
सूट इंडियन महिलाओं के वॉर्डरोब का एक अहम हिस्सा हैं। आजकल तो सूट के कलर और डिजाइन पर जितना फोकस होता है, उतना ही डिटेलिंग पर भी दिया जाने लगा है। खासतौर से कट वर्क काफी ज्यादा ट्रेंड में बना हुआ है। सूट की स्लीव्स, नेकलाइन और यहां तक कि चाक पर भी काफी सुंदर से कट वर्क किए जाते हैं, जो बेहद फैंसी सा लुक देते हैं। गर्मियों में अगर आप भी सूट स्टिच कराने का सोच रही हैं, तो कुछ खास तरह का कट वर्क आप भी करा सकती हैं। सिंपल डेली वियर सूट को एलिगेंट लुक देने का ये एक बढ़िया तरीका है। (All Images Credit- Pinterest)

2/9सूट की साइड्स यानी चाक को फैंसी लुक देने के लिए आप ये सुंदर सा कट वर्क करा सकती हैं। साथ में पतली सी लेस भी अटैच करा लें, बेहद स्टाइलिश सा लुक आता है। सिंपल, प्रिंटेड फैब्रिक ले कर सूट स्टिच करा रही हैं तो ये वाला पैटर्न एकदम परफेक्ट रहेगा।

3/9सूट की स्लीव्स सिंपल रखने के बजाए ये डायमंड कट वर्क करा सकती हैं, काफी स्टाइलिश सा लगता है। इसके साथ ही बॉर्डर पर भी आप सेम पैटर्न बनवा सकती हैं। सूट का फैब्रिक सिंपल भी है तो इस तरह का फैंसी कट वर्क काफी स्टाइलिश सा लुक देता है।

4/9सूट की नेकलाइन को फैंसी टच देने के लिए आप ये फैंसी कट वर्क भी करा सकती हैं। ये टीयर ड्रॉप नेकलाइन काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है, जो सिंपल से सूट को भी डिजाइनर सा लुक देती है। इसके साथ आप स्लीव्स पर लेस भी अटैच करा सकती हैं।

5/9सूट की साइड्स पर आप ये जिग-जैग पैटर्न वाला कट वर्क करा सकती हैं, ये भी काफी फैंसी लगता है। साथ में लेस भी अटैच करा सकती हैं, थोड़ा और हेवी लुक मिल जाएगा। सिंपल प्रिंटेड सूट के लिए ये एक परफेक्ट डिजाइन है।

6/9ये भी काफी फैंसी सा कट वर्क है जिसे आप स्लीव्स और बॉर्डर पर करा सकती हैं। ऐसे डिजाइन काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं और सिंपल से सूट को डिजाइनर लुक देते हैं। इस कट वर्क की खासियत है कि आप इसे हैवे सूट के भी करा सकती हैं, बहुत फैंसी लगेगा।

7/9सूट की स्लीव्स, बाजू और ट्राउजर तीनों पर सुंदर सा कट वर्क कराएंगी तो सूट का लुक एन्हांस हो जाएगा। इन गर्मियों में आप सिंपल सूट के कॉटन फैब्रिक ले सकती हैं और कुछ इस तरह के सूट स्टिच करा सकती हैं। डेली वियर से ले कर ऑफिस कॉलेज के लिए ये एकदम परफेक्ट रहेगा।

8/9सूट के बॉर्डर और प्लाजो पर स्कैलप कट वर्क करा सकती हैं, ये आजकल काफी ट्रेंड में बना हुआ है। लेयर्ड पैटर्न में ये डिजाइन बनवाएं, काफी ज्यादा फैंसी लगेगा। सेम पैटर्न आप स्लीव्स पर भी बनवा सकती हैं।

9/9स्लीव्स और नेकलाइन के लिए आप ये स्टाइलिश डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें लेस और कट वर्क का काफी सुंदर कॉम्बिनेशन है, जो सिंपल से सूट को भी फैंसी लुक दे सकता है। सिंपल फैब्रिक ले कर आप इस तरह के फैंसी पैटर्न स्टिच करा सकती हैं।
