आकांक्षा चमोला के 7 हॉट लुक्स देंगे परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन, पार्टी में दिखेंगी सबसे अलग

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में नजर आ रही हैं। उनके बेबाक अंदाज और फैशन की लोग तारीफ करते हैं और इसी कड़ी में आज हम उनके खास पार्टी लुक्स आपको दिखाने जा रहे हैं। एक्ट्रेस से आप भी फैशन टिप्स ले सकती हैं।

Deepali SrivastavaJul 05, 2026 03:22 pm IST
1/8

आकांक्षा चमोला के ग्लैमरस लुक्स

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में नजर आ रही हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, इस फोटो गैलरी में हम उनके शोज या निजी जिंदगी की नहीं, बल्कि उनके स्टाइलिश फैशन सेंस की बात करेंगे। आकांक्षा रील ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी बेहद ग्लैमरस और फैशनेबल हैं। खासतौर पर उनके पार्टी लुक्स फैशन लवर्स को खूब पसंद आते हैं। अगर आप किसी पार्टी, वेडिंग फंक्शन या स्पेशल इवेंट के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन ढूंढ़ रही हैं, तो आकांक्षा चमोला के ये शानदार पार्टी लुक्स जरूर देखें।

2/8

गोल्डन गर्ल

आकांक्षा चमोला ने हाई स्लिट स्टाइल वाली गोल्डन ड्रेस कैरी की है। स्ट्रैपी लुक वाली गोल्डन ड्रेस में आकांक्षा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ब्लैक हील्स के साथ उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है।

3/8

ब्लैक हॉल्टर नेक ड्रेस

ब्लैक कलर की फ्रंट ओपन हॉल्टर नेक ड्रेस में आकांक्षा ग्लैम लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनकी ये रिवीलिंग ड्रेस नाइट पार्टी के लिए परफेक्ट रहेगी। मैचिंग हील्स और डायमंड सेट के साथ उन्होंने लुक को पूरा किया है।

4/8

फुशिया पिंक साटिन ड्रेस

आकांक्षा ने फुशिया पिंक कलर की साटिन ड्रेस कैरी की है, जिसमें हॉल्टर ब्लाउज और नीचे धोती स्टाइल में लुक दिया गया है। अगर कुछ डिफरेंट स्टाइल करना चाहती हैं, तो ये लुक परफेक्ट हो सकता है।

5/8

लेदर ड्रेस

आकांक्षा चमोला ने ब्राउन कलर की लेदर ड्रेस स्टाइल की है, जिसमें वह हॉट दिख रही हैं। अगर आप साटिन या नॉर्मल ड्रेस स्टाइल नहीं करना चाहती हैं, तो लेदर ड्रेस पहनें। इन दिनों ये ट्रेंड में है। उन्होंने ब्लैक बेली हील्स और कुछ एसेसरीज के साथ इसे स्टाइल किया है।

6/8

ऑरेंज हॉल्टर नेक ड्रेस

ऑरेंज कलर की हॉल्टर नेक और हाई स्लिट ड्रेस में आकांक्षा बेहद हॉट दिख रही हैं। नाइट पार्टी में बोल्ड और ग्लैमरस दिखना है, तो इस तरह की ड्रेस आप स्टाइल कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने ट्रांसपेरेंट हील्स के साथ इस ड्रेस को पहना है।

7/8

सिल्वर गाउन ड्रेस

फेयरी टेल लुक चाहिए तो आकांक्षा की तरह सिल्वर कलर की गाउन ड्रेस चुनें। उन्होंने हॉल्टर नेक स्टाइल वाली ड्रेस पहनी है, जो फ्रंट नेट स्टाइल में है। हाई बन और मिनिमल मेकअप के साथ उनका ये लुक परफेक्ट लग रहा है।

8/8

शॉर्ट मिनी ड्रेस

अगर हॉट एंड ग्लैम दिखना है, तो आप आकांक्षा की तरह शॉर्ट मिनी ड्रेस भी पहन सकती हैं। ब्लैक-ब्राउन कॉम्बिनेशन वाली ये ड्रेस फुल पार्टी वाइब्स दे रही है। आप भी इस तरह का लुक ट्राई कर सकती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलआकांक्षा चमोला के 7 हॉट लुक्स देंगे परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन, पार्टी में दिखेंगी सबसे अलग