1/7नो ऑयल फूड को हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसे में काफी सारे लोग एयर फ्रायर को अपनी किचन का हिस्सा जरूर बना रहे। लेकिन इन एयर फ्रायर में बने समोसे और पकौड़ों में वो स्वाद शायद ही मिल रहा हो। ऐसे में इन एयर फ्रायर को यूं ही बेकार ना पड़ा रहने दें बल्कि इन फूड्स को पकाएं। जो ना केवल आसानी से एयर फ्रायर में पक जाएंगे बल्कि स्वाद भी लाजवाब बना रहेगा।

ब्रेड को सेंक कर टोस्ट बनाना है तो एयर फ्रायर बेस्ट ऑप्शन है। इसमे बना टोस्ट काफी देर तक क्रंची बना रहता है।

धनिया, करी पत्ता, मेथी की पत्तियों को ड्राई करना है तो एयर फ्रायर के लो टेंपरेचर मोड पर करके रखें। इससे ये फटाफट से ड्राई हो जाते हैं।

मखाने या लाई, पोहा को रोस्ट करना है तो बिना तेल के फटाफट से रोस्ट कर लें।

हरी मटर को रोस्ट करके खाना है तो एयर फ्रायर में रखकर फ्राई करें। इसी तरह से मूंगफली को भी रोस्ट कर लें।

सूप के लिए नूडल्स फ्राई करने हैं तो एयर फ्रायर में डालकर रोस्ट कर लें।

सर्दियों में बैंगन का चोखा बनाना है या फिर भुने टमाटर की चटनी तैयार करनी है। एयर फ्रायर बेस्ट ऑप्शन है। इसमे लहसुन से लेकर मिर्ची, टमाटर, बैंगन फटाफट से भुन कर पक जाते हैं।
