
साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज पीस हो तो ओवरऑल लुक भी काफी अपग्रेड हो जाता है। भले ही डेली वियर की साड़ी हो या किसी स्पेशल ओकेजन के लिए तैयार कर रही हों, साथ में एक डिजाइनर सा ब्लाउज पीस तो होना ही चाहिए। आजकल तो इनकी बैक के डिजाइन भी एक से बढ़कर एक आ रहे हैं, जिन्हें देखकर आपका पक्का सिलवाने का मन हो जाएगा। ऐसे ही कुछ फैंसी ब्लाउज बैक पैटर्न का कलेक्शन यहां हम आपके लिए ले कर आए हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9ब्लाउज की बैक के लिए आप ये फैंसी ट्राएंगल कट वर्क वाला डिजाइन चुन सकती हैं। बॉर्डर वाली बनारसी और सिल्क साड़ियों के साथ तो खासतौर ये डिजाइन काफी ज्यादा सुंदर लगेगा। डेली वियर में पहनें या फिर किसी खास मौके पर, ये ब्लाउज पीस सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना रहेगा।

3/9ब्लाउज के लिए अगर आप ऐसा डिजाइन ढूंढ रही हैं, जो क्लासी लगे तो ये वाला पैटर्न आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। ऑफिस गोइंग विमेन के लिए ये परफेक्ट डिजाइन है। डेली वियर की कॉटन साड़ियों के साथ सिलवाने के लिए एक स्टाइलिश और कंफर्टेबल ऑप्शन है।

4/9ये ब्लाउज डिजाइन कॉटन, ब्लॉक प्रिंटेड और कलमकारी वर्क वाली साड़ियों के साथ काफी ट्रेंड में बना हुआ है। इसमें डोरी भी अटैच है, जो काफी स्टाइलिश सा लुक देती है। डेली वियर के लिए सिंपल और स्टाइलिश पैटर्न ढूंढ रही हैं, तो इसे स्टिच करा सकती हैं।

5/9डोरी वर्क वाली बैक काफी ज्यादा ट्रेंडी लगती है। बैकलेस ब्लाउज के साथ खूब सारी डोरियों का ये कॉम्बिनेशन इतना अट्रैक्टिव लगता है कि हर कोई तारीफ करने वाला है। किसी स्पेशल ओकेजन के लिए साड़ी तैयार कर रही हैं, खासकर किसी पार्टी या गेट टुगेदर के लिए; तो ये ब्लाउज डिजाइन बनवा सकती हैं।

6/9ये ब्लाउज डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में बना हुआ है। कई सेलिब्रिटीज को आपने इस तरह के डिजाइन में नोटिस किया होगा। ये डिजाइन लहंगे से ले कर साड़ी तक, हर किसी के ब्लाउज के लिए परफेक्ट है। अगर आप यूनिक और अट्रैक्टिव बैक डिजाइन बनवाना चाह रही हैं, तो एक बार ये ऑप्शन जरूर ट्राई करें।

7/9ये डिजाइन आपकी स्पेशल साड़ियों के लिए परफेक्ट है। खासकर बनारसी, कांजीवरम या सिल्क की साड़ियों के साथ त्योहारों और शादी सीजन में ये काफी वायरल रहता है। इसमें झुमका-लटकन की डिटेलिंग काफी सुंदर लुक देती है, जिससे ओवरऑल साड़ी की कीमत बढ़ जाती है।

8/9ब्लाउज की बैक पर आप इस तरह की डायमंड कट वर्क वाली डिटेलिंग करा सकती हैं। ये पारंपरिक सिल्क साड़ियों के साथ काफी सुंदर डिजाइन लगेगा। इसमें बटन और डोरी का भी वर्क है, जो नेकलाइन को और भी ज्यादा स्टाइलिश लुक दे रहा है।

9/9आजकल स्कैलप कट वर्क सूट से ले कर ब्लाउज तक, हर किसी में ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में आप भी ये वाला पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। डेली वियर के लिए भी ये एक सिंपल और स्टाइलिश ऑप्शन है। कॉटन, सिल्क हो या जॉर्जेट-शिफॉन ये हर तरह की साड़ियों के साथ स्टाइलिश लगता है।
