मिनिमल, 3D और ब्राइडल! ये 8 मेहंदी डिजाइन हर मौके के लिए परफेक्ट हैं, सेव कर लें पैटर्न

Latest Mehndi Designs: यहां हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट और फैंसी मेंहदी के डिजाइन खोज कर लाए हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और मौके के मुताबिक सेव कर के रख सकती हैं।

Anmol ChauhanMar 31, 2026 03:58 pm IST
1/9

हर मौके के लिए बेस्ट हैं ये मेहंदी डिजाइन

मौका कोई भी हो घर की लड़कियों और महिलाओं का हाथों पर मेंहदी लगाना फिक्स है। किसी खास की शादी हो या कोई भी तीज-त्यौहार, हाथों पर मेंहदी महज शृंगार ही नहीं बल्कि परंपरा का हिस्सा है। खैर, हाथों पर मेंहदी लगाने से पहले एक प्यारा सा डिजाइन ढूंढना भी चैलेंजिंग होता है। अब सभी की पसंद अलग-अलग होती है, किसी को मिनिमल मेंहदी पसंद आती है, तो किसी को एकदम भरवां ब्राइडल मेंहदी अच्छी लगती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट और फैंसी मेंहदी के डिजाइन खोज कर लाए हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और मौके के मुताबिक सेव कर के रख सकती हैं। (All Images Credit- Instagram)

2/9

फ्रंट हैंड के लिए डिजाइनर मेहंदी

थोड़ा यूनिक और मॉडर्न मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये डिजाइनर मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। किसी खास मौके के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। ये फुल हैंड हीना पैटर्न है, जो रचने के बाद तो और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। (Image Credit- maaenz and mehandi by Nurain)

3/9

3D मेंहदी डिजाइन ट्रेंडी में हैं

आजकल 3D मेंहदी डिजाइन भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। आप ब्राइड हैं या किसी खास की शादी है तो ये खूबसूरत सा पैटर्न आपके हाथों की शोभा बढ़ा सकता है। इसमें फूल-पत्तों के मोटिफ्स शामिल होते हैं, जिन्हें बेहद ही बारीकी से तराशा गया होता है। (All Images Credit- kp_mehandi_art)

4/9

मिनिमल मेंहदी डिजाइन

आजकल की गर्ल्स को मिनिमल डिजाइन काफी पसंद आते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी मौके के लिए ऐसा ही डिजाइन खोज रही हैं, तो ये पैटर्न सेव कर सकती हैं। लोटस और फ्लावर मोटिफ्स वाला ये पैटर्न रचने के बाद काफी खूबसूरत लगता है। (Image Credit- hennaby_hadia)

5/9

सिंपल बेल मेंहदी डिजाइन

अगर आपको कोई सिंपल सा मेंहदी डिजाइन चाहिए जो फटाफट लग भी जाए और देखने में भी सुंदर लगे, तो ये बेल मेंहदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। छोटी हथेली पर भी ये डिजाइन काफी ज्यादा जचते है। (Image Credit- mehndidesigns_ideas_)

6/9

बारीक मेहंदी डिजाइन

ये बारीक मेहंदी डिजाइन रचने के बाद काफी सुंदर लगता है। किसी खास मौके के लिए कुछ फैंसी सा डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये पैटर्न सेव कर सकती हैं। ब्राइड्स के लिए भी ये डिजाइन काफी ट्रेंड में बना हुआ है। (Image Credit- focus_on_henna)

7/9

बैक हैंड पर बनवाएं सुंदर डिजाइन

बैक हैंड पर आप ये खूबसूरत सा डिजाइन भी बनवा सकती हैं। ऐसे पैटर्न ना ज्यादा हल्के होते हैं और ना ही ज्यादा ओवर लगते हैं। खासतौर से किसी खास की शादी हो तो ये पारंपरिक मोटिफ्स वाला डिजाइन बहुत ही ज्यादा सुंदर लगेगा। (Image Credit- mehndiartbyananya)

8/9

बैक हैंड के लिए मिनिमल डिजाइन

मिनिमल डिजाइन पसंद है तो बैक हैंड के लिए ये वाला डिजाइन काफी खूबसूरत लगेगा। ये काफी पारंपरिक मोटिफ्स वाला डिजाइन है जो ट्रेडिशनल लुक के साथ काफी ज्यादा सुंदर लगता है। ये काफी यूनिक सा डिजाइन है जो रचने के बाद बेहद ही खूबसूरत लगता है। (Image Credit- hennaby_hadia)

9/9

हाथी वाला खूबसूरत डिजाइन

हाथी और फूल-पत्ती मोटिफ्स वाला ये सुंदर डिजाइन काफी सुंदर लगता है। ब्राइड्स हों या किसी तीज त्यौहार के लिए मेंहदी लगवा रही हों, ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ऐसी मेंहदी लगवाएंगी तो हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। (Image Credit- avantimehendiart)

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलमिनिमल, 3D और ब्राइडल! ये 8 मेहंदी डिजाइन हर मौके के लिए परफेक्ट हैं, सेव कर लें पैटर्न