Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलशरारा सूट में दिखेगा आपका ही जलवा! शॉपिंग से पहले देख लें ये 8 फैंसी डिजाइन

शरारा सूट में दिखेगा आपका ही जलवा! शॉपिंग से पहले देख लें ये 8 फैंसी डिजाइन

आजकल हेवी एंब्रॉयडरी और इंडो वेस्टर्न टच वाले शरारा सूट आने लगे हैं, जो ट्रेंडी भी लगती हैं और खास मौकों पर आपका लुक भी फीका नहीं होने देते। अगर आप भी वेडिंग सीजन के लिए आउटफिट का सोचकर कन्फ्यूज हैं, तो शरारा सूट चुन सकती हैं।

Anmol ChauhanThu, 23 Oct 2025 12:32 PM
1/9

फैंसी शरारा सूट

शरारा सूट कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। इनका चार्म हमेशा ही बरकरार रहता है। कोई छोटा-मोटा फंक्शन हो या बड़ा वेडिंग फंक्शन, अगर कुछ कंफर्टेबल वियर करना चाहती हैं, तो शरारा सूट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आजकल हेवी एंब्रॉयडरी और इंडो वेस्टर्न टच वाले शरारा सूट आने लगे हैं, जो ट्रेंडी भी लगती हैं और खास मौकों पर आपका लुक भी फीका नहीं होने देते। अगर आप भी वेडिंग सीजन के लिए आउटफिट का सोचकर कन्फ्यूज हैं, तो शरारा सूट चुन सकती हैं। यहां हम आपको कुछ फैंसी डिजाइन दिखाए देते हैं, जो शॉपिंग के दौरान आपकी बड़ी मदद करेंगे। (All Images Credit-Pinterest)

2/9

पेस्टल शेड्स में लें सूट

पेस्टल शेड्स काफी ट्रेंड में हैं। ये आपको सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं। ऐसा पाउडर ब्लू कलर भी आप अपने शरारा सूट सेट के लिए चुन सकती हैं। ज्यादा हेवी एंब्रॉयडरी से परहेज करें, अगर सिंपल और सोफिस्टिकेटेड लुक चाहती हैं।

3/9

गोटा पट्टी ट्रेडिशनल वर्क सूट

एकदम त्योहारों या शादियों वाली वाइब चाहती हैं, तो ट्रेडिशनल गोटा पट्टी और एंब्रॉयडरी वाला ऐसा सूट ले सकती हैं। ब्राइट येलो शेड भी एकदम परफेक्ट रहेगी। इसके साथ कॉन्ट्रास्ट रंग की ज्वैलरी या दुपट्टा कैरी करेंगी, तो लुक में चार चांद लग जाएंगे।

4/9

रॉयल लुक देगा बैंगनी शरारा

बैंगनी और गोल्डन रंग के कॉम्बिनेशन वाला ये शरारा सूट आपको एकदम रॉयल और एलिगेंट लुक देगा। अगर आप कोई ऐसा कलर ढूंढ रही हैं, जो आपको सबसे अलग दिखाए और सुंदर भी, तो ये शेड पिक करें। इसके साथ सिल्वर या गोल्डन ज्वैलरी काफी अच्छी लगेगी।

5/9

आसमानी सूट सेट

ऐसा रंग जिसमें हर कोई आपको देखता ही रह जाए और आप किसी 90s की हीरोइन से कम ना लगें, वो है आसमानी रंग। ये ब्राइट शेड जितनी सुंदर लगती है, उतनी ही आप पर निखर कर भी आती है। इसके साथ सिल्वर और पर्ल वर्क काफी फैंसी लगता है।

6/9

रेड सूट सेट

लाल रंग हर लड़की पर बेहद खूबसूरत लगता है। इसके साथ गोल्डन का कॉम्बिनेशन हो तब तो बात ही कुछ और है। लुक ज्यादा ओवर ना लगे, इसके लिए हल्की एंब्रॉयडरी वाला सूट चुनें। इसके साथ मोटे बॉर्डर वाला दुपट्टा बैलेंस लुक देने में मदद करेगा।

7/9

कॉटन शरारा सूट

अगर आप भी कंफर्ट से समझौता करना पसंद नहीं करती हैं, तो कॉटन का शरारा सूट आपके लिए परफेक्ट रहेगा। कुछ इस तरह का फ्लोरल प्रिंट वाला फैब्रिक ले कर आप पूरा सूट स्टिच करा सकती हैं। ये बहुत ही सुंदर और स्टाइलिश लुक देता है।

8/9

फुल स्लीव्स वाला सूट लें

फुल स्लीव्स वाला सूट काफी क्लासी और एलिगेंट लगता है। अगर मिनिमल और सादगी भरा लुक चाहती हैं, तो ऐसा सूट ट्राई करें। आप चाहें तो जॉर्जेट या शिफॉन का फैब्रिक ले कर अपने हिसाब से भी सूट स्टिच करा सकती हैं।

9/9

पंजाबी सूट सेट

पंजाबन कुड़ी बनना चाहती हैं, तो ऐसा सूट ट्राई करें। अमूमन ये सिंपल सा फैब्रिक होता है, जिसपर गोटा पट्टी या गोल्डन लेस का वर्क होता है। पंजाबी सूटों में उनके दुपट्टे या तो किसी और रंग के होते हैं या फिर उनपर हेवी एंब्रॉयडरी का वर्क होता है।