अरेबिक मेहंदी से भरे पूरे हाथ, यहां देखें हिना की 8 सुंदर डिजाइन

हरियाली तीज के बाद नागपंचमी और फिर रक्षाबंधन, सावन में एक के बाद एक त्योहारों पर मेहंदी को लगाना शुभ माना जाता है। अगर आप पूरे भरे हाथों वाली मेहंदी पसंद करती हैं तो इन अरेबिक डिजाइन को पूरी बाजुओं पर लगाएं। ये सुंदर भी दिखती हैं और ट्रेंडी लुक भी क्रिएट करती हैं, यहां देखें 8 बेस्ट हिना डिजाइन।

AparajitaAug 15, 2026 03:12 pm IST
1/9

अरेबिक हिना डिजाइन

हरियाली तीज के बाद नागपंचमी और फिर रक्षाबंधन, सावन के इन सारे त्योहारों पर मेहंदी को लगाना शुभ माना जाता है। सुहागिन से लेकर कुंवारी कन्या जमकर हाथों पर मेहंदी रचाती हैं। अगर आपको बेल-बूटे वाली अरेबिक मेहंदी रचाने का शौक हैं तो इन सुंदर डिजाइन को सेव कर लें। जो पूरी बाजुओं पर लगेंगी और आपके हाथों को सुंदर दिखाएंगी। रक्षाबंधन पर रचाना है या फिर नागपंचमी पर लगाना हो इन अरेबिक डिजाइन पैटर्न को सेव कर लें। (सभी इमेज साभार- Pintrest)

2/9

अरेबिक हिना डिजाइन

रक्षाबंधन के मौके पर ज्यादातर लड़कियां मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में अरेबिक डिजाइन और फुल हैंड वाले ये पैटर्न काफी पसंद किए जाते हैं। जैसे ये न्यू मेहंदी की डिजाइन काफी खूबसूरत दिखेगी और बनाने में भी आसान है।

3/9

आसान अरेबिक डिजाइन

मेहंदी लगाना चाहती हैं लेकिन ज्यादा ट्रिकी डिजाइन बनाना नहीं आता तो अरेबिक डिजाइन बनाना बेस्ट होता है। बड़े फूल और डिजाइन के साथ हाथों पर सजाएंगी तो ये सुंदर दिखेंगी।

4/9

फुल हैंड हिना डिजाइन

पूरे हाथों पर मेहंदी लगानी है लेकिन थोड़ा मॉडर्न टच के साथ लगाना चाहती हैं तो फ्रंट हैंड के लिए ये डिजाइन बेस्ट है। साथ ही ये बनाने में भी आसान है।

5/9

सिंपल हिना डिजाइन

कम समय में भरे हाथों वाली मेहंदी लगानी हो तो इस तरह की डिजाइन को सेव करके रख लें। कुछ ही मिनटों में ये फटाफट लग जाती है।

6/9

मेहंदी डिजाइन फॉर बिगिनर्स

मेहंदी लगाना सीख रही हैं और किसी के हाथ में सुंदर डिजाइन लगाना चाहती हैं तो ये फूलों वाली अरेबिक डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट दिखेगी।

7/9

मोरपंख वाली डिजाइन

ट्रेंडी डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये मोरपंख वाली डिजाइन को हाथों पर रचाएं।

8/9

सिंपल फूल और क्रिएटिव माइंड

मेहंदी लगाने का शौक है और हटके डिजाइन बनाना चाहती हैं तो सिंपल से फूल को थोड़ा आर्टिस्टिक ढंग से इस तरह बनाएं। सुंदर अरेबिक हिना पैटर्न बनकर रेडी हो जाएगा जो बिल्कुल हटके दिखेगा।

9/9

ब्यूटीफुल हिना पैटर्न

सुंदर और अट्रैक्टिव हिना डिजाइन जो चौड़ी हथेलियों पर सबसे ज्यादा आकर्षक दिखेगी। इस मेहंदी की डिजाइन को सेव कर लें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलअरेबिक मेहंदी से भरे पूरे हाथ, यहां देखें हिना की 8 सुंदर डिजाइन