
कहते हैं कि खूबसूरती सामने वाले की आंखों में होती हैं। बिल्कुल सही बात है क्योंकि हर किसी के लिए खूबसूरती की परिभाषा भी अलग होती है। दूसरों में तो हम ये खूबियां अक्सर नोटिस कर लेते हैं, लेकिन जब बात खुद को जज करते की होती है तो अक्सर बहुत इनसिक्योर महसूस करते हैं। ज्यादातर लोग दूसरों को काफी अट्रैक्टिव और सुंदर लगते हैं लेकिन वो अपने लुक्स को ले कर बिल्कुल भी कॉन्फिडेंट महसूस नहीं करते हैं। उन्हें लगता है कि वो देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं है। आज हम आपको ऐसे 8 संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो कहीं ना कहीं आपको बताएंगे कि आप जितना सोचते हैं उससे कहीं गुना अट्रैक्टिव और सुंदर हैं। ये बिल्कुल ठोस संकेत तो नहीं हैं लेकिन हां काफी हद तक आपको एक अंदाजा जरूर दे देते हैं।

2/9जी हां, अगर आपको लोगों से ज्यादा कॉम्प्लीमेंट नहीं मिलते हैं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप अट्रैक्टिव या सुंदर नहीं है। बल्कि इसका ठीक उल्टा भी हो सकता है। बहुत ज्यादा खूबसूरत लोगों को लोग सामने से इसलिए भी कॉम्प्लीमेंट नहीं देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि आपको पहले से ही पता होगा कि आप बेहद अट्रैक्टिव हैं।

3/9अगर लोग आपकी तारीफें बहुत ही कैजुअल तरीके से करते हैं, तो ये भी एक संकेत है कि आप नॉर्मली ही काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। ऐसे में लोग अक्सर यही मानकर चलते हैं कि आप हमेशा ही सुंदर लगते हैं तो इतने लंबे-चौड़े कॉम्प्लीमेंट देने की जरूरत ही क्या है।

4/9आप कहीं जाएं और अनजाने लोग घूर-घूर कर देखें, तो ये अजीब जरूर लग सकता है। लेकिन ये भी आपके अट्रैक्टिव होने का संकेत है। जो लोग ज्यादा अट्रैक्टिव होते हैं, वो जिस भी रूम में एंटर करते हैं लोगों की नजरें उनपर ठहर जाती हैं।

5/9अट्रैक्टिव होने का एक संकेत ये भी है कि लोग आपसे काफी जल्दी इंप्रेस हो जाते हैं। वो आपके कॉन्टैक्ट में रहना चाहते हैं, आपसे खुलकर बातचीत करते हैं और आपके रहन-सहन की काफी तारीफें भी करते हैं।

6/9अगर आप नोटिस करते हैं कि दूसरे लोग अक्सर आपके आगे नर्वस रहते हैं, ठीक से बात नहीं कर पाते, बहुत कन्फ्यूज दिखाई देते हैं तो ये भी एक साइन हो सकता है कि आप उन्हें काफी अट्रैक्टिव हैं। जब सामने कोई बहुत आकर्षक होता है तो अक्सर लोगों का बिहेवियर थोड़ा सा अजीब हो जाता है।

7/9अगर आप अपनी कोई इनसिक्योरिटी लोगों के साथ शेयर करते हैं और उन्हें विश्वास ही नहीं होता, तो ये भी एक संकेत है कि लोग आपकी उन कमियों को नोटिस करते ही नहीं है। वो सोचते हैं कि आप इतने परफेक्ट हो कर भी कैसे इनसिक्योर हो सकते हैं।

8/9आपको ले कर अक्सर लोगों की भावनाएं काफी स्ट्रांग रहती हैं। या तो वो आपसे बहुत ही अच्छी तरह पेश आते हैं या फिर बेवजह काफी खराब बिहेव करते हैं। दोनों ही मामलों में ऐसा इसलिए होता है कि वो आपको ज्यादा अट्रैक्टिव पाते हैं। कुछ लोग आपके लुक्स से चिढ़न होने के कारण आपको नीचा दिखाते हैं तो वहीं कुछ लोग आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं, इसलिए काफी फ्रेंडली बर्ताव रखते हैं।

9/9हर कोई एक ब्यूटीफुल पर्सन की तरफ अट्रैक्ट होता है। इसलिए अगर अक्सर आपको डेटिंग प्रपोजल मिलते रहते हैं, तो ये भी एक संकेत है कि लोगों को आप काफी पसंद आते हैं। आपको अपने लिए पार्टनर ढूंढने में कभी कोई दिक्कत नहीं आती क्योंकि आपके पास कई ऑप्शन होते हैं।
