गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश? ये 8 फैंसी ब्लाउज सेव कर लें, टेलर को दिखाने के काम आएंगे!

Half Sleeves Blouse Designs: गर्मियों में हाफ स्लीव्स वाले ब्लाउज कंफर्टेबल भी रहते हैं और स्टाइलिश भी लगते हैं। यहां हम ऐसे ही कुछ फैंसी ब्लाउज डिजाइन ले कर आए हैं, जो इस समर्स आपके साड़ी लुक में मॉडर्न और स्टाइलिश टच एड कर सकते हैं।

Anmol ChauhanMay 13, 2026 07:01 pm IST
1/9

गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये हाफ स्लीव्स डिजाइन

गर्मियों के मौसम में भारी और फुल स्लीव्स ब्लाउज पहनना ज्यादातर महिलाओं को अंकफर्टेबल लगता है। खासकर डेली वियर के लिए तो हाफ स्लीव्स ब्लाउज ही महिलाओं की पहली पसंद होते हैं। अब सिंपल बेसिक डिजाइन का जमाना तो गया, ट्रेंड है डिजाइनर ब्लाउज का। इनमें नेकलाइन से ले कर स्लीव्स तक, छोटी-छोटी डिटेलिंग काफी खास होती हैं। यहां हम आपके लिए समर स्पेशल ऐसे ही ब्लाउज डिजाइन ले कर आए हैं, जो आपकी साड़ी के लुक को और भी स्पेशल बना देंगे। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

डोरी और लेस लगवाकर बनवाएं फैंसी डिजाइन

ब्लाउज की बैक पर ये डोरी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें डोरी नीचे की तरफ अटैच की जाती है, जिसमें आप लटकन अटैच करा सकती हैं। डीप वी नेकलाइन काफी ज्यादा स्टाइलिश लगेगी, साथ में आप बीड्स वाली लेस लगवा सकती हैं। ब्लाउज का लुक और भी स्पेशल लगेगा।

3/9

डोरी डिजाइन वाला फैंसी ब्लाउज

स्टाइलिश लुक के लिए डोरी डिजाइन वाला ब्लाउज पीस स्टिच करा सकती हैं। किसी पार्टी-फंक्शन के लिए साड़ी तैयार करवा रही हैं, तो ये वाला पैटर्न आपके लिए परफेक्ट रहेगा। प्रॉपर बैकलेस वाला लुक है तो काफी ग्लैमरस लगता है।

4/9

बैक कट वाला पैटर्न लगेगा फैंसी

बैक कट वाला ये पैटर्न काफी मोडेस्ट और क्लासी लुक देगा। कोई यूनिक डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो इसे ट्राई कर सकती हैं। ऑफिस वियर के लिए कॉटन साड़ी के साथ ऐसे ब्लाउज काफी ज्यादा जचते हैं।

5/9

फ्रिल स्लीव्स वाला स्टाइलिश ब्लाउज

स्लीव्स डिजाइनर हों तो ब्लाउज का लुक काफी फैंसी लगता है। ये फ्रिल स्लीव्स काफी मॉडर्न लगेंगी और गर्मियों में आपके कंफर्ट का भी पूरा ध्यान रखेंगी। डेली वियर के लिए खासकर ऐसा ब्लाउज एकदम परफेक्ट रहेगा।

6/9

प्रिंसेज नेक कट ब्लाउज

स्टाइलिश लुक के लिए आप ये प्रिंसेज कट नेकलाइन बनवा सकती हैं। इसमें लुक बड़ा प्यारा आता है। इसकी स्लीव्स भी काफी ट्रेंडी और कंफर्टेबल हैं। डेली वियर हो या कोई शादी-पार्टी का मौका, ये ब्लाउज पीस परफेक्ट रहेगा।

7/9

डोरी बैक डिजाइन

ये ब्लाउज डिजाइन डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट है। खासकर समर्स में अगर आपको ट्रेंडी भी दिखना है और कंफर्टेबल भी रहना है, तो ये वाला पैटर्न आप ट्राई कर सकती हैं। बैक में डोरी है और काफी खूबसूरत सी नेकलाइन है। हैवी लुक चाहती हैं तो डोरी में लटकन लगवा सकती हैं।

8/9

डीप वी नेकलाइन वाला ब्लाउज

डीप वी नेकलाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। ब्लाउज को स्टाइलिश टच देना है तो बस ये नेकलाइन बनवा लें, बहुत ही स्टाइलिश लगेंगी। डेली वियर के लिए सिंपल ब्लाउज हो या शादी-पार्टी के लिए स्पेशल वन, ये वाला बैक पैटर्न आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

9/9

पफ स्लीव्स में फैंसी ब्लाउज पीस

क्लासी और विंटेज लुक चाहिए तो पफ स्लीव्स ट्राई करें। बैक पर भी इस तरह का फैंसी पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। सिंपल सी साड़ी को यही छोटी-छोटी डिटेल्स स्पेशल बनाती हैं। खासकर ऑर्गेंजा या नेट वाली साड़ी के साथ ऐसा ब्लाउज काफी फैंसी लगता है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलगर्मियों में दिखना है स्टाइलिश? ये 8 फैंसी ब्लाउज सेव कर लें, टेलर को दिखाने के काम आएंगे!