Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलमटर डालकर खूब टेस्टी बनती हैं ये 7 सब्जियां, सर्दियों में जरूर करें ट्राई

मटर डालकर खूब टेस्टी बनती हैं ये 7 सब्जियां, सर्दियों में जरूर करें ट्राई

Cooking Tips: रोज वाली सब्जियां खा कर थोड़े बोर हो जाएं, तो उनमें जरा से मटर के दाने एड कर दें, स्वाद नेक्स्ट लेवल हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि किन-किन सब्जियों में आप मटर डालकर बना सकती हैं।

Anmol ChauhanDec 12, 2025 01:37 pm IST
1/8

मटर डालकर टेस्टी बनती हैं ये सब्जियां

सर्दियों के मौसम में हरी-भरी मटर बाजार में खूब आती है। इससे कई डिशेज बनाई जाती हैं और कई सब्जियों में भी डाला जाता है। रोज वाली सब्जियां खा कर थोड़े बोर हो जाएं, तो उनमें जरा से मटर के दाने एड कर दें, स्वाद नेक्स्ट लेवल हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि किन-किन सब्जियों में आप मटर डालकर बना सकती हैं।

2/8

गोभी मटर का कॉम्बो ट्राई करें

सर्दियों में फूलगोभी और मटर का क्लासिक कॉम्बो आपने ट्राई किया ही होगा। जरा से मटर डलने से सब्जी का पूरा स्वाद ही बदल जाता है। गोभी की सूखी सब्जी बनाएं या ग्रेवी वाली, मटर डालना ना भूलें। सर्दियों में ये सब्जी परफेक्ट लगती है।

3/8

आलू मटर की सब्जी

आलू की सब्जी में जरा से मटर डालकर बहुत ही स्वाद सब्जी बनकर तैयार होती है। पूड़ी-पराठे के साथ इसका टेस्ट एकदम नेक्स्ट लेवल लगता है। जरा से हींग जीरा का तड़का और कुछ बेसिक मसाले, सर्दियों में आपकी परफेक्ट सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी।

4/8

पत्तागोभी में डालें मटर

पत्तागोभी की सूखी सब्जी में भी मटर के दाने काफी टेस्टी लगते हैं। इससे सब्जी की ड्राइनेस एकदम बैलेंस हो जाती है और स्वाद काफी एन्हांस हो जाता है। ये सूखी सब्जी पराठे के साथ बहुत ही टेस्टी लगती है।

5/8

भिंडी मटर मसाला

कुछ अलग ट्राई करना है तो एक बार भिंडी मटर मसाला की रेसिपी जरूर बनाकर देखें। तेल में जीरा, अदरक लहसुन, करी पत्ता डालकर भून लें, फिर मटर डालें। कुछ देर में भिंडी एड करें और बेसिक मसाले मिलाएं। बहुत ही टेस्टी सब्जी बनकर तैयार होती है।

6/8

आलू गाजर और मटर

विंटर्स में आलू गाजर और मटर का कॉम्बिनेशन नेक्स्ट लेवल लगता है। पराठे के साथ ये मसालेदार सूखी सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। मटर डलने से गाजर आलू की सब्जी बैलेंस हो जाती है, जिससे स्वाद बहुत एन्हांस हो जाता है।

7/8

लौकी मटर की सब्जी

लौकी मटर की सब्जी भी एक बार आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। सर्दियों में इसे खाने का मजा ही कुछ और है। इसे आप प्रेशर कुकर में भी झटपट बना सकती हैं। काफी टेस्टी और बैलेंस सब्जी लगती है।

8/8

मूली मटर की सब्जी

मूली के साथ जब मटर मिक्स होती है, तो उसकी कड़वाहट और स्मेल दोनों कम हो जाती है। खाने में ये सब्जी बहुत टेस्टी लगती है। अगर अभी तक आपने मटर के साथ मूली की सब्जी ट्राई नहीं की है, तो इस विंटर सीजन जरूर बनाकर देखें।