गोल गले से बोर हो गईं? इस बार बनवाएं कॉलर ब्लाउज, 8 लेटेस्ट डिजाइंस

साड़ी के साथ ब्लाउज का डिजाइन पूरा लुक बदल सकता है। अगर आप इस बार कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो सिंपल भी लगे और स्टाइलिश भी, तो कॉलर वाला ब्लाउज जरूर ट्राई करें।

Shubhangi GuptaAug 17, 2026 05:16 pm IST
1/8

कॉलर ब्लाउज क्यों है खास?

कॉलर वाला ब्लाउज साड़ी को एक अलग लुक देता है और कॉलर की वजह से ब्लाउज थोड़ा मैनेजेबल और स्टाइलिश भी लगता है। अगर आपको हर बार गोल या गहरे गले वाला ब्लाउज पहनना पसंद नहीं है, तो यह एक अच्छा ऑप्शन है। कॉलर को छोटा, बड़ा या थोड़ा ऊंचा रख सकते हैं। अपनी पसंद और साड़ी के हिसाब से ही इसे चुनें। (All Photos: Pinterest)

2/8

साड़ी के साथ ऐसे करें स्टाइल

कॉलर ब्लाउज पहनते समय साड़ी के फैब्रिक का भी ध्यान रखें। सिल्क, कॉटन, शिफॉन और जॉर्जेट जैसी साड़ियों के साथ यह अलग-अलग तरह से अच्छा लगता है। अगर साड़ी भारी है, तो ब्लाउज को थोड़ा सादा रखें। वहीं साड़ी सिंपल है, तो कॉलर पर कढ़ाई या हल्का काम करवा सकते हैं। इससे पूरा लुक बैलेंस्ड लगेगा।

3/8

अपनी पसंद के हिसाब से

कॉलर ब्लाउज की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें बहुत ज्यादा काम करवाने की जरूरत नहीं होती। साधारण कपड़े पर भी कॉलर अच्छा लगता है। अगर आपको सादा लुक पसंद है, तो बिना कढ़ाई वाला कॉलर चुनें। थोड़ा फैशनेबल लुक चाहिए तो कॉलर पर लेस, मोती या हल्की कढ़ाई करवा सकती हैं। कॉलर जितना सफाई से बना होगा, ब्लाउज उतना ही अच्छा दिखेगा। इसलिए डिजाइन चुनते समय अपनी पसंद के साथ आराम का भी ध्यान रखें।

4/8

कॉलर की लंबाई से बदलता है लुक

छोटे कॉलर से ब्लाउज हल्का और सिंपल लगता है, जबकि थोड़ी ऊंची कॉलर इसे ज्यादा खास बना सकती है। अगर आपकी गर्दन छोटी है, तो बहुत ऊंचे कॉलर से बचना बेहतर रहेगा। वहीं, लंबी गर्दन पर हाई कॉलर काफी सुंदर लगता है। आप कॉलर को सामने बटन के साथ भी रख सकती हैं।

5/8

कॉलर पर थोड़ा काम करवाएं

अगर आप किसी त्योहार या शादी के लिए कॉलर ब्लाउज बनवा रही हैं, तो कॉलर पर हल्का काम करवाया जा सकता है। बारीक मोती, गोल्डन लेस, कढ़ाई या कपड़े की अलग पट्टी इसे सुंदर बना देगी। लेकिन ध्यान रखें कि कॉलर पर बहुत ज्यादा काम ना हो, खासकर तब जब साड़ी पहले से भारी हो। साड़ी और ब्लाउज के काम में थोड़ा मेल रहेगा तो पूरा लुक ज्यादा अच्छा लगेगा।

6/8

कॉलर ब्लाउज को दें थोड़ा ग्लैमरस टच

कॉलर ब्लाउज का मतलब यह नहीं कि वह हमेशा पूरा बंद और सादा ही हो। आप आगे कॉलर रखते हुए पीछे अलग डिजाइन बनवा सकती हैं। पीछे गोल गला, डोरी, बटन या हल्की गहरी कटिंग रखी जा सकती है। इससे ब्लाउज सामने से मैनेजेबल और पीछे से थोड़ा स्टाइलिश लगेगा। अगर आप पार्टी या शादी में इसे पहन रही हैं, तो यह तरीका काफी अच्छा रहेगा।

7/8

गहनों के साथ कैसे पहनें?

कॉलर वाला ब्लाउज पहनते समय गहनों का चुनाव थोड़ा सोचकर करें। अगर कॉलर ऊंचा है, तो बहुत बड़ा हार पहनने की जरूरत नहीं। छोटे झुमके, कड़े या चूड़ियां इसके साथ काफी अच्छी लगती हैं। अगर कॉलर छोटा है, तो हल्की चेन या छोटा हार पहन सकती हैं। साड़ी और ब्लाउज पर ज्यादा काम है तो गहने थोड़े सिंपल ही रखें, इससे आपका लुक ज्यादा भरा हुआ नहीं लगेगा।

8/8

एक ट्राई तो बनता है

अगर आपकी वॉर्डरोब में अभी तक कॉलर ब्लाउज नहीं है तो एक बार यह डिजाइन जरूर ट्राई कर सकती हैं। इसे अपने हिसाब से सादा, कढ़ाई वाला या बटन वाला रख सकती हैं। सही साड़ी, हल्के गहनों और अच्छे फिट के साथ कॉलर ब्लाउज आपके पूरे लुक को काफी स्टाइलिश बना देगा।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलगोल गले से बोर हो गईं? इस बार बनवाएं कॉलर ब्लाउज, 8 लेटेस्ट डिजाइंस