
आजकल डिजाइनर ब्लाउज की स्लीव्स का ट्रेंड है। अब सिर्फ नेकलाइन ही नहीं, ब्लाउज की बाजू पर भी महिलाएं फैंसी डिजाइन बनवाना पसंद करती हैं। एक से एक डिजाइनर स्लीव्स के पैटर्न इन दिनों ट्रेंड में बने हुए हैं। डेली वियर का ब्लाउज बनवा रही हों या कहीं आने-जाने के लिए लिए, स्लीव्स पर ये पैटर्न काफी जचते हैं। अब रही बात ट्रेंडी बाजू के डिजाइन ढूंढने की, यहां हम आपके लिए कुछ पैटर्न ले कर आए हैं जिन्हें आप सेव कर सकती हैं। अगली बार ब्लाउज सिलवाने जाएंगी तो ये काम आएंगे। (All Images Credit- Pinterest)

2/9ट्राएंगल कट वर्क में स्लीव्स काफी ज्यादा स्टाइलिश लगती हैं। डेली वियर की कॉटन फैब्रिक वाली साड़ियों के साथ इस तरह की बाजू परफेक्ट रहेंगी। आप इस तरह से स्लीव्स पर बटन और लेस की डिटेलिंग भी करवा सकती हैं, बहुत ही अट्रैक्टिव लुक आता है।

3/9इस तरह से फ्रिल्ड स्लीव्स काफी अट्रैक्टिव लुक देती हैं। इनमें पट्टीदार वर्क काफी स्टाइलिश लगता है। हेवी लुक के लिए आप स्लीव्स में लटकन और बीड्स भी लगवा सकती हैं। इससे स्लीव्स का लुक और भी आकर्षक आता है।

4/9हाफ स्लीव्स काफी अट्रैक्टिव लुक देती हैं। आप इस तरह से इनमें लटकन लगवाकर खूबसूरत डिजाइनर लुक दे सकती हैं। हेवी साड़ियों के ब्लाउज सिलवा रही हैं तो इस तरह की बाजू बनवाना एक अच्छी चॉइस हो सकती हैं। खासकर लहंगे के ब्लाउज के साथ इस तरह की स्लीव्स बढ़िया लगती हैं।

5/9इस तरह की मिनी बो वाला स्लीव्स डिजाइन भी आप एक बार ट्राई कर सकती हैं। काफी मॉडर्न लुक देता है। खासकर आपकी सिल्क और बनारसी साड़ियों के साथ ये काफी जचने वाला है। इसमें मिनी बो वाला लुक आ रहा है, साथ ही लटकन वाला फैंसी डिजाइन भी है।

6/9थोड़ा यूनिक और मॉडर्न स्लीव्स डिजाइन चाहती हैं तो इस तरह की स्लीव्स भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। ये फिश कट पैटर्न है जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है। बेस्ट बात है कि हर तरह की साड़ियों के साथ आप इसे स्टिच करा सकती हैं।

7/9गर्मियों में डेली वियर के लिए ज्यादातर महिलाओं को हाफ स्लीव्स वाले ब्लाउज पसंद आते हैं। अगर आप भी हाफ में ही कोई फैंसी स्लीव्स देख रही हैं तो ये वाला डिजाइनर लुक ट्राई कर सकती हैं। बहुत ही अट्रैक्टिव और सिंपल डिजाइन है, जो बेसिक साड़ियों के साथ काफी अच्छा लगेगा।

8/9सिल्क, बनारसी या हेवी बॉर्डर वाली साड़ियों के साथ आप इस तरह की स्लीव्स बनवा सकती हैं। काफी डिजाइनर सा पैटर्न है और पफ स्लीव्स होने की वजह से विंटेज लुक भी आता है। डेली वियर में भी आप इस तरह की बाजू बनवा सकती हैं।

9/9ये स्लीव्स काफी फैंसी और अट्रैक्टिव लुक देंगी। सिंपल सा कट वर्क और साथ में क्रिस-क्रॉस पैटर्न काफी सुंदर लुक देगा। साथ ही बाजू के बॉर्डर पर लेस और फ्रिल डिजाइन बनवा सकती हैं। डेली वियर की साड़ियों को हेवी और डिजाइनर लुक देने का ये बेस्ट तरीका है।
