मेहंदी के ये 8 डिजाइन इंटरनेट पर मचा रहे धूम, दुल्हन की सहेलियों के लिए हैं 'मस्ट ट्राई'!

मेंहदी का कोई सुंदर डिजाइन ढूंढ रही हैं, जो आपके स्पेशल मौके को और भी खास बना दें, तो यहां हम आपके लिए ऐसे ही कुछ ट्रेंडिंग डिजाइन ले कर आए हैं। आप खुद दुल्हन बनने वाली हैं या फिर दुल्हन की सहेली हैं, ये डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेंगे।

Anmol ChauhanApr 17, 2026 04:21 pm IST
1/9

दुल्हन और उसकी सहेलियों के लिए मेंहदी डिजाइन

मेंहदी हर मौके को और भी खास बना देती है। खासतौर से शादी की रस्मों में मेहंदी का बड़ा महत्व होता है। दुल्हन के साथ-साथ उसकी बहनें और सहेलियां भी मेंहदी से अपने हाथ सजाती हैं। अब जैसे जैसे-वक्त बदला मेंहदी के डिजाइन भी बदल गए। आजकल तो मिनिमल, 3D, अरेबिक और मंडला मेंहदी में ही कई पैटर्न आ गए हैं, जो हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे किसी मौके के लिए आप भी मेंहदी का कोई सुंदर डिजाइन तलाश रही हैं, तो यहां दिए गए पैटर्न में से कोई चूज कर सकती हैं। (Image Credit- Pinterest)

2/9

खूबसूरत फ्लोरल हिना डिजाइन

फ्लोरल हिना पैटर्न गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। ये बहुत ज्यादा ओवर भी नहीं लगते और एक भरा-भरा लुक भी मिल जाता है। दुल्हन की सहेलियों के लिए ये डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगा। रचने के बाद ये काफी स्टाइलिश लुक देता है।

3/9

हार्ट शेप मेंहदी डिजाइन

ये हार्ट शेप मेंहदी डिजाइन काफी यूनिक और मॉडर्न है। इसमें बारीक फूल-पत्तियों वाला पैटर्न बनाया गया है, जो देखने में काफी सुंदर लगता है। ऐसे डिजाइन रचते भी काफी गाढ़े हैं। आप ब्राइड हैं या उसकी सहेली, ये डिजाइन आप ट्राई कर सकती हैं। हाथ बेहद ही खूबसूरत लगेंगे।

4/9

मोर वाला मेहंदी डिजाइन

पारंपरिक मेंहदी डिजाइन में मोर पैटर्न काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है। अपनी मेहंदी को थोड़ा सा ट्रेडिशनल टच देना चाहती हैं, तो ये पीकॉक मोटिफ आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इसमें भी बारीक फ्लोरल पैटर्न का काम है, साथ में झरोखे वाला सुंदर डिजाइन भी है। ये रचने के बाद बहुत सुंदर लगता है।

5/9

बैक हैंड के लिए लोटस मेहंदी

बैक हैंड पर ऐसे डिजाइन सुंदर लगते हैं, जो ज्यादा भरे हुए ना हों और कुछ यूनिक हों। ये लोटस डिजाइन ऐसा ही है। इसमें सारी डिटेलिंग सिर्फ फिंगर्स पर ही है, बाकी सिर्फ एक सुंदर सा लोटस पैटर्न बना हुआ है जो बेहद ही मिनिमल और मॉडर्न लुक दे रहा है।

6/9

मॉडर्न और ट्रेडिशनल का फ्यूजन डिजाइन

ये डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न मेहंदी पैटर्न का खूबसूरत सा फ्यूजन है। अगर आप ब्राइड हैं और कुछ यूनिक और अलग हटकर डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो बैक हैंड के लिए ये चुन सकती हैं। काफी ज्यादा सुंदर लगेगा, खासतौर से रचने के बाद तो इसकी शोभा देखने लायक होगी।

7/9

ब्राइडल थीम मेंहदी

ब्राइडल मेंहदी में ही कोई ऐसा डिजाइन ढूंढ रही हैं जो ज्यादा ओवर ना लगे और कुछ स्पेशल टच भी उसमें हो, तो ये वाला पैटर्न आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें नेम इनीशियल्स शामिल हैं और फ्लोरल डिजाइन भी काफी यूनिक और मॉडर्न है। आजकल की ब्राइड्स को ऐसे ही डिजाइन पसंद आ रहे हैं।

8/9

बैक हैंड पर बनवाएं ये फैंसी डिजाइन

बैक हैंड पर अगर सुंदर सा मेंहदी डिजाइन हो तो फ्रंट पर नजर ही नहीं जाती। ये मेंहदी पैटर्न भी कुछ ऐसा ही है, जो काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। शादी जैसे खास मौके पर डिजाइनर मेहंदी ही अच्छी लगती है, ऐसे में ये वाला डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए एकदम परफेक्ट है।

9/9

मिनिमल मेंहदी पसंद है तो ये चुनें

अगर आपको मिनिमल मेंहदी डिजाइन ही पसंद आते हैं तो ये वाला पैटर्न आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इसमें फ्लोरल मोटिफ्स और मंडला शेप वाला खूबसूरत पैटर्न बनाया गया है, जो रचने के बाद तो और भी ज्यादा सुंदर लगता है। मॉडर्न ब्राइड्स भी आजकल ऐसे ही मिनिमल डिजाइन पसंद कर रही हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलमेहंदी के ये 8 डिजाइन इंटरनेट पर मचा रहे धूम, दुल्हन की सहेलियों के लिए हैं 'मस्ट ट्राई'!