
अवारापन 2 फेम एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी एक्टिंग अलावा स्टाइलिश लुक्स के लिए जानी जाती हैं। दिशा हमेशा ग्लैमरस लुक्स में कहर ढाती हैं और उनके हर आउटफिट्स के साथ मेकअप भी परफेक्ट दिखता है। एक्ट्रेस ज्यादा बोल्ड मेकअप नहीं करती हैं लेकिन उनका लुक क्लासी दिखता है। अगर आप भी दिशा की तरह परफेक्ट लुक चाहती हैं, तो उनके कुछ मेकअप टिप्स को जरूर फॉलो करें। इन टिप्स की मदद से आपको वेस्टर्न और एथनिक दोनों पर खूबसूरत लुक मिलेगा। चलिए दिशा के खूबसूरत लुक्स दिखाते हैं।

2/8न्यूड पिंक लिपस्टिक शेड और लाइट मेकअप दिशा ने साटिन ऑफ व्हाइट ड्रेस के साथ किया है। अगर आप लाइट कलर्स कैरी करते हैं, तो हल्का या फिर न्यूड मेकअप ही करें। ज्यादा बोल्ड लुक आपके ड्रेस के शो को खराब कर देता है।

3/8ऑफ शोल्डर गाउन के साथ दिशा ने बोल्ड आई मेकअप किया है। पिंक लिपस्टिक, आईलाइनर, मस्कारा, काजल के साथ दिशा ने आई लुक को उकेरा है। अगर आप हैवी गाउन या ड्रेस कैरी करती हैं, तो इस तरह का मेकअप करें।

4/8दिशा ने रेड कलर की हैवी साड़ी स्टाइलिश तरीके से कैरी की है और साथ में हैवी झुमका पहने हैं। ऐसे में उन्होंने मेकअप को काफी सिंपल और लाइट रखा है। मैचिंग बिंदी, लिपस्टिक के साथ काजल,आईलाइनर लुक लेकर मेकअप किया है।

5/8रात हो दिन वाला लुक आप शाइन मेकअप करके खुद को चमका सकती हैं। दिशा ने लाइट पिंक लिपस्टिक और हल्का काजल लगाकर लुक कंप्लीट किया है। ऊपर से उन्होंने हाईलाइटर लगाकर शिमरी शाइन मेकअप किया है।

6/8ब्लैक ब्लेजर के साथ दिशा ने प्रोफेशनल लुक लिया है और इसके साथ उन्होंने काजल-आईलाइनर लगाकर मस्कारा से आई लुक कंप्लीट किया। इसके साथ लिपस्टिक, ब्लश, हाईलाइटर लगाकर मेकअप किया है। अगर आप प्रोफेशनल लुक ले रही हैं, तब भी लाइट मेकअप करें।

7/8सी ग्रीन कलर की स्ट्रैपी ड्रेस के साथ दिशा ने बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाकर फेस को हाईलाइट किया है। पतला आईलाइनर, मस्कारा लगाकर दिशा ने फेस लुक को अट्रैक्टिव बनाया है। अगर आप लाइट कलर की ड्रेस कैरी कर रही हैं, तो थोड़ा बोल्ड मेकअप चलेगा।

8/8व्हाइट गाउन ड्रेस के साथ दिशा ने मिनिमल मेकअप लुक लिया है, जिसमें उन्होंने रेड लिपस्टिक, हाईलाइटर, आई लुक लगाया है और हेयर बन बनाया हुआ है। इस आउटफिट में दिशा ग्लैमरस दिख रही है। आप भी इस तरह के वेस्टर्न लुक के साथ ऐसे मेकअप ट्राई करें।
