
जब भी सस्ते और अच्छे प्रोटीन सोर्स की बात होती है, तो सबसे पहले एग यानी अंडा दिमाग में आता है। एक अंडे में करीब 6-7 ग्राम हाई क्वालिटी प्रोटीन मिल जाता है, जो मसल्स, इम्यूनिटी और ओवरऑल एनर्जी के लिए बेहद जरूरी है। ब्रेकफास्ट के लिए एग एक परफेक्ट ऑप्शन है। अब रोज-रोज तो उबले हुए अंडे या ऑमलेट नहीं खा सकते, तो चलिए आज 8 डिशेज के बारे में जानते हैं। ये सभी डिशेज बहुत टेस्टी हैं और प्रोटीन से भरपूर हैं।

2/9ब्रेकफास्ट के लिए अंडा पराठा एक परफेक्ट ऑप्शन है। काफी जल्दी बन जाता है और टेस्टी भी होता है। इसके लिए अंडा फोड़कर उसमें नमक, प्याज और हरी मिर्च मिलाएं। अब तिकोना पराठा सेंक लें। फिर पराठे को बीच से फाड़ लें और उसमें अंडा मिला दें। थोड़ी देर सेंक लें, अंडा पराठा बन जाएगा।

3/9कुछ हेल्दी सा फटाफट बनाकर खाना है, तो एग सैंडविच ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए अंडा फोड़कर उसमें कटी हुई प्याज, टमाटर, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर डालकर फेंट लें। अब इसे गर्म तवे पर सेंक लें। साथ ही दो ब्रेड भी सेंक लें और इसे ब्रेड के बीचों-बीच फिल करें। चाहें तो थोड़ा सा चीज भी एड कर सकती हैं।

4/9देसी स्टाइल में बनी एग भुर्जी हर किसी को खूब पसंद आती है। इसे बनाने के लिए पैन में तेल गर्म करें, फिर प्याज, टमाटर, नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च डालकर भून लें। अब अंडे मिलाएं और सभी चीजों को मिक्स करें। ऊपर से हरा धनिया एड करें और भुर्जी को पकने दें। पराठे, रोटी या ब्रेड के साथ आप इसे सर्व कर सकते हैं।

5/9एग रोल एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तवे पर अंडे का घोल डालकर सेंक लें। अब ऊपर से मैदे या गेहूं का बना पराठा रखें और दोनों को अच्छे से सेंक लें। इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां, चीज और टोमैटो केचअप एड कर सकते हैं, बहुत ही टेस्टी लगता है।

6/9कुछ टेस्टी और क्रिस्पी सा खाने का मन है, तो अंडा कटलेट ट्राई करें। इसे बनाने के लिए उबले हुए अंडों को कद्दूकस कर लें। इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, करी पत्ता, गरम मसाला, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, बेसन, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हल्का सा पानी डालकर मिक्स तैयार करें। इसे कटलेट का शेप दें और तेल में फ्राई या शैलो फ्राई कर लें।

7/9एग फ्राइड राइस सिंपल भी हैं और डिलीशियस भी। इसके लिए प्याज, टमाटर और बेसिक मसाले डालकर अंडा भुर्जी बना लें। खूब सारी सब्जियां डालकर फ्राइड राइस बनाएं और उसमें ये अंडा भुर्जी भी एड करें। प्रोटीन रिच फ्राइड राइस बनकर तैयार हो जाएंगे।

8/9एग करी बनाने के लिए तेल गर्म करें, उसमें हल्दी-मिर्च, नमक मिलाकर उबले हुए अंडे दो मिनट पका लें और उन्हें बाहर निकाल लें। अब खड़े मसाले तेल में भूनें, फिर प्याज टमाटर की ग्रेवी पकाएं और साथ ही दही एड करें। गर्म पानी एड कर के उबाल आने दें, फिर अंडे मिलाएं। एकदम ढाबा स्टाइल एग करी बनकर तैयार है।

9/9फटाफट कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना है तो प्रोटीन रिच अंडा चाट बना लें। इसके लिए उबले हुए अंडे को बीच से काट कर हल्के बटर में फ्राई कर लें। इसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर, नमक और लाल मिर्च भी एड करें। अब ऊपर से कटी हुई प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया मिलाएं। आप चाहें तो इन्हें हल्का तेल में फ्राई कर के भी मिला सकते हैं, टेस्ट दोगुना हो जाता है।
