कांच की चूड़ियां भी लगेंगी महंगी! बैंगल्स के साथ ऐसे सेट बनाकर पहनें, देखें 8 फैंसी डिजाइन

Bangles Designs: आजकल मार्केट में भी काफी अलग-अलग डिजाइन आ गए हैं, ऐसे में सही बैंगल्स चुनना थोड़ा कन्फ्यूजिंग हो सकता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ ट्रेंडिंग बैंगल्स डिजाइन ले कर आए हैं, साथ में चूड़ियों के सेट बनाने के कुछ कॉम्बिनेशन भी।

Anmol ChauhanMay 05, 2026 07:54 pm IST
1/9

चूड़ियों के साथ बैंगल्स का परफेक्ट सेट कैसे बनाएं

हाथों में चूड़ियां और बैंगल्स पहनना हर महिला को पसंद होता है। खासतौर से इनका सही सेट बनाकर पहना जाए तो हाथों की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। डेली वियर से ले कर किसी भी खास मौके पर बैंगल्स के सुंदर कॉम्बिनेशन काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं। आजकल मार्केट में भी काफी अलग-अलग डिजाइन आ गए हैं, ऐसे में सही बैंगल्स चुनना थोड़ा कन्फ्यूजिंग हो सकता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ ट्रेंडिंग बैंगल्स डिजाइन ले कर आए हैं, साथ में चूड़ियों के सेट बनाने के कुछ कॉम्बिनेशन भी। ये आइडियाज आपके लुक को अपग्रेड करने में मदद करेंगे। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

घुंघरू बैंगल्स के साथ बनाएं चूड़ियों का सेट

घुंघरू बैंगल्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें आप कांच या वेलवेट की चूड़ियों के साथ पेयर कर के सुंदर सा सेट बना सकती हैं। दो-दो घुंघुरू बैंगल्स का सेट बनाएं, इससे बैंगल्स काफी हेवी लगेंगे। इस तरह आप चूड़ियों के आगे पीछे और बीच में लगाकर प्यारा सा सेट बना सकती हैं।

3/9

दो रंग की चूड़ियों और बैंगल्स से सेट बनाएं

आप किन्हीं दो ब्राइट शेड की चूड़ियों को कुछ इस तरह से मिक्स कर के सेट बना सकती हैं। बीच में एक हेवी गोल्डन बैंगल लगाकर पहनें, साथ में सेम शेड के पतले बैंगल्स पेयर करें। बहुत ही सुंदर सा सेट बनकर तैयार होगा। नई-नवेली दुल्हन के लिए तो ये बहुत ही बढ़िया बैंगल्स सेट है।

4/9

सिंपल चूड़ियों को ऐसे करें स्टाइल

सिंपल कांच की चूड़ियां भी काफी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। इन्हें आप और भी स्टाइलिश लुक दे सकती हैं, बीच में कुछ इस तरह के फैंसी बैंगल्स लगाकर। इससे चूड़ियां थोड़ी हेवी भी लगती हैं और ट्रेडिशनल के साथ तो बड़ा ही प्यारा लुक आता है।

5/9

फ्लॉवर बैंगल्स ट्रेंड में हैं

आजकल इस तरह के फ्लॉवर डिजाइन वाले बैंगल्स भी काफी ट्रेंड में हैं। ये काफी यूनिक और अट्रैक्टिव लगते हैं। इन्हें आप किसी भी रंग की चूड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं। साथ में उसी सेम शेड में थोड़े डार्क रंग की चूड़ियां लें और इस तरह से सेट बना लें। बहुत ही ज्यादा ब्यूटीफुल लुक आएगा।

6/9

दो रंग की चूड़ियां ऐसे मिक्स करें

अगर आपका सूट या साड़ी दो रंग के हैं, तो आप दो शेड में चूड़ियां भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह से अल्टरनेट पैटर्न में दोनों चूड़ियां मिक्स करें। आपके पास घुंघरू बैंगल्स या पतले गोल्डन बैंगल्स हैं, तो बीच बीच में उन्हें भी लगा सकती हैं, काफी प्यारा लुक आता है।

7/9

हेवी गोल्डन बैंगल्स के साथ बनाएं सेट

अगर आपके पास हेवी स्टेटमेंट गोल्डन बैंगल्स हैं, तो आपका काम फटाफट हो जाएगा। इन्हें आप लगभग हर रंग की चूड़ियों के साथ सेट बनाकर पहन सकती हैं। कहीं आने जाने के लिए साड़ी के साथ हैवी चूड़ियां पहननी हैं, तो उस टाइम ये क्लासिक गोल्डन बैंगल्स काफी काम आते हैं।

8/9

गोल्डन चूड़ी और बैंगल्स से सेट बनाएं

आप गोल्डन चूड़ियों को इस तरह से बीच-बीच में लगाकर और दोनों तरफ स्टेटमेंट बैंगल्स स्टाइल कर के, सुंदर सा सेट बना सकती हैं। अपने हिसाब से चूड़ियों की मात्रा रखें बहुत ही फैंसी और अट्रैक्टिव सा लुक आएगा।

9/9

लटकन वाले बैंगल्स देंगे स्टाइलिश लुक

लटकन वाले बैंगल्स आपके ज्वैलरी कलेक्शन में होने ही चाहिए। ये भी काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं और इन्हें आप आराम से किसी फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। खासतौर से साड़ी या लहंगा पहन रही हैं, तो चूड़ियों के साथ इनका सेट बनाकर बहुत ही सुंदर लुक आएगा।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलकांच की चूड़ियां भी लगेंगी महंगी! बैंगल्स के साथ ऐसे सेट बनाकर पहनें, देखें 8 फैंसी डिजाइन