सूट के साथ ट्राउजर सिलवा रही हैं? ये 8 पैटर्न सेव कर लें, डिजाइनर बुटीक वाला लुक मिलेगा!

Latest Trouser Hem Designs: सूट के साथ अगर आप भी ट्राउजर सिलवा रही हैं, तो मोहरी पर ये फैंसी पैटर्न बनवा सकती हैं। डेली वियर से कर किसी खास ओकेजन के लिए यहां एक से बढ़कर एक पैटर्न आपको मिल जाएंगे।

Anmol ChauhanJun 15, 2026 06:22 pm IST
Follow us on Google News
1/9

ट्राउजर की मोहरी पर ये बनवाएं ये डिजाइन

सूट और कुर्ती के साथ ट्राउजर पहनने का ट्रेंड आजकल बढ़ रहा है। खासकर कॉलेज और ऑफिस गोइंग गर्ल्स ज्यादातर ट्राउजर ही स्टिच कराना प्रिफर कर रही हैं। दरअसल ट्राउजर देखने में काफी स्टाइलिश और फॉर्मल लगते हैं, वहीं डेली वियर के हिसाब से काफी कंफर्टेबल भी रहते हैं। अगर आप भी सूट के साथ ट्राउजर सिलवाती हैं, तो उसकी फिटिंग के साथ-साथ मोहरी डिटेलिंग पर ध्यान दें। क्योंकि सिंपल ट्राउजर को भी डिजाइनर लुक देने का काम ये मोहरी डिटेलिंग ही करती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ फैंसी डिजाइन ले कर आए हैं, जो इन दिनों खूब फैंसी लगेंगे। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

खूबसूरत डिटेलिंग वाली मोहरी

ये कट वर्क और सुंदर डिटेलिंग वाली मोहरी आपके ट्राउजर में चार चांद लगा देगी। इसका लुक बिल्कुल डिजाइनर लगता है। सूट प्रिंटेड हैं या सिंपल है, तो कुछ इस तरह की डिटेलिंग मोहरी पर करवा लें। आपके ओवरऑल सूट के दाम बढ़ जाएंगे।

3/9

मैचिंग ऑर्गेंजा फैब्रिक वाली लेस लगवाएं

आप ट्राउजर की मोहरी पर कुछ इस तरह से मैचिंग ऑर्गेंजा फैब्रिक की लेस अटैच करा सकती हैं। बहुत ही सुंदर लुक आता है। इस तरह की चौड़ी और कट वर्क वाली लेस आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी। किसी पुराने ट्राउजर को भी खास बनाना है, तो इस तरह की लव लगवाकर पूरा लुक बदल सकती हैं।

4/9

बटन लगवाकर फॉर्मल लुक आएगा

ट्राउजर की मोहरी पर कुछ इस तरह से बटन लगवाकर आप फॉर्मल लुक क्रिएट कर सकती हैं। ये सिंपल और यूनिक पैटर्न है, जो कॉलेज और ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट रहेगा। इतना ही नहीं डेली वियर में भी इस तरह के डिजाइन काफी फैंसी लगते हैं।

5/9

अट्रैक्टिव लगेगी ये मोहरी डिजाइन

मोहरी को थोड़ा यूनिक और अट्रैक्टिव लुक देना है तो इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं। ये काफी ज्यादा स्टाइलिश लगेगा। इसमें लेस और कट वर्क पैटर्न है, जो सिंपल ट्राउजर के लुक को भी एन्हांस कर देगा। आप इसपर डिटेलिंग वाली लेस भी अटैच करा सकती हैं।

6/9

डेली वियर के लिए परफेक्ट है ये डिजाइन

डेली वियर के लिए ऐसे सिंपल सोबर डिजाइन ही परफेक्ट रहते हैं। ये देखने में भी काफी स्टाइलिश लगते हैं और साथ ही कंफर्ट तो फुल रहता ही है। आप भी रोजाना में पहनने के लिए या ऑफिस वगैरह जाने के लिए सूट स्टिच करा रही हैं, तो साथ में इस तरह की फैंसी पैंट बनवा सकती हैं। बहुत ही स्टाइलिश लुक आएगा।

7/9

पर्ल डिटेलिंग वाली मोहरी

अट्रैक्टिव लुक के लिए ये पर्ल डिटेलिंग वाली मोहरी एकदम परफेक्ट रहेगी। इसका लुक काफी फैंसी आता है। किसी स्पेशल ओकेजन के लिए सूट स्टिच करा रही हैं तो इस तरह की मोहरी बनवा सकती हैं। पर्ल डिटेलिंग आपके सूट का लुक और एन्हांस कर देगी।

8/9

स्कैलप कट वर्क वाली फैंसी मोहरी

ट्राउजर के लिए आजकल स्कैलप कट वर्क काफी पॉपुलर हो रहा है। खासकर पाकिस्तानी स्टाइल सूटों में तो स्लीव्स पर भी यही कराने का ट्रेंड चल रहा है। आप भी अगर डेली वियर के लिए ट्राउजर स्टिच करा रही हैं, तो ये फैंसी कट वर्क करा सकती हैं। बहुत ही सुंदर लुक आता है।

9/9

पेटल शेप मोहरी बनवाएं

ट्राउजर के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो ये फैंसी डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। आजकल इस तरह की पैंट्स काफी ट्रेंड में चल रही हैं। खासकर शॉर्ट कुर्ती पर इनकी डिटेलिंग साफ नजर आती है, जिससे लुक काफी मॉडर्न और स्टाइलिश लगता है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसूट के साथ ट्राउजर सिलवा रही हैं? ये 8 पैटर्न सेव कर लें, डिजाइनर बुटीक वाला लुक मिलेगा!