कांच की चूड़ियों से सजेगी दुल्हन की नाजुक कलाई, यहां देखें 8 बैंगल सेट

Glass Bangle Set: सुहागन के हाथ में कांच की चूड़ियां यूपी-बिहार में शुभ मानी जाती हैं। इसीलिए शादी के जोड़े में कांच की चूड़ियों का सेट भी दिया जाता है। दुल्हन के पहनने के लिए ऐसे सुंदर ग्लास बैंगल सेट, देखते ही दिल करेगा पहन लें, यहां देखें 8 डिजाइन।

AparajitaJul 11, 2026 06:07 pm IST
1/9

कांच के ब्राइडल चूड़ी सेट

प्लास्टिक के चूड़े नहीं बल्कि कांच की चूड़ियां यूपी-बिहार में शुभ मानी जाती हैं। इसीलिए शादी के मौके पर दुल्हन को कांच की चूड़ियों का सेट दिया जाता है। लाल, हरे, पीले, गुलाबी, ऑरेंज जैसे शुभ रंगों की ये चूड़ियां दुल्हन की नाजुक कलाईयों पर सुंदर दिखती हैं। यहां देखें ब्राइडल चूड़ियों के 8 सेट। ( सभी इमेज साभार- Pintrest)

2/9

ब्यूटीफुल पिंक सेट

कांच की चूड़ियों की ऐसी डिजाइन जिसे देखते ही पहनने का दिल करेगा। गुलाबी रंग की चूड़ी और साथ में कॉपर गोल्ड टेंपल डिजाइन वाले कंगन का ये ब्राइडल सेट बेहद खूबसूरत दिख रहा है।

3/9

मरून चूड़ियों का सेट

मरून रंग की चूड़ियों का एक सुंदर सेट ब्राइडल के कलेक्शन में होना ही चाहिए। ये खूबसूरत ग्लास बैंगल और साथ में गोल्ड कलर के कंगन काफी खूबसूरत दिख रहे हैं।

4/9

गुलाबी चूड़ियों का सेट

गुलाबी रंग की कांच की चूड़ियों के साथ मैचिंग के फूल वाले कंगन को एक साथ सेट बनाकर पहनें। इस तरह के कांच के चूड़ियों वाले सेट दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाते हैं।

5/9

हरी और गुलाबी चूड़ियां

सबसे खास बात कि आप एक तरह के कंगन के साथ कई रंग की कांच की चूड़ियों को भी मैच कर सकती हैं। जैसे गुलाबी रंग के फूल वाले कंगन के साथ हरी चूड़ियों को मैच करें। ये नई नवेली दुल्हन के हाथ पर सुंदर दिखेंगी।

6/9

ऑरेंज चूड़ियों का सेट

दुल्हन के जोड़े के लिए केवल लाल या मरून नहीं बल्कि गुलाबी, ऑरेंज जैसे कलर को भी पहना जा सकता है। ये भी काफी अट्रैक्टिव दिखते हैं। जैसे ये डीप ऑरेंज कलर की कांच की चूड़ियों का सेट जो काफी खूबसूरत दिख रहा है।

7/9

कुंदन के कंगन और कांच की चूड़ियां

कुंदन के कंगन के साथ कांच की चूड़ियों को मिलाकर सेट बनाएं। ये ग्लास बैंगल का सेट न्यू ब्राइड्स पर काफी अट्रैक्टिव दिखता है।

8/9

कांच की चूड़ियां दिखती हैं सुंदर

दुल्हन के शृंगार में कांच की चूड़ियों का सेट सुंदर दिखता है और उनके मेकअप वाले लुक को पूरा करता है।

9/9

लाल-हरा चूड़ियों का सेट

लाल-हरे रंग की चूड़ियों का सेट सिंपल और अट्रैक्टिव दिखता है। जिसे केवल ब्राइड्स ही नहीं बल्कि कोई भी लेडीज पहनकर कलाईयों को खूबसूरत बना सकती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलकांच की चूड़ियों से सजेगी दुल्हन की नाजुक कलाई, यहां देखें 8 बैंगल सेट