Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलक्राउन पफ से स्लीक बन तक, ये 9 हेयरस्टाइल वेस्टर्न आउटफिट्स पर लगा देंगी चार चांद, देखें फोटोज

क्राउन पफ से स्लीक बन तक, ये 9 हेयरस्टाइल वेस्टर्न आउटफिट्स पर लगा देंगी चार चांद, देखें फोटोज

वैलेंटाइन डेट नाइट के लिए वेस्टर्न आउटफिट्स पर क्लासी और यूनिक हेयरस्टाइल खोज रही हैं, तो हम आपको कुछ ट्रेंडी हेयर लुक्स दिखाते हैं। ये देखने में सुंदर लगेंगे और बनाना भी आसान होगा।

Deepali SrivastavaFeb 11, 2026 09:43 am IST
1/10

वेस्टर्न ड्रेसेस के लिए हेयरस्टाइल

वेस्टर्न आउटफिट्स पर हेयरस्टाइल सोचने में भी समय लगता है। एथनिक पर जूड़ा, ओपन लुक या हाफ डू बना सकते हैं लेकिन वेस्टर्न पर हेयरस्टाइल भी अलग दिखनी चाहिए। अगर आप भी वेस्टर्न लुक्स के लिए हेयरस्टाइल सोच रही हैं, तो हम आपको कुछ ट्रेंडी और सिंपल हेयरस्टाइल की फोटोज दिखाने जा रहे हैं। ये हेयरस्टाइल एक्ट्रेसेस से प्रेरित हैं लेकिन इन्हें बनाना काफी आसान है। चलिए आपको हेयरस्टाइल दिखाते हैं।

2/10

क्राउन पफ स्टाइल

हिना खान ने स्कर्ट-टॉप लुक के साथ क्राउन पफ हेयरस्टाइल बनाई हुई है। इसमें आपको बालों को आगे की ओर से उठाते हुए पीछे टक करना है और बाकि बालों को खुला रखना है। बालों में क्रम्प्स या कर्ल कर सकती हैं, लुक अच्छा मिलेगा।

3/10

स्लीक सिंपल हेयर

फेस बड़ा है, तो वेस्टर्न आउटफिट्स पर सिंपल स्लीक हेयरस्टाइल बना सकती हैं। बालों को स्ट्रेट करें और इन्हें ओपन रखें। शॉर्ट हेयर पर इस तरह की हेयरस्टाइल अच्छी लगेगी। नीचे से बालों को घुमाने के लिए राउंड कॉम्ब का इस्तेमाल करें।

4/10

मेसी लो बन

दीपिका ने ब्लैक आउटफिट पर मेसी लो बन बनाया हुआ है। इस तरह का बन स्टाइल बोल्ड और क्लासी लुक देता है। इसे बनाने के लिए बालों को नॉर्मल रहते हुए ही नीचे की ओर जूड़ा बनाएं। आगे से बालों में कुछ लटे निकाल लें।

5/10

हाफ डू

जान्हवी कपूर की तरह हाफ डू हेयरस्टाइल भी वेस्टर्न लुक पर अच्छी लगेगी। इसे बनाने के लिए आपको आधे बालों को लेकर छोटा सा जूड़ा ऊपर की ओर बनाना है और बाकि बालों को खुला रखें।

6/10

साइड कर्ल हेयर लुक

रुबीना ने ब्लैक ड्रेस पर साइड हेयरस्टाइल बनाया है, जो क्लासी लुक दे रहा है। इसे बनाने के लिए उन्होंने आधे बालों को कर्ल किया और फिर एक साइड से बालों को टक करते हुए दूसरी साइड पर बाल सेट किए हैं। साइड लुक में आप खूबसूरत दिख सकती हैं।

7/10

ब्रेडेड मेसी बन हेयरस्टाइल

रुबीना दिलैक ने ब्लू ड्रेस पर ब्रेडेड मेसी बन हेयरस्टाइल बनाई हुई है। उन्होंने बालों को साइड पार्टिशन करते हुए उसमें चोटियां बनाईं और फिर मेसी बन क्रिएट किया। इस तरह का मेसी बन लुक खूबसूरत लगेगा।

8/10

हाई पोनीटेल

वेस्टर्न ड्रेसेस पर कोई हेयरस्टाइल समझ न आ रही हो, तो हाई पोनीटेल बनाएं। बालों को आगे से चिपकाते हुए कॉम्ब करें और फिर ऊंची चोटी बनाएं। ये वेस्टर्न आउटफिट्स पर अच्छी लगेगी।

9/10

क्लासिक बॉब विद बैंग्स

हिना खान ने क्लासिक बॉब विद बैंग्स वाली हेयरस्टाइल वेस्टर्न आउटफिट पर बनाई है। इस तरह की हेयरस्टाइल शॉर्ट हेयर गर्ल पर अच्छी लगेगी। डेट नाइट के लिए इस तरह की हेयरस्टाइल बनाना आसान होगा।

10/10

रिबन नॉट हेयर डू

हिना खान ने हाफ हेयर डू बनाया है और उसी में रिबन बांध रखा है। रिबन नॉट उनके हेयरस्टाइल पर अच्छी लग रही है। आगे बालों में लटे निकाली हुई है। वेस्टर्न ड्रेस पर ऐसी हेयरस्टाइल भी सुंदर लगेगी।

;;;