
को-ऑर्ड सेट इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। डेली वियर हो या फिर ऑफिस वियर हर कोई को-ऑर्ड सेट पहनना पसंद करता है। ये कम्फर्टेबल होते हैं और दिखने में काफी अच्छे लगते हैं। यहां हम 7 डिजाइन लेकर आए हैं। जिन्हें आप अपनी पसंद के को-ऑर्ड्स सिलवाने के लिए देख सकते हैं। ये डिजाइन दिखने में काफी अच्छे और यूनीक हैं।

2/8आजकल फार्शी सलवार ट्रेंड में है। गर्मियों के मौसम में इस तरह की सलवार पहनकर आपको काफी रिलैक्सिंग महसूस हो सकता है। इसमें कुर्ते की लेंथ को शॉर्ट रखा गया है और स्लीव्स फुल हैं। ये हाफ नेक डिजाइन काफी अच्छा को-ऑर्ड में काफी अच्छा लगता है। इसे आप कॉटन फैब्रिक में बनवा सकते हैं। फोटो क्रेडिट- dimpledesignstudio

3/8अलग कुर्ता प्रिंट और पैंट का अलग प्रिंट भी काफी अच्छा लगता है। को-ऑर्ड बनवाने के लिए आप इस तरह के डिजाइन को चुनें। कॉटन फैब्रिक में बना ये डिजाइन काफी अच्छा लगता है। फोटो क्रेडिट-dimpledesignstudio

4/8कट स्लीव्स को-ऑर्ड गर्मियों के लिए बेहतरीन होते हैं। अगर आपको बहुत ज्यादा गर्मी लगती है तो आप इस तरह के पैटर्न को बनवा सकते हैं। इसमें फार्शी सलवार की जगह प्लाजो बनवा सकते हैं। फोटो क्रेडिट- dimpledesignstudio

5/8एक प्रिंटेड रेयॉन कपड़ा लें और उससे को-ऑर्ड सेट बनवाएं। इसे अच्छा लुक देने के लिए स्लीव्स और नेकलाइन पर एक मैचिंग लेस लगवाएं। ये डिजाइन वी नेक में अच्छा लगता है। फोटो क्रेडिट- dimpledesignstudio

6/8सिंपल को-ऑर्ड को एक अलग लुक देने के लिए कुर्ते की लेंथ में अंब्रेला डिजाइन डलवाएं। इसे अट्रैकेटिव लुक के लिए बीड्स वाली लेस लगा सकते हैं। फोटो क्रेडिट-Alankrita Fashion

7/8प्लेन कुर्ता के साथ प्रिंटेड प्लाजो काफी अच्छा लगता है। इस डिजाइन में हाफ नेक कुर्ता और फुल अंब्रेला स्लीव्स काफी अच्छी दिखती हैं। फोटो क्रेडिट- Jalandhar Silks

8/8बांधनी प्रिंट का को-ऑर्ड सेट डिजाइन काफी अच्छा लगता है। ये कॉटन के फैब्रिक में आते हैं और इनमें आपको कई रंग मिल जाएंगे। डेली वियर के लिए ये डिजाइन काफी अच्छा है। फोटो क्रेडिट- alankrita_fashion
