वेडिंग पार्टी में दिखेंगी सबसे अलग, साड़ी-लहंगा छोड़ ट्राई करें हीरोइनों जैसे अनारकली सूट

Trending Anarkali Suit: शादी की पार्टी में मेहमानों के बीच सबसे हटके दिखना चाहती हैं तो साड़ी और लहंगे का आइडिया छोड़ दें। ट्रेडिशनल लुक के लिए हीरोइनों की तरह इन ट्रेंडिग अनारकली सूट को पहनें, सबकी निगाहें आप पर होंगी।

AparajitaApr 16, 2026 10:49 pm IST
1/7

बेस्ट अनारकली सूट डिजाइन

वेडिंग पार्टी में रेडी होने के लिए ट्रेडिशनल लुक की तलाश है। लेकिन साड़ी और लहंगा पहनना नहीं चाहती हैं तो अनारकली सूट बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन दिनों हीरोइनों के ये सूट ट्रेंडिंग हैं और समर में रेडी होने के लिए परफेक्ट, इन लुक्स को देखकर आप भी इंस्पायर हो सकती हैं।

2/7

व्हाइट लैस डिजाइन सूट

अनारकली सूट की ये डिजाइन क्लासी लुक देगी। सहेली की शादी में सबसे अलग और सोबर लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो अनन्या पांडे की तरह लैस फैब्रिक वाले लांग अनारकली कुर्ते को स्टिच करवाएं।

3/7

ब्लैक अनारकली

कजिन की वेडिंग में ब्लैक आउटफिट पहनकर रेडी होना चाहती हैं तो काजोल का ये अनारकली सूट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। फ्रंट में हैवी एंब्रायडरी के साथ किसी भी ज्वैलरी की जरूरत नहीं होगी और आपका गॉर्जियस लुक्स सारे कजिंस को जरूर जलाएगा।

4/7

ट्रेडिशनल अनारकली सूट

अनारकली कुर्ता पहनकर ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो मृणाल ठाकुर की तरह मल्टी डिजाइन वाले कुर्ते को स्टिच करवाएं। आप इस तरह के कुर्ते को पुरानी साड़ी से भी स्टिच करवा सकती हैं। ये खूबसूरत दिखेगा।

5/7

नीसा देवगन का अनारकली कुर्ता

गर्ली लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो नीसा देवगन की तरह नेट वाले मल्टी लेयर का अनारकली कुर्ता स्टिच करवा लें। ये आपको ब्यूटीफुल लुक देगा।

6/7

मृणाल ठाकुर का स्टनिंग अनारकली कुर्ता

लांग फ्लेयर वाले अनारकली कुर्ते की ये डिजाइन स्टनिंग दिख रही है। हैवी एंब्रायडरी जैकेट के साथ पेयर कर इसे स्पेशल ओकेजन पर पहना जा सकता है।

7/7

सारा अर्जुन का लहरिया कुर्ता

अगर आप ट्रेडिनल लुक किसी स्पेशल ओकेजन पर क्रिएट करना चाहती है तो सारा अर्जुन का ये लहरिया अनारकली कुर्ता बिल्कुल परफेक्ट है। जिसे आप जरूर ट्राई करें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलवेडिंग पार्टी में दिखेंगी सबसे अलग, साड़ी-लहंगा छोड़ ट्राई करें हीरोइनों जैसे अनारकली सूट