हेल्दी हार्मोन के लिए महिलाएं खाएं ये 10 आयुर्वेदिक चीजें, एक्सपर्ट ने दी सलाह

10 Ayurvedic Foods: पीसीओएस, पीरियड्स, पेट की समस्याएं, थायराइड, स्किन और ओवरऑल हेल्थ को नेचुरली ठीक करने के लिए हार्मोनल बैलेंस जरूरी है। एक्सपर्ट दीक्षा भावसार ने इंस्टाग्राम के जरिए उन 10 आयुर्वेदिक चीजों के बारे में बताया है जो महिलाओं को हेल्दी हार्मोन के लिए खानी चाहिए।

Avantika JainFeb 18, 2026 10:53 pm IST
1/11

हेल्दी हार्मोन के लिए 10 आयुर्वेदिक चीजें

महिलाओं को होने वाली पीसीओएस की दिक्कत, पीरियड्स में देरी, पेट की समस्याएं, थायराइड, स्किन प्रॉब्लम जैसी दिक्कतें हार्मोन से जुड़ी हैं। इन सभी परेशानियों से निपटने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए 10 आयुर्वेदिक चीजों के बारे में बताया है, जो महिलाएं हेल्दी हार्मोन के लिए जरूर खाएं।

2/11

पीसिओएस और पीरियड्स के लिए बेस्ट है शतावरी

एस्ट्रोजन को बैलेंस करने के साथ ही शतावरी पीसीओएस, फर्टिलिटी और पीरियड्स को सपोर्ट करती है। आधा चम्मच शतावरी पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर रात को पिएं।

3/11

बेहतर ओव्यूलेशन और यूटरस मजबूती के लिए तिल

तिल के बीज प्रोजेस्ट्रोन को सपोर्ट करने के साथ ही बेहतर ओव्यूलेशन और यूटरस मजबूती में मदद करते हैं। इन्हें ड्राई रोस्ट करें और रोजाना एक चम्मच खाएं।

4/11

पाचन और थायराइय के लिए बेस्ट है घी

घी का इस्तेमाल हर भारतीय किचन में होता है। ये हार्मोन सिग्नल को बेहतर बनाने के साथ ही पाचन और थायराइड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा ड्राईनेस को कम करता है। महिलाएं रोजाना एक चम्मच गाय के घी को खाएं।

5/11

स्लीप बेहतर बनाने और कोर्टिसोल को कम करने के लिए अश्वगंधा

आधा चम्मच अश्वगंधा को रोजाना गर्म दूध में डालकर रात में पिएं। इससे कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन कम होता है, इसके अलावा पीसीओएस और थायराइड को सपोर्ट मिलता है। अश्वगंधा की मदद से नींद को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

6/11

वीकनेस और फर्टिलिटी के लिए खजूर

रातभर भीगे हुए 2 से 3 खजूर को खाने से वीकनेस कम होती है और फर्टिलिटी को सपोर्ट मिलता है। इससे पीरियड्स भी बेहतर होते हैं।

7/11

एक्ने और ओव्यूलेशन के लिए मेथी दाना

भीगे हुए मेथीदाना को रोजाना सुबह खाएं। ये इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार करता है और ओव्यूलेशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा मेथी एक्ने को भी कम करती है।

8/11

स्किन के लिए नारियल पानी

फ्रेश नारियल पानी शरीर की एक्सट्रा हीट को कम करता है और स्किन क्वालिटी को बेहतर बनाता है।

9/11

एस्ट्रोजन और प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लिए अलसी

रोस्टेड अलसी के पाउडर का एक चम्मच खाएं। ये एस्ट्रोजन बैलेंस करने और प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये रेगुलर साइकिल को सपोर्ट करता है।

10/11

इम्यूनिटी और थायराइड के लिए आंवला

एक चम्मच आंवला पाउडर को शहद के साथ खाएं। ये थायराइड को सपोर्ट करता है और एग क्वालिटी को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।

11/11

पीसीओएस और मेटाबॉलिज्म के लिए मोरिंगा

आधा चम्मच मोरिंगा पाउडर को खाने में शामिल करें। इससे इंसुलिन बेहतर होता है, पीसीओएस में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म इम्प्रूव होता है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलहेल्दी हार्मोन के लिए महिलाएं खाएं ये 10 आयुर्वेदिक चीजें, एक्सपर्ट ने दी सलाह