वेस्टर्न शर्ट लुक (Indo-Western Shirt)

लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आप इस होली व्हाइट शर्ट के साथ एथनिक स्कर्ट (लड़कियों के लिए) या व्हाइट शर्ट के साथ चिनोस/जींस (लड़कों के लिए) वियर कर सकते हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए शर्ट की स्लीव्स को रोल-अप करके पहनें।

7/7

जयपुरी प्रिंट कुर्ती (Jaipuri Print)

अगर आप हर साल सफेद कपड़ों में होली खेलते-खेलते बोर हो गए हैं। तो इस होली यह स्टाइल टिप आपकी मस्ती और लुक को खास बनाने में मदद कर सकता है। आप हल्के पीले या गुलाबी रंग की जयपुरी प्रिंटेड कुर्ती पहनें। इस तरह के आउटफिट पर लगे गुलाल के दाग ज्यादा खराब नहीं दिखते।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलहोली पर रंग ही नहीं आपका स्टाइल भी बोलेगा, ऑफिस हो या कॉलेज ये हैं 7 शानदार ड्रेसिंग आइडियाज