
सूट के साथ आजकल ज्यादातर गर्ल्स ट्राउजर बनवाना पसंद करती हैं। ट्राउजर से ओवरऑल लुक काफी फॉर्मल और स्टाइलिश लगता है, साथ ही ये पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होता है। लेकिन आजकल सिंपल ट्राउजर का नहीं, बल्कि फैंसी मोहरी वाले ट्राउजर का ट्रेंड है। खासकर ऑफिस और गोइंग गर्ल्स ट्राउजर की मोहरी को प्लेन रखने के बजाए, इनपर फैंसी डिजाइन बनवाना काफी पसंद कर रही हैं। आप भी डेली वियर के लिए कोई सूट बनवा रही हैं, तो यहां दिए गए पैटर्न में से कोई चुन सकती हैं। सब एक से बढ़कर एक हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9ट्राउजर की मोहरी पर आप इस तरह से मैचिंग लेस लगवा सकती हैं। साथ में फैंसी कट वर्क भी होगा, तो ओवरऑल लुक काफी पॉलिश्ड और फैंसी लगता है। इस तरह के ट्राउजर डेली वियर के लिए परफेक्ट लुक देते हैं, साथ ही अगर ऑफिस जाती हैं तो फॉर्मल लुक के लिए ये पैटर्न ट्राई करना अच्छी चॉइस रहेगी।

3/9थोड़े फैंसी और हेवी लुक के लिए आप ये बो शेप और पर्ल वर्क वाली मोहरी ट्राई कर सकती हैं। सिंपल सूटों को डिजाइनर लुक देने के इस तरह के डिजाइन परफेक्ट रहते हैं। कहीं आने जाने के लिए सूट तैयार कर रही हैं, तो उसके ट्राउजर पर ये फैंसी मोहरी खूब फबने वाली है।

4/9इस तरह की फैंसी मोहरी बेसिक सूटों को काफी स्टाइलिश लुक देती है। आप डेली वियर के लिए भी ये पैटर्न बनवा सकती हैं, क्योंकि ये ज्यादा ओवर नहीं लगता है। सूट सिंपल है, तो मोहरी पर ये बीड्स और पट्टीदार डिटेलिंग वाला डिजाइन बनवाएं, इतना बैलेंस और क्लासी लुक आएगा।

5/9कुछ अलग हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो ट्राउजर की मोहरी पर मैचिंग नेट फैब्रिक अटैच करा सकती हैं। ऑर्गेंजा फैब्रिक भी काफी सुंदर लुक देता है। इस तरह के डिजाइन आपके ओवरऑल सूट की कीमत बढ़ देते हैं। थोड़ा और लुक एन्हांस करना हो तो कुर्ती की स्लीव्स पर भी इसी तरह की डिटेलिंग करा सकती हैं।

6/9डिजाइनर सूटों के साथ डिजाइनर मोहरी ही अच्छी लगती है। ऐसे के ये वाला डिजाइन आप अपने टेलर भैया से बनवा सकती हैं। बहुत ओवर भी नहीं लगता है, लेकिन काफी यूनिक है इसलिए पैरों के पास फोकस शिफ्ट होता है। इस तरह की मोहरी बनवा ली, तो साथ में प्रिंटेड सूट भी काफी सुंदर लुक देगा।

7/9फॉर्मल और पॉलिश्ड लुक के लिए आप ट्राउजर की मोहरी पर ये डायमंड कट वर्क भी करा सकती हैं। डेली वियर के लिए तो इससे बेस्ट पैटर्न शायद ही कोई हो। खासकर पहनने के बाद इसका लुक खिलकर आता है। थोड़ी डिटेलिंग एड करनी है तो बीड्स भी लगवा सकती हैं।

8/9इस तरह से दो रंगों वाली मोहरी डिटेलिंग भी आपके सूट के लुक को एन्हांस कर देगी। इस तरह के डिजाइन आप दो कॉन्ट्रास्ट शेड से भी बनवा सकती हैं, या चाहें तो सूट के मैचिंग फैब्रिक से ये सेम डिटेलिंग करवा लें। बहुत ही फैंसी और अट्रैक्टिव डिजाइन लगता है।

9/9टेलर को दिखाकर आप ये डिजाइनर मोहरी बनवा सकती हैं। इसमें कट वर्क, पर्ल डिटेलिंग और बो शेप का बड़ा ही प्यारा पेटर्न है; जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है। इस तरह की मोहरी अगर आप अपने ट्राउजर पर बनवा लें, तो यकीन मानिए आपको खूब कॉम्प्लीमेंट्स मिलने वाले हैं।
