
कजरी तीज का त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा और इस खास दिन पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करती हैं। कजरी तीज पर निर्जला व्रत रखा जाता है और इस दिन लाल-हरा रंग शुभ माना जाता है। अगर आप भी कजरी तीज का त्योहार मनाती हैं, तो लाल-हरी रंग की साड़ियां पहनें, हम आपको कुछ सुंदर डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। इन्हें पहनकर आप तीज पर खूबसूरत दिखेंगी और पिया जी की नजरें आपसे नहीं हट पाएंगी।

2/9ग्रीन कलर की साड़ी आप इस पैटर्न में पहन सकती हैं। हरे रंग और गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में आप सुंदर दिखेंगी। इस तरह की साड़ियां हल्की होती है और अट्रैक्टिव लुक देती हैं।

3/9पेस्टल मिंट ग्रीन साड़ी बेहद खूबसूरत और एलिगेंट ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट है। साड़ी पर छोटे-छोटे फ्लोरल और बुटी मोटिफ्स बने हुए हैं, जो आपको अट्रैक्टिव लुक देंगे।

4/9जॉर्जट कपड़े में आप मिरर वर्क वाली ग्रीन साड़ी पहन सकती हैं। अगर आप फैंसी लुक चाहती हैं, तो इस तरह की साड़ी कैरी करें। ऐसी साड़ियां स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देंगी।

5/9हैवी पैटर्न और एलिगेंट लुक चाहिए, तो आप चिकनकारी साड़ी कैरी करें। इस तरह की साड़ियां पहनने पर हल्की होती हैं और खूबसूरत भी लगती हैं। अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो ये परफेक्ट रहेगी।

6/9खूबसूरत लुक चाहती हैं, तो आप रफल साड़ी कैरी करें। रफल साड़ी पहनने पर स्टाइलिश लुक मिलेगा और ये कंफर्टेबल भी रहेगी। तीज के खास मौके पर आप इस लुक में सुंदर दिखेंगी।

7/9ओपन पल्ले के साथ फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी भी आप तीज के त्योहार पर पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करें और हेयरस्टाइल अच्छे से बनाएं।

8/9आप बनारसी साड़ी भी तीज पर पहन सकती हैं। अगर हैवी साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह का लुक ट्राई करें। इस साड़ी में आप सुंदर दिखेंगी और त्योहार के लिए ये परफेक्ट रहेगी।

9/9चटक लाल रंग की सुंदर साड़ी आप स्टाइल कर सकती हैं। रेड और सिल्वर का कॉम्बिनेशन इसे ग्रेसफुल लुक दे रहा है। आप कजरी तीज के खास दिन पर इसे पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं।
