बार-बार होता है सिरदर्द? बचाव के लिए एम्स की डॉक्टर ने दी 10 टिप्स

सिरदर्द होना एक कॉमन समस्या है, जिससे निपटने के लिए ज्यादातर लोग घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं तो वहीं कुछ दवाई खाकर काम चलाते हैं। लेकिन एम्स की डॉक्टर ने बार-बार सिरदर्द से परेशान लोगों को 10 टिप्स दी हैं जिन्हें अपनाकर समस्या से बचाव हो सकता है। 

Avantika JainJun 17, 2026 07:57 pm IST
1/12

सिरदर्द के लिए 10 टिप्स

सिरदर्द एक बहुत ही कॉमन समस्या है, जो कई वजहों से हो सकता है। अगर आपको भी बार-बार सिरदर्द की समस्या होती है तो एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत ने 10 टिप्स शेयर की हैं जो समस्या से बचाव कर सकती हैं। जानिए-

2/12

ब्रेकफास्ट ना करें स्किप

ब्रेकफास्ट को दिनभर की सबसे जरूरी मील्स में से एक माना जाता है। रातभर कुछ ना खाने के बाद सुबह का ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी होता है। अगर आपको सिरदर्द की समस्या रहती है तो इसे बिल्कुल भी स्किप ना करें।

3/12

इंटरमिटेंट फास्टिंग से बचें

इंटरमिटेंट फास्टिंग में खाना पीना समय सीमा के अंदर रहकर पूरा करना होता है। वेट लॉस के लिए ये बेहतरीन है लेकिन जिन लोगों को बार-बार सिरदर्द की समस्या होती है वह इससे बचें।

4/12

हाइड्रेशन का रखें पूरा ख्याल

शरीर को पानी की जरूरत होती है। हेल्दी रहने के लिए ये बहुत जरूरी है। दिन भर में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे सिरदर्द की समस्या से बचाव होगा।

5/12

खाली पेट चाय और काफी पीने से बचें

सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी और गैस, डिहाइड्रेशन, ब्लड शुगर में असंतुलन की समस्या हो सकती है। ये दिक्कतें सिरदर्द को ट्रिगर कर सकती हैं।

6/12

धूप में चशमे या छाते का इस्तेमाल

धूप की वजह से होने वाले सिरदर्द, जिसे अक्सर सन हेडेक या माइग्रेन ट्रिगर कहते हैं। इससे बचने के लिए चश्मा और छाते का इस्तेमाल करें।

7/12

खाने की टाइमिंग का ख्याल रखें

सिरदर्द का हमारे खाने-पीने की टाइमिंग से बहुत ही गहरा और सीधा संबंध है। लंच या डिनर स्किप करने की वजह से सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

8/12

शाम 6 के बाद चाय, कॉफी और ग्रीन टी

शाम 6 बजे के बाद चाय, कॉफी या ग्रीन टी का पीने से रात की नींद खराब हो सकती है, जो अगले दिन भयंकर सिरदर्द का सबसे बड़ा कारण बनता है।

9/12

सोने से दो घंटे पहले से ना देखें फोन और टीवी

रात को सोने से पहले फोन स्क्रॉल करना या टीवी देखना सिरदर्द और माइग्रेन का एक बहुत बड़ा कारण बन चुका है। सोने से दो घंटे पहले स्क्रीन से दूरी बनाएं। ये आपके दिमाग के लिए एक रीसेट बटन की तरह काम करता है।

10/12

स्लीप हाइजीन पर ध्यान दें

सिरदर्द को जड़ से खत्म करने के लिए स्लीप हाइजीन यानी सोने की अच्छी आदतें सबसे बड़ा और असरदार हथियार है। ध्यान रखें 7-8 घंटे सो जाना ही काफी नहीं है, बल्कि सोने का तरीका और माहौल भी उतना ही मायने रखता है। नींद में थोड़ी सी गड़बड़ी सिरदर्द को ट्रिगर कर सकती है।

11/12

लंबे ट्रेवल में ब्रेक

दूर कहीं ट्रैवल कर रहे हैं तो हर 90 मिनट में 5 मिनट का ब्रेक लें। ये आपको रिलेक्स करने में मदद करेगा और सिरदर्द से भी बचाव होगा।

12/12

तेज अवाज में बोलने से बचें

सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या से परेशान लोगों का दिमाग और पूरा नर्वस सिस्टम बहुत ज्यादा सेंसेटिव हो जाता है। ऐसे में तेज आवाज में बोलना या तेज आवाज के संपर्क में आने से सिरदर्द ट्रिगर हो सकता है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबार-बार होता है सिरदर्द? बचाव के लिए एम्स की डॉक्टर ने दी 10 टिप्स