
कोई भी ट्रेडिशनल आउटफिट हो, पूरा लुक तब तक अधूरा ही लगता है, जबतक हाथों में सुंदर-सुंदर चूड़ियां ना हों। चूड़ियां हमेशा से ही भारतीय महिलाओं के शृंगार का हिस्सा रही हैं, लेकिन आजकल तो ये अपने आप में ही एक फैशन स्टेटमेंट भी बन चुकी हैं। खासकर सिल्वर बैंगल्स के साथ अगर चूड़ियों का सेट बनाकर पहना जाए, तब तो बड़ा ही सुंदर लुक आता है। सूट, साड़ी या लहंगे के साथ आप इसी तरह से सेट बनाकर बैंगल्स वियर कर सकती हैं। यहां हम आपके लिए कुछ आइडियाज ले कर आए हैं, जिनकी हेल्प से आप चूड़ियों और सिल्वर बैंगल्स का सुंदर सा सेट बना सकती हैं। आइए एक-एक कर के देखते हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9आजकल घुंघरू बैंगल्स का ट्रेंड है। ऐसे में आप भी थोड़े हेवी स्टेटमेंट घुंघरू बैंगल्स का पेयर ले कर सकती हैं। इन्हें कुछ इस तरह से चूड़ियों के बीच में सेट कर के पहनें, बहुत ही मॉडर्न और स्टाइलिश लुक आएगा। डेली वियर में या फिर किसी छोटे मोटे फंक्शन में इसी तरह से आप अपनी चूड़ियों का सेट बनाकर पहन सकती हैं।

3/9आपके पास सिल्वर बैंगल्स का पूरा सेट है, तो बीच में सिर्फ दो दो चूड़ियां लगाकर भी सुंदर सा सेट बनाया जा सकता है। इससे बैंगल्स आपके आउटफिट की मैचिंग के भी लगेंगे और उनका लुक भी खराब नहीं होगा। आप चाहें तो सिर्फ एक हाथ में इस तरह का बैंगल सेट पहन सकती हैं, बहुत ही स्टाइलिश लगता है।

4/9कश्मीरी घुंघरू वाले बैंगल्स का एक सेट सिल्वर में भी आपके पास जरूर होना वाहिए। इन्हें आप अपने आउटफिट के मैच की चूड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं। बहुत ही प्यारा लुक आता है। आपके पास जितने कंगन हैं, उस हिसाब से चूड़ियों का सेट बना सकती हैं।

5/9किसी ऑकेजन पर आपको थोड़ा हेवी बैंगल्स सेट वियर करना है, तो इस तरह का सेट बनाकर पहन सकती हैं। बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक आता है। आपके पास सिल्वर बैंगल्स के कितने सेट हैं, उन्हें मिलाकर आप इस तरह का लुक क्रिएट कर सकती हैं। हर रंग की चूड़ियों के साथ बहुत सुंदर लुक आएगा।

6/9लटकन वाले बैंगल्स ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देते हैं। आप कुछ इस तरह से इन्हें सिंपल कांच या वेलवेट की चूड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। बहुत ही सुंदर सा सेट बनता है। साड़ी लहंगे के साथ तो इस तरह के कंगन और चूड़ियों का सेट काफी क्लासी और एलिगेंट लुक देता है।

7/9किसी एक रंग में ही अलग अलग शेड की चूड़ियों का सिल्वर बैंगल्स के साथ बहुत ही प्यारा सा सेट बना सकती हैं। घुंघरू बैंगल्स हो तब तो लुक और भी प्यारा आएगा। मल्टीकलर आउटफिट हो तो इस तरह से रंग बिरंगी चूड़ियों का बहुत ही प्यारा सा सेट बना सकती हैं।

8/9अपने आउटफिट के मैचिंग या दो कॉन्ट्रास्ट रंगों की चूड़ी का सेट बनाकर भी आप पहन सकती हैं। वेलवेट की चूड़ियां काफी ज्यादा सुंदर लगती हैं। ज्यादा हेवी लुक नहीं चाहती हैं, तो सिर्फ चार-चार चूड़ियां दो शेड में मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। बहुत ही सिंपल लेकिन क्लासी सेट लगता है।

9/9इस तरह से आप सिल्वर बैंगल्स के साथ रैंडम चूड़ियां मिलाकर सुंदर सेट बना सकती हैं। आपके पास दो स्टेटमेंट बैंगल्स हैं तो इस तरह काँच की चूड़ियों के साथ मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। ये काफी मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देते हैं। सूट या साड़ी के साथ आप इस तरह का बैंगल सेट बनाकर पहन सकती हैं।
