
अब वो जमाने गए, जब सिर्फ ब्लाउज की नेकलाइन पर ही ध्यान दिया जाता था। आजकल तो डिजाइनर स्लीव्स का जमाना है। डेली वियर के लिए भी महिलाएं आजकल ब्लाउज की बाजू पर खास ध्यान देती हैं। स्लीव्स पर कोई भी डिटेलिंग हो, ओवरऑल ब्लाउज के साथ-साथ साड़ी का लुक भी खास बन जाता है। एक अच्छा स्लीव्स डिजाइन ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए आपके इसी काम को आसान बनाने के लिए हम यहां कुछ फैंसी स्लीव्स के डिजाइन ले कर आए हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9पफ स्लीव्स कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होतीं। इनका क्लासिक विंटेज लुक हमेशा ही फैंसी लगता है। हालांकि सिंपल पफ स्लीव्स बनवाने की जगह आप ये डिटेलिंग करवा सकती हैं। इससे स्लीव्स और भी ज्यादा डिजाइनर लगेंगी। डेली वियर के लिए भी ये परफेक्ट डिजाइन है।

3/9आप ये बो और लटकन वाली डिजाइनर बाजू भी बनवा सकती हैं। ये आपके सिंपल से ब्लाउज पीस में जान डाल देंगी। किसी खास मौके लिए साड़ी तैयार कर रही हैं, तो कुछ इस तरह की डिटेलिंग ब्लाउज स्लीव्स पर करा सकती हैं। बो, लेस और लटकन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन आपके साड़ी लुक को खास बना देगा।

4/9कोई ऐसा डिजाइन जो ज्यादा ओवर भी ना लगे और आपकी साड़ी को डिजाइनर लुक दे, ये वही पैटर्न है। डेली वियर से ले कर हर दूसरे ओकेजन के लिए ये परफेक्ट है। इसमें हैंडमेड बटन और की होल पैटर्न का सुंदर कॉम्बिनेशन है, जो सिंपल ब्लाउज पीस को भी काफी अट्रैक्टिव बनाता है।

5/9इस तरह की ब्लाउज स्लीव्स भी काफी ज्यादा स्टाइलिश लगती हैं। इनमें ब्लाउज के फैब्रिक से ही सुंदर पैटर्न बनाए जाते हैं, साथ ही पर्ल डिटेलिंग भी की गई है। आपका ओवरऑल ब्लाउज सिंपल है तो इस तरह की स्लीव्स बनवा सकती हैं। साथ में सिंपल प्रिंटेड साड़ी भी काफी ज्यादा महंगी और डिजाइनर लगेगी।

6/9कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो ये डोनट स्लीव्स बनवा सकती हैं। पहनने पर ये बहुत ज्यादा स्टाइलिश लगती हैं। समर्स के लिए भी परफेक्ट हैं, क्योंकि इनमें आपको गर्मी नहीं लगने वाली। वहीं आप डेली वियर की प्रिंटेड साड़ियों के साथ भी इसे स्टिच करा सकती हैं, ओवरऑल लुक काफी मॉडर्न लगेगा।

7/9ब्लाउज की बाजू का ये वाला डिजाइन भी काफी सही है। खासकर डेली वियर की बेसिक साड़ियों के साथ ये काफी सुंदर लगता है। स्लीव्स पर ज्यादा हेवी डिटेलिंग भी नहीं है, जिससे लुक ओवर भी नहीं लगता। इसमें ब्लाउज के फैब्रिक से ही फैंसी सा डिजाइन बनाया गया है।

8/9बाजू पर बीड्स और हैंडमेड बटन की डिटेलिंग वाली ये स्लीव्स भी काफी ज्यादा सुंदर लगती हैं। खासकर बनारसी और सिल्क साड़ियों के साथ वाले ब्लाउज पीस पर आप ये स्लीव्स बनवा सकती हैं। बहुत ही ज्यादा फैंसी लुक आएगा। कट वर्क वाला पैटर्न है, इसलिए समर्स के लिए भी बढ़िया है।

9/9किसी भी ब्लाउज की स्लीव्स के एंड में आप इस तरह से मैचिंग फैब्रिक अटैच करा सकती हैं। काफी अलग हटकर और स्टाइलिश लुक आता है। खासकर बॉर्डर वाली साड़ियों के साथ इस तरह की बॉर्डर वाली स्लीव्स काफी बढ़िया लगती हैं।
