
डायबिटीज तब होती है जब खून में शुगर का लेवल बहुत ज्यादा हो जाता है। इसका असर सीधा हृदय, किडनी, आंखें और नसों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में डायबिटीज पेशेंट को अपने खानपान का खास ख्याल रखना होता है। डायट में हमेशा उन सब्जियों को शामिल करना चाहिए जो शुगर लेवल मैनेज करने में आपकी मदद कर सकें। यहां जानिए 8 देसी सब्जियां जो डायबिटीज पेशेंट के लिए बेस्ट हैं।

2/9परवल एक बेहद फायदेमंद सब्जी है जिसमें विटामिन ए, सी, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। शुगर मरीजों के लिए भी परवल बेहतरीन साबित हो सकती है क्योंकि ये ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद करता है।

3/9करेला स्वाद में भले ही पसंद न आए लेकिन इसके ढेरों फायदे हैं। इसमें पाए जाने वाले यौगिक शरीर में इंसुलिन की तरह काम करते हैं, जो ब्लड शुगर को कम कर सकते हैं।

4/9भिंडी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए यह ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने इंसुलिन सेंसटिविटी में सुधार करने में मदद करती है।

5/9तोरई गर्मियों में आने वाली सबसे हेल्दी सब्जियों में से एक है। ये सब्जी वजन कंट्रोल करने के अलावा ब्लड शुगर को भी कम रखती है।

6/9ग्वार फली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें मौजूद टैनिन और फ्लेवोनोइड्स ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं।

7/9पपीता में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

8/9सहजन की फली इंसुलिन सेंसटिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। ऐसे में ये भी ब्लड शुगर को कम कर सकती है।

9/9कुंदरू खाने से ग्लूकोज अवशोषण स्लो हो जाता है, जिससे ब्लड शुगर स्पाइक होने का खतरा कम होता है।
