
सूट का ओवरऑल लुक कैसा आएगा ये इसके बॉटम पर भी काफी हद तक डिपेंड करता है। यही वजह है कि आजकल ज्यादातर महिलाएं कुर्ते के साथ पैंट स्टिच कराना प्रिफर करती हैं। पैंट काफी फॉर्मल और स्टाइलिश लगती हैं, वहीं डेली वियर के लिए काफी कंफर्टेबल भी रहती है। अगर आप ऑफिस या कॉलेज वियर के लिए सूट स्टिच करा रही हैं, तो साथ में पैंट बनवाना एक अच्छा ऑप्शन है। अब हर बार वही प्लेन पैंट बनवाना भी जरूरी नहीं है, क्योंकि आजकल डिजाइनर पैंट्स का ट्रेंड है। यहां ऐसे ही कुछ चुनिंदा डिजाइन हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9डेली वियर सूट के लिए पैंट सिलवा रही हैं, तो ये कट वर्क वाला डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगा। काफी सिंपल और कंफर्टेबल है, साथ ही स्टाइलिश लुक भी दे रहा है। ऐसी पैंट हमेशा थोड़ी ऊंची स्टिच कराएं, इससे डिजाइन और ज्यादा हाइलाइट होता है।

3/9पैंट की मोहरी को डिजाइनर टच भी दिया जा सकता है। इस तरह से आप कट वर्क और मैचिंग कपड़े की पट्टी बनवाकर अटैच करा सकती हैं। बहुत ही स्टाइलिश लुक आता है। ऐसी पैंट काफी फॉर्मल लुक देती हैं, इसलिए ऑफिस या कॉलेज वियर के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगी।

4/9कुछ इस तरह से आप फ्रिल लगवाकर स्टाइलिश पैंट स्टिच करा सकती हैं। ये पैंट काफी फिटेड होती हैं, जिससे ओवरऑल लुक काफी मॉडर्न और ट्रेंडी लगता है। साथ में अटैच की गई फ्रिल से थोड़ी सी वॉल्यूम एड होती है, जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लगती है।

5/9ऑफिस वियर के लिए सूट सिलवा रही हैं तो ये पैंट डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। मैचिंग बटन अटैच करा के ये काफी ज्यादा फॉर्मल और स्टाइलिश लुक देती है। आप चाहें तो बेसिक कलर्स जैसे ब्लैक, व्हाइट और बेज में ऐसी पैंट्स स्टिच करा के रख सकती हैं। ये आपकी सारी कुर्ती के साथ आराम से पेयर हो जाएंगी।

6/9डोरी डिजाइन में ये क्रिस-क्रॉस वाला पैटर्न आपकी पैंट को काफी स्टाइलिश लुक देगा। इस तरह की पैंट अपने आप में फैशन स्टेटमेंट लगती हैं। अगर आपका कुर्ता थोड़ा बेसिक ही है, तो इस तरह की पैंट स्टिच करा लें। ओवरऑल लुक काफी अट्रैक्टिव लगने लगेगा।

7/9पैंट की मोहरी का ये डिजाइन काफी ज्यादा अट्रैक्टिव है। आप डेली वियर के लिए सूट सिलवा रही हों या किसी खास ओकेजन के लिए, ये पैंट आपके लुक में चार चांद लगा देगी। अगर आप ये फैंसी मोहरी बनवा रही हैं, तो पैंट की लेंथ थोड़ी ऊंची ही रखें। इसी से इसका डिजाइन हाइलाइट होगा।

8/9अब अगर आप किसी खास मौके के लिए सूट सिलवा रही हैं, तब तो उसकी पैंट भी थोड़ी स्पेशल होनी चाहिए। ये वाला डिजाइन काफी अट्रैक्टिव लगेगा। इसमें मैचिंग फैब्रिक से ही डिजाइनर पैटर्न बनाया गया है, साथ में पर्ल और बीड वर्क भी है। ऐसी मोहरी बनने के बाद बहुत सुंदर लगती है।

9/9पैंट को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप इसकी मोहरी पर मैचिंग नेट या ऑर्गेंजा फैब्रिक भी अटैच करा सकती हैं। ये सिंपल सी क्रिएटिविटी आपके सूट का ओवरऑल लुक खास बना देगी। इस तरह का डिजाइन आप प्लाजो के साथ भी ट्राई कर सकती हैं, बहुत ही ज्यादा ट्रेंडी लुक आता है।
