
डेली वियर में कई महिलाएं गोल्ड के टॉप्स पहनना पसंद करती हैं। एक तो देखने में भी काफी स्टाइलिश लगते हैं, साथ ही काफी हल्के और आरामदायक होते हैं। अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है, तब भी गोल्ड के टॉप्स आसानी से बनवा सकती हैं। कुछ ही ग्राम में काफी अच्छे और फैंसी डिजाइन मिल जाते हैं। इनका क्लासी डिजाइन ऑफिस, कॉलेज या फिर छोटे मोटे फंक्शंस के लिए बेस्ट रहता है। आपने भी गोल्ड के टॉप्स बनवाने का प्लान किया है, तो एक बार इनमें लेटेस्ट डिजाइन भी देख ही लीजिए, शॉपिंग में काफी मदद मिल जाएगी। (All Images Credit- Pinterest)

2/9थोड़ा अलग हटकर ट्रेंडी सा डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये गोल्ड टॉप्स एकदम परफेक्ट रहेंगे। स्क्वेयर शेप काफी ज्यादा यूनिक और क्लासी लुक देता है। इस तरह के टॉप्स डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं। ऑफिस या कॉलेज जाती हैं, तो इन्हें बनवा सकती हैं। हर तरह के आउटफिट के साथ आराम से पेयर हो जाएंगे।

3/9एक ट्रेडिशनल डिजाइन में भी आपके पास गोल्ड के टॉप्स होने चाहिए। ये देखने में काफी ज्यादा क्लासी और हेवी लुक देते हैं, जबकि ज्यादा भारी भी नहीं होते। पूजा-पाठ, त्यौहार, शादी-फंक्शन के मौकों पर साड़ी या सूट पहनकर तैयार होंगी तो ये टॉप्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

4/9मिनिमल डिजाइन में ही इस तरह के लटकन वाले गोल्ड टॉप्स काफी फैंसी लगते हैं। खासकर डेली वियर में अगर आप ज्यादा हेवी बाली या सुई धागा ईयरिंग्स नहीं पहनना चाहती हैं, तो ऐसे लटकन वाले टॉप्स बनवा सकती हैं। इनमें फेस शेप काफी सुंदर आती है।

5/9फ्लोरल शेप में गोल्ड के टॉप्स काफी ज्यादा सुंदर लगेंगे। खासकर लड़कियों के लिए इस तरह के डिजाइन हमेशा ही बेस्ट रहते हैं। आप वेस्टर्न आउटफिट पहनती हों या कभी ट्रेडिशनल लुक कैरी करें, इस तरह के ईयरिंग्स हर एक के साथ पेयर कर सकती हैं। बहुत ज्यादा खिलकर आते हैं।

6/9थोड़े ट्रेडिशनल डिजाइन में ही ये लटकन वाले टॉप्स काफी प्यारा लुक देंगे। इस तरह के टॉप्स उनके लिए बढ़िया हैं, जो डेली वियर में ज्यादातर सूट या साड़ी ही वियर करती हैं। देखने में थोड़ा हेवी लुक देते हैं, लेकिन काफी लाइटवेट होते हैं और फेस के फीचर्स को एन्हांस करते हैं।

7/9डेली वियर के लिए कोई मिनिमल सा, स्टाइलिश सा और लाइटवेट डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो इससे बेस्ट ऑप्शन शायद ही कोई हो। गर्ल्स के लिए तो ये क्लासी गोल्ड टॉप्स एकदम परफेक्ट हैं। ये हर फेस शेप पर सुंदर लगते हैं और हर एक आउटफिट के साथ मैच भी आराम से हो जाते हैं।

8/9गोल्ड टॉप्स में आप इस तरह का रोज शेप पैटर्न भी चूज कर सकती हैं। ये काफी ब्यूटीफुल लगता है। बेटी को गिफ्ट करना है या आपको अपने लिए कोई मिनिमल डिजाइन लेना है, तो ये एकदम परफेक्ट रहेगा। बहुत हल्का डिजाइन है और पहनने के बाद बड़ा ही प्यारा लगता है।

9/9अगर आपको लटकन वाले टॉप्स बनवाने हैं तो कुछ इस तरह का डिजाइन भी सिलेक्ट कर सकती हैं। पहनने के बाद बड़ा ही क्लासी लगता है और हर फेस शेप पर काफी खिलकर आता है। इस तरह के डिजाइन रोजाना में सूट-साड़ी के साथ पहनने के लिए बेस्ट रहते हैं।
