गोल्ड नहीं, चांदी के कंगन बनवाने में है फायदा! बजट में बन जाएंगे ये 8 फैंसी डिजाइन

सोने के बैंगल्स जरा महंगे बैठते हैं, लेकिन उनकी जगह अगर आप चांदी के कंगन बनवा लें तो कम बजट में एलिगेंट लुक पा सकती हैं। डेली वियर से ले कर कहीं आने जाने तक के लिए ये बैंगल्स बिल्कुल परफेक्ट रहेंगे। देखें 8 फैंसी और लेटेस्ट डिजाइन।

Anmol ChauhanAug 21, 2026 07:51 pm IST
Follow us on Google News
1/9

सिल्वर बैंगल्स के फैंसी डिजाइन सेव कर लें

आजकल महिलाओं के बीच चांदी के बैंगल्स काफी पॉपुलर हो रहे हैं। ये ना सिर्फ देखने में काफी एलिगेंट लगते हैं, बल्कि बजट में ही काफी सुंदर सा डिजाइन भी बन जाता है। चांदी के बैंगल्स में कई तरह के डिजाइन आते हैं, जिनमें डेली वियर से ले कर हर खास मौके के लिए आपको बढ़िया से मिल जाएंगे। अगर आप भी कम बजट में सुंदर से चाँदी के बैंगल्स बनवाने की सोच रही हैं, तो यहां हम आपके लिए लेटेस्ट कलेक्शन ले कर आए हैं। बैंगल्स बनवाने से पहले इन्हें एक बार जरूर चेक कर लें। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स बनवाएं

इन दिनों कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स ट्रेंड में बने हुए हैं और देखने में भी ये वाकई काफी खूबसूरत लगते हैं। अगर आप चांदी में ऐसा एक सेट बनवा लेती हैं, तो अपनी हर चूड़ियों के साथ मिक्स कर के पहन पाएंगी। चाहे कुर्ती हो या सूट साड़ी; ये बैंगल्स बहुत ही ब्यूटीफुल लगने वाले हैं।

3/9

स्टोन वर्क में बनवाएं ये सुंदर बैंगल्स

चांदी के साथ स्टोन वर्क काफी ज्यादा सुंदर लगता है। ऐसे में आप इस तरह के बैंगल्स भी बनवा सकती हैं। ये हर रंग की चूड़ियों के साथ परफेक्टली मैच होंगे। वहीं बिना चूड़ियों के भी अगर आप इन्हें हाथों में डाल लेंगी, तो लुक बेहद स्टाइलिश आएगा।

4/9

खूबसूरत फ्लोरल स्टोन वर्क वाले बैंगल्स

स्टोन वर्क में ही आप चांदी के ये सुंदर बैंगल्स भी ट्राई कर के देख सकती हैं। इनका फ्लोरल पैटर्न काफी खूबसूरत लुक देगा। इनमें पिंक, ग्रीन और व्हाइट स्टोन का काम है और तीनों का ही कलर कॉम्बिनेशन काफी रॉयल लुक देता है। इन्हें आप किसी स्पेशल में भी आराम से पहन सकती हैं।

5/9

मिनमल सिल्वर बैंगल्स

अगर आप ऐसे बैंगल्स चाहती हैं, जो बहुत ज्यादा मिनिमल हों और देखने में काफी फैंसी लुक दें, तो ये वाला डिजाइन आपके लिए है। इसमें सिंपल फ्लोरल पैटर्न है, जो बहुत ही पॉलिश्ड लुक दे रहा है। इस तरह के बैंगल्स आप डेली वियर में पहन सकती हैं। कॉलेज या ऑफिस जाती हैं, तो उसके लिए भी हाथों में एक-एक कड़ा डालकर स्टाइल कर सकती हैं।

6/9

इन बैंगल्स में भरे-भरे लगेंगे हाथ

थोड़े से हेवी में बैंगल्स लेने का प्लान है, तो ये डिजाइन परफेक्ट रहेगा। इसमें भी स्टोन वर्क है और जिस तरह से पैटर्न के अरेंज किया गया है, वो बेहद ही प्यारा लग रहा है। इस तरह के बैंगल्स साड़ी सूट के साथ बहुत बढ़िया लुक देते हैं। वहीं डेली वियर में भी आराम से इन्हें पहना जा सकता है।

7/9

मिनिमल और क्लासी हैं ये बैंगल्स

ये सिल्वर बैंगल्स काफी मिनिमल और क्लासी लुक दे रहे हैं। बहुत हल्के भी हैं तो कम बजट में आराम से बन जाएंगे। इस तरह के बैंगल्स आप डेली वियर में पहन सकती हैं, वहीं कहीं आने जाने का प्लान हो तो काँच की चूड़ियों के साथ मिक्स कर के सुंदर सा सेट भी बनाया जा सकता है।

8/9

हाथों में खूब सुंदर लगेंगे ये फैंसी कड़े

इस तरह के बैंगल्स हाथों में काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं। खासकर किसी स्पेशल ओकेजन के लिए बैंगल्स बनवा रही हैं, तो एक ऐसा सेट आपके पास होना ही चाहिए। हेवी साड़ी या सूट के साथ हाथों में एक एक कड़ा भी डाल लेंगी, तो बड़ा ही बैलेंस और क्लासी लुक आ जाएगा।

9/9

फ्लोरल सिल्वर बैंगल्स

स्टोन वर्क से हटकर प्लेन सिल्वर बैंगल्स चाहती हैं, तो ये वाला डिजाइन सेव कर सकती हैं। फ्लोरल डिजाइन है, जो बेहद ही प्यारा लग रहा है। ऐसे बैंगल्स काफी हल्के होते हैं और देखने में भी मिनीमल लुक देते हैं। ऐसे में आप इन्हें आराम से डेली वियर और कहीं आने जाने के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलगोल्ड नहीं, चांदी के कंगन बनवाने में है फायदा! बजट में बन जाएंगे ये 8 फैंसी डिजाइन