Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलपानी गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड यूज करते समय भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, पछताना पड़ेगा

पानी गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड यूज करते समय भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, पछताना पड़ेगा

Mistakes To Avoid While Using Immersion Rod : इमर्शन रॉड का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं किया जाए तो ये आपकी सेहत के लिए एक बड़ा खतरा भी बन सकती है। आइए जानते हैं इमर्शन रॉड से जुड़ी किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए आपको इसका इस्तेमाल करने से पहले किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

Manju MamgainNov 14, 2025 10:18 pm IST
1/7

इमर्शन रॉड का यूज करते समय ना करें ये गलतियां

सर्दियां शुरू होते ही लोग ठंडे पानी की जगह गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। जिसके लिए ज्यादातर घरों में या तो गीजर या फिर इमर्शन रॉड का यूज किया जाता है। हो सकता है गीजर हर किसी के घर पर ना भी लगा हो लेकिन इमर्शन रॉड ज्यादातर घरों में मौजूद रहती है। इसके अलावा इमर्शन रॉड गीजर की तुलना में सस्ती भी होती है। लेकिन अगर इमर्शन रोड का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं किया जाए तो ये आपकी सेहत के लिए एक बड़ा खतरा भी बन सकती है। आइए जानते हैं इमर्शन रॉड से जुड़ी किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए आपको इसका इस्तेमाल करने से पहले किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

2/7

रॉड को पानी में डालने के बाद ही स्विच ऑन करें

इमर्शन रॉड को कभी भी पानी की बाल्टी में डालने से पहले उसका स्विच ऑन न करें। रॉड को हमेशा तभी प्लग इन करें जब वो पानी में पूरी तरह डुबा हुआ हो। सूखी रॉड को चालू करने से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है।

3/7

केबल और प्लग को रेगुलर चेक करें

जब भी आप इमर्शन रॉड को यूज करें तब एक बार केबल और प्लग की स्थिति को जरूर चेक कर लें। अगर तार कटा हुआ या प्लग खराब हो, तो उसे तुरंत बदल दें। कटी हुई तार शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रिक करंट लगने का कारण बन सकती है।

4/7

लोहे की बाल्टी में रॉड न यूज करें

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि लोहे की बाल्टी में कभी भी इमर्शन रॉड का इस्तेमाल न करें। लोहे से बिजली जल्दी फैलती है, जिससे करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। इमर्शन रॉड हमेशा प्लास्टिक या किसी सेफ बर्तन में ही डालकर यूज करें।

5/7

बाल्टी में पानी की मात्रा सही रखें

इमर्शन रॉड यूज करते समय पानी की मात्रा का भी खास ख्याल रखें। बहुत कम पानी में रॉड डालने से ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट या झटका लगने के चांस बढ़ सकते हैं।

6/7

पानी गर्म हो जाने के बाद रॉड निकाल दें

इमर्शन रॉड से पानी गर्म होने के बाद तुरंत उसका प्लग निकाल दें। लगातार चालू रखने से ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। इसके अलावा ज्यादा तेर तक रॉड को चलाए रखने से बिजली की खपत भी बढ़ जाती है।

7/7

स्विच बंद करने से पहले पानी को हाथ से छूने से बचें

जब तक रॉड से पानी गर्म हो रहा है और स्विच ऑन है तब तक पानी में हाथ न डालें। रॉड को स्विच ऑफ करने के बाद भी पानी को छूते समय सावधान रहें। रॉड को पानी से बाहर निकालने के बाद फौरन न छुएं क्योंकि गर्म पानी आपके हाथ को जला सकता है।