पीले रंग की पतली साड़ी में इतराती दिखीं अंकिता लोखंडे, सिल्वर जूलरी ने लूटी लाइमलाइट

एक्ट्रेस अंकित लोखंडे ने हाल ही में पीले रंग की पतली साड़ी में अपने लुक को शेयर किया है। इस लुक में उनकी सिल्वर जूलरी ने खूब लाइमलाइट बटोरी है। यहां देखिए कैसा है एक्ट्रेस का पूरा लुक। 

Avantika JainSep 14, 2026 11:45 pm IST
Follow us on Google News
1/7

पीली साड़ी में अंकिता लोखंडे के खूबसूरत लुक्स

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का लेटेस्ट साड़ी लुक इंस्टाग्राम पर खूब तारीफ बटोर रहा है। वैसे तो अदाकारा कई बार साड़ी पहने दिखाई देती हैं, लेकिन ये लुक बाकी लुक्स से काफी अलग है। इसमें उन्होंने एक पतली साड़ी को कैरी किया है लेकिन इसके साथ उन्होंने खूब सारी सिल्वर जूलरी को कैरी किया है। देखिए क्या है अंकिता के लुक की खासियत।

2/7

गर्मी के मौसम के लिए बिल्कुल परफेक्ट है साड़ी

अंकिता ने जिस साड़ी को कैरी किया है ये ब्राइट पीले रंग में है। इसका फैब्रिक सॉफ्ट ऑर्गेंजा है। इस साड़ी के बॉर्डर पर कटवर्क वाला थ्रेड डिडाइन है। इसके अलावा साड़ी के पल्लू पर सुंदर बड़े फूल बने हैं। कम्फर्टेबल कपड़े वाली ये साड़ी गर्मी के सीजन के लिए परफेक्ट है।

3/7

खास है ब्लाउज डिजाइन

अंकिता की इस साड़ी का ब्लाउजा काफी सुंदर है। ये डबल ब्लाउज है, जिसमें अंदर एक ब्रालेट पैटर्न का ब्लाउज है। इसके ऊपर एक फ्रंट कटआउट वाला फुल स्लीव्स लॉन्ग जैकेट है। ब्लाउज का ये पैटर्न दिखने में काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।

4/7

जूलरी ने लूटी लाइमलाइट

अंकिता के इस साड़ी लुक में जूलरी ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी है। एक्ट्रेस ने ब्राइट पीले रंग की साड़ी के साथ खूब सारी सिल्वर जूलरी को स्टाइल किया है। उन्होंने सिल्वर बैंगल्स समेत दो सिलवर नेकलेस और सुंदर ईयरपीस को पहना है।

5/7

हाथों में लगाया आलता

एक्ट्रेस ने अपने हाथों पर आलता लगाया है। जो उनके लुक में विंटेज और क्लासिक खूबसूरती को जोड़ रहा है।

6/7

मेकअप और हेयरस्टाइल

इस लुक में एक्ट्रेस ने बहुत सोबर मेकअप किया है। जिसमें आंखों पर लाइट आइशैडो और आइलाइनर लगाया है। इसके अलावा लाल बिंदी और सिंदूर लगाया है। इसके अलावा येलो साड़ी के साथ ब्राइट लिपस्टिक काफी अच्छी दिख रही है। इस लुक में अंकिता ने फ्रंट से स्लीक हेयर के साथ टाइट बन बनाया है।

7/7

पोज की हो रही तारीफ

पीले रंग की इस साड़ी में अंकिता ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। जिसकी तारीफ लोग कमेंट में खूब कर रहे हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलपीले रंग की पतली साड़ी में इतराती दिखीं अंकिता लोखंडे, सिल्वर जूलरी ने लूटी लाइमलाइट