
गर्मी का मौसम अब शुरू हो रहा है और बदलता सीजन हमेशा ही बीमारियों का कारण बनता है। गर्मी के मौसम में अगर आप शरीर को हाइड्रेट नहीं रखेंगे या हेल्दी फूड्स नहीं खाते हैं, तो पेट खराब, दर्द या उल्टी-दस्त जैसी समस्या हो सकती है। सिर्फ बड़ों को ही नहीं बच्चों को भी ये सब झेलना पड़ सकता है। बदलते सीजन में अगर आप ओवरईटिंग करते हैं या कुछ भी खा लेते हैं, तो ये नुकसान कर सकता है। ऐसे में सीजन के हिसाब से आपको अपनी डायट भी चुननी पड़ेगी। कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें कुछ दिनों के लिए खाना बिल्कुल बंद करना चाहिए। वरना पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है और आप बीमार हो सकते हैं। चलिए बताते हैं हम किन चीजों से परहेज करने के लिए कह रहे हैं।

2/8प्रोसेस्ड मीट गर्मी के मौसम में बिल्कुल न खाएं। इसके पीछे वजह है कि आपको नहीं पता कि मीट-चिकन को कितने दिनों से स्टोर किया गया था। प्रोसेस्ड मीट हाई कूलिंग टेंपरेचर में रखा जाता है लेकिन फिर भी इनमें बैक्टीरिया हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप इसे खाते हैं, तो पेट की समस्या से जूझ सकते हैं।

3/8अंडा आप कोशिश करें कि अब फ्रेश लेकर आए और उसे खाकर खत्म करें। ज्यादा दिनों का रखा हुआ अंडा बिल्कुल न खाएं। खराब अंडा खाने से उल्टी-दस्त, पेट दर्द की समस्या हो सकती है। फिर इससे शरीर में कमजोरी आ जाएगी।

4/8अगर आप ज्यादा ड्रिंक करते हैं या फिर चिल्ड बियर पीने का शौक रखते हैं, तो इसे थोड़ा कम करें। बदलते मौसम के साथ बदहजमी होने का खतरा रहता है। शराब या बियर हजम होने में समय लगता है, ऐसे में अगर आप कुछ खा लेते हैं, तो पेट में ऐंठन, दर्द की समस्या और लूज मोशन हो सकते हैं।

5/8कैफीन युक्त ड्रिंक्स जैसे चाय और कॉफी भी कम पिएं। ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन पेट की सेहत को खराब कर सकता हैं। अगर दिन में 4-5 बार आप चाय या कॉफी पी रहे हैं, तो ये सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

6/8ज्यादा मसालेदार खाना भी इन दिनों हाजमा खराब कर सकता है। स्पाइसी फूड्स या ज्यादा तला-भुना खाने से पेट दर्द या मरोड़ हो सकती है। मसालेदार खाना हजम जल्दी नहीं होता है और अगर आप रात में इसे खाकर सोते हैं, तो ये पेट के लिए अच्छा नहीं है।

7/8बदलते सीजन के साथ त्योहार भी चल रहे हैं, ऐसे में अगर आप शुगरी आइटम ज्यादा खा लेते हैं, तो भी पेट खराब हो सकता है। शुगर आसानी से पचती नहीं है और ज्यादा मीठी चीजें खाने से लूज मोशन आ सकते हैं या फिर उल्टी की समस्या भी हो सकती है।

8/8अचार या खटाई खाना भी सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। इस मौसम में जीभ को हर दिन कुछ चटपटा खाने का मन करता है लेकिन अचार या खटाई में मौजूद एसिड आपके पाचन को खराब कर सकते हैं। आप कुछ दिनों बाद ये सब आसानी से खा सकते हैं, अभी कुछ दिन के लिए परहेज करने में कोई बुराई नहीं है।
