पैंट-प्लाजो छोड़िए, सूट के साथ ट्रेंडी लगेंगे ये 8 बॉटम वियर, अगली बार यही सिलवाना!

कुर्ते के साथ हर बार पैंट-प्लाजो बनवाना छोड़िए। इनसे हटकर भी कई फैंसी बॉटम वियर मौजूद हैं, जो आपके सूट को अट्रैक्टिव और डिजाइनर लुक देंगे। ओकेजन के हिसाब से आप इनमें से कोई भी चुन सकती हैं।

Anmol ChauhanAug 22, 2026 07:55 pm IST
Follow us on Google News
1/9

सूट के साथ सिलवाएं ये बॉटम वियर

ज्यादातर गर्ल्स आजकल सूट के साथ पैंट या प्लाजो सिलवाना पसंद करती हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल भी होते हैं, लेकिन हर बार सेम स्टाइल बोरिंग लगने लगता है। जबकि ऐसे अलग-अलग कई बॉटम वियर हैं, जिन्हें सूट के साथ पहनकर पूरा लुक बदला जा सकता है। अगर आप भी वही पैंट प्लाजो पहनकर बोर हो गई हैं, तो ये डिफरेंट बॉटम वियर्स ट्राई कर सकती हैं। बहुत ही स्टाइलिश लुक मिलेगा। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

सिगरेट पैंट स्टिच कराएं

सिगरेट पैंट नॉर्मल पैंट से ज्यादा फिटेड होती है और साथ ही ये एंकल लेंथ होती है। इसे आप शॉर्ट कुर्ती, स्ट्रेट कुर्ती या फिर लॉन्ग कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं। कॉलेज या ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए ये बॉटम वियर सबसे अच्छा ऑप्शन है।

3/9

शरारा देगा फेस्टिव लुक

त्योहारों का सीजन शुरू होने ही वाला है, फिर शादी-फंक्शन भी आते ही रहते हैं। ऐसे मौकों के लिए सूट सिलवा रही हैं, तो साथ में शरारा स्टिच कराएं। शरारा का फ्लेयर्ड स्टाइल काफी फेस्टिव और ग्लैमरस लुक देता है।

4/9

गरारा भी खूब ट्रेंडी लगेगा

शरारा और गरारा दोनों सेम लगते हैं, लेकिन इनके स्टाइल में काफी फर्क है। गरारा में घुटनों के पास से फ्लेयर्ड और प्लीट्स का खास लुक देखने को मिलता है। शॉर्ट कुर्ती के साथ आप इसे स्टाइल कर सकती हैं, काफी फेस्टिव और वाइब्रेंट लुक आता है।

5/9

पटियाला सलवार देगी देसी कुड़ी लुक

पटियाला सलवार स्टिच कराना भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अगर आपको पंजाबी देसी कुड़ी लुक पसंद है, तो सूट के साथ हेवी प्लीट्स वाली पटियाला सलवार बनवा सकती हैं। चूंकि ये काफी कंफर्टेबल होती है इसलिए डेली वियर में भी आप इसे आराम से पहन पाएंगी।

6/9

इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए धोती पैंट्स

मॉडर्न और ट्रेडिशनल आउटफिट्स का फ्यूजन लुक अगर आपकी पसंद है, तो धोती पैंट्स आपके पास जरूर होनी चाहिए। इनका ढीला और ड्रेप्ड स्टाइल सिंपल कुर्ती को भी मॉडर्न लुक दे सकता है। इससे आप शॉर्ट कुर्ती या असिमेट्रिकल कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

7/9

अफगानी सलवार लगेगी थोड़ा हटके

डेली वियर के लिए अफगानी सलवार भी आजकल काफी पॉपुलर हो रही है। इसकी मोहरी फिटेड होती हैं, वहीं ऊपर की तरह से ये काफी ढीली और कंफर्टेबल होती है। कॉटन या रेयॉन की कुर्ती के साथ अफगानी सलवार पेयर करना एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।

8/9

क्लासिक चूड़ीदार ट्राई करें

चूड़ीदार एक क्लासिक बॉटम ऑप्शन है, जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। ये फिटेड होता है और देखने में काफी ज्यादा क्लासी सा लुक देता है। आप इसे अनारकली, स्ट्रेट कुर्ती या लॉन्ग कुर्ती के साथ पेयर कर सकती हैं।

9/9

स्ट्रेट सलवार लुक ट्राई करें

स्ट्रेट सलवार में पटियाला सलवार की तरह खूब सारी प्लीट्स नहीं होती है। ये सिंपल होती है और काफी कंफर्टेबल भी। थोड़ी चौड़ी मोहरी में अगर आप स्ट्रेट सलवार सिलवाती हैं, तो शॉर्ट कुर्ती के साथ काफी स्टाइलिश सा लुक मिलेगा। साथ ही डेली वियर के लिए भी ये एक अच्छा ऑप्शन रहेगी।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलपैंट-प्लाजो छोड़िए, सूट के साथ ट्रेंडी लगेंगे ये 8 बॉटम वियर, अगली बार यही सिलवाना!