सोने को भूल जाएंगे, कानों की खूबसूरती बढ़ाएंगे चांदी के ये फैंसी ईयरिंग्स, देखें 8 मस्त-मस्त डिजाइन्स

सोने के ईयरिंग्स पहनकर बोर हो चुकी है, तो अब चांदी के डिजाइन पहनकर देखिए। आजकल चांदी के ईयरिंग्स ट्रेंड में चल रहे हैं और हर तरह के पैटर्न इसमें मिल जाएंगे। यहां कुछ ट्रेंडी डिजाइन आप देख सकते हैं।

Deepali SrivastavaJun 04, 2026 04:27 pm IST
1/9

चांदी के खूबसूरत ईयरिंग्स

सोने के ईयरिंग्स, झुमके, बाली तो आपने खूब पहने होंगे लेकिन अब सोना इतना महंगा हो चुका है कि इन्हें खरीदना आसान नहीं है। ऐसे में आप चांदी के ईयरिंग्स, बाली या फिर लटकन वाले झुमके पहन सकती हैं। आजकल चांदी के ईयरिंग्स काफी ट्रेंड में चल रहे हैं और लोग इन्हें खरीदना पसंद कर रहे हैं। ये ईयरिंग्स कानों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और इनमें कई नई और लेटेस्ट डिजाइन आपको मिल भी जाएंगे। कुछ ट्रेंडी डिजाइन हम आपको दिखाने जा रहे हैं, आप यहां से चुनकर अपने लिए चांदी के ईयरिंग्स खरीद सकती हैं।

2/9

मोर पंख डिजाइन

चांदी के ईयरिंग्स में आप मोर पंख वाली डिजाइन बनवा सकते हैं। इस तरह की डिजाइन हर तरह के आउटफिट पर अच्छी लगेगी और फैंसी भी दिखेगी। ये ईयरिंग्स आपको ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक देंगे।

3/9

लीफ डिजाइन

सिंपल ईयरिंग्स पहनना चाहती हैं, तो लीफ वाली डिजाइन भी ले सकती हैं। इसमें पतली या चौड़ी डिजाइन वाली लीफ आपके कानों की शोभा बढ़ा देंगे। ये पैटर्न सूट-साड़ी लुक पर अट्रैक्टिव लगेंगे।

4/9

फूल वाली ईयरिंग्स

फूल वाली डिजाइन में भी आप चांदी के ईयरिंग्स बनवा सकती हैं। ये ईयरिंग्स क्लासी और मॉडर्न लुक देंगे। अगर ट्रेंडी और फैंसी पैटर्न में कुछ पसंद करती हैं, तो ये सबसे अच्छा डिजाइन है।

5/9

हार्ट स्टड ईयरिंग्स

चांदी के ईयरिंग्स में आप सिर्फ हैवी या लटकन ही नहीं स्टड लुक भी ले सकती हैं। इसमें चांदी से हार्ट शेप बना हुआ है और नीचे की ओर लगा व्हाइट स्टोन खूबसूरती को निखार रहा है।

6/9

गोल जाली वाली डिजाइन

गोल वाली जाली ईयरिंग्स भी आपके कानों पर सुंदर लगेगें। ये फैंसी के साथ ट्रेडिशनल लुक देंगे और हर तरह के आउटफिट के साथ मैच करेंगे। आप इस तरह के ईयरिंग्स ले सकती हैं।

7/9

झूमर स्टाइल 

चांदी के ईयरिंग्स में थोड़ा बड़ा और हैवी लुक चाहती हैं, तो झूमर स्टाइल वाले पैटर्न लें। ये अलग अलग डिजाइन में आते हैं, जैसे ये सर्कल और फूल वाली डिजाइन में अच्छे लग रहे हैं।

8/9

बाली डिजाइन

चांदी के ईयरिंग्स में आप जाली वाली डिजाइन भी ले सकती हैं। ये पैटर्न लड़कियों के लिए भी परफेक्ट रहेंगे। अगर आप सिंपल और सोबर लुक में बाली चाहती हैं, तो इस तरह का डिजाइन सुंदर लगेगा।

9/9

झालर ईयरिंग्स

चांदी में आप झालर वाले ईयरिंग्स भी पहन सकती हैं। इस तरह के डिजाइन भी सुंदर और खूबसूरत लगेंगे। खास बात ये है कि आप हर तरह के एथनिक आउटफिट के साथ इन्हें कैरी कर सकती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसोने को भूल जाएंगे, कानों की खूबसूरती बढ़ाएंगे चांदी के ये फैंसी ईयरिंग्स, देखें 8 मस्त-मस्त डिजाइन्स