Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसर्दियों में शरीर गर्म रखकर बीमार पड़ने से बचाएंगे ये 6 योगासन, जानें फायदे

सर्दियों में शरीर गर्म रखकर बीमार पड़ने से बचाएंगे ये 6 योगासन, जानें फायदे

Best Yoga Poses To keep Body Warm : लोग ठंड में शरीर की गर्माहट बनाए रखने के लिए डाइट से लेकर हीटर- ब्लोअर, गर्म कपड़ों के साथ कुछ योगासनों की भी मदद ले रहे हैं। आइए जानते हैं 6 ऐसे योगासनों के बारे में, जिन्हें रोजाना करने से आप शरीर की गर्माहट को बनाए रख सकते हैं।

Manju MamgainDec 15, 2025 08:11 pm IST
1/7

शरीर की गर्माहट बनाए रखेंगे ये 6 योगासन

बढ़ते प्रदूषण के बाद शीत लहर, कोहरा और धुंध लोगों के लिए परेशानी के सबब बने हुए हैं। इसी के बीच देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। जिसने लोगों के जीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। लोग शरीर को गर्म रखकर खुद को बीमार पड़ने से बचाने की हर मुमकिन कोशिश में लगे हुए हैं। जिसमें डाइट से लेकर हीटर- ब्लोअर, गर्म कपड़ों के साथ कुछ योगासन भी शामिल हैं। आइए जानते हैं 6 ऐसे योगासनों के बारे में, जिन्हें रोजाना करने से आप शरीर की गर्माहट को बनाए रख सकते हैं।

2/7

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार पूरी बॉडी का वॉर्म-अप है। इसका अभ्यास शरीर में गर्माहट बनाए रखने के साथ शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। इस अभ्यास को करने से रक्त परिसंचरण में सुधार करता है, जिससे शरीर में गर्मी पैदा होती है। सर्दियों में सुबह सूरज की रोशनी में यह योगासन करना बेस्ट माना जाता है।

3/7

भस्त्रिका प्राणायाम

भस्त्रिका प्राणायाम के दौरान तेज और गहरी सांसें (धौंकनी की तरह) शरीर में ऊर्जा और गर्मी उत्पन्न करती हैं। यह कफ को कम करके शरीर में उत्तेजना व गर्मी बढ़ाता है।

4/7

वीरभद्रासन (वारियर पोज)

वीरभद्रासन (योद्धा मुद्रा) पैरों और कोर को मजबूत बनाकर ब्लड फ्लो बढ़ाता है। यह आसन पूरे शरीर में, खासकर पैरों, बाजुओं और कंधों में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर में गर्मी महसूस होती है।

5/7

कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति प्राणायाम शरीर में आंतरिक गर्मी उत्पन्न करके ऊर्जा बढ़ाता है, जिससे ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है।

6/7

नौकासन (Boat Pose)

नौकासन (Boat Pose) शरीर में आंतरिक गर्मी और ऊर्जा (गर्माहट) बढ़ाने में मदद करता है, खासकर सर्दियों में इसे करने से शरीर सक्रिय रहता है। यह आसन कोर को मजबूत करता है और चयापचय (metabolism) को बढ़ाता है, जिससे शरीर में ऊष्मा उत्पन्न होती है।

7/7

उज्जायी ब्रीदिंग

उज्जायी ब्रीदिंग (प्राणायाम) शरीर में आंतरिक गर्मी उत्पन्न करके ऊर्जा बढ़ाता है। गले के हल्के संकुचन और वायु घर्षण से यह गर्माहट पैदा होती है, जो आलस्य दूर करने और ताजगी लाने में मदद करती है।