पहाड़ और पानी के बीच बने हुए हैं भारत के ये अनोखे मंदिर, मन मोह लेगी सुंदरता, दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग

भारत में कई ऐसे मंदिर बने हुए हैं, जो अपनी सुंदरता और अलग मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन आज हम आपको उन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहाड़ों और पानी के बीच बसे हुए हैं।

Deepali SrivastavaMar 17, 2026 09:56 am IST
1/9

भारत के खूबसूरत मंदिर

भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगह और ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं, जिन्हें देखना किसी अजूबे से कम नहीं है। ऐसे ही यहां कुछ मंदिर भी बने हुए हैं, जिनकी भव्यता देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। कुछ मंदिरों की मान्यता है कि वहां हर मन्नत पूरी हो जाती है, तो वही कुछ अपनी खूबसूरती को लेकर मशहूर हैं। लेकिन आज हम जिन मंदिरों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वो सभी पहाड़ों और नदियों के बीच बने हुए हैं। इन मंदिरों की सुंदरता देखने लायक है, चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

2/9

बाथू की लड़ी मंदिर

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बाथू की लड़ी मंदिर बना हुआ है, जो पानी के बीच में है। इस मंदिर की खास बात है कि ये साल के 8 महीने पानी में डूबा रहता है और बाकि महीनों में ही दर्शन कर सकते हैं। ये मंदिर पंजाब के जालंधर से करीब 150 किमी दूर स्थित महाराणा प्रताप सागर झील में पौंग बांध की दीवार से 15 किमी दूर एक टापू पर बना हुआ है।

3/9

बिंदु सागर शिव मंदिर

बिंदु सागर शिव मंदिर लिंगराज मंदिर के उत्तर में स्थित है और भुवनेश्वर का सबसे बड़ा जल निकाय है, जो 1,300 फीट लंबा और 700 फीट चौड़ा है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव ने पार्वती जी की प्यास बुझाने के लिए सभी नदियों का पानी यहां लाकर एक झील बनाई थी। ये मंदिर पानी से भरी झील के बीच बना हुआ है।

4/9

रत्नेश्वर महादेव मंदिर

उत्तर प्रदेश के बनारस में बना है रत्नेश्वर महादेव मंदिर जो गंगा नदी के किनारे बना हुआ है लेकिन पानी में डूबा रहता है और 9 डिग्री के झुकाव के लिए मशहूर है। काशी का ये मंदिर गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देता है। ये मंदिर भी भगवान शिव का है।

5/9

गोल्डन टेंपल

अमृतसर का गोल्डन टेंपल भी पानी के बीच में बना हुआ है और इसके आस-पास मौजूद झील का नाम अमृत सरोवर है। यह सिखों का सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है और इसे दूर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे ये पानी पर तैर रहा है।

6/9

तिरुपति बालाजी

आंध्र प्रदेश में मौजूद मंदिर तिरुपति बालाजी पहाड़ों पर बसा हुआ है। इस मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की मूर्ति बनी हुई है, जिसे देखकर लगता है कि वह बिल्कुल असली है। इस मंदिर में हजारों श्रद्धालु रोजाना दर्शन के लिए आते हैं।

7/9

कामाख्या देवी मंदिर

असम में बना कामाख्या देवी मंदिर भी पहाड़ों पर बना हुआ है। ये मंदिर गुवाहाटी शहर में नीलांचल पहाड़ी पर स्थित है और इसे शक्ति पीठों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में काफी भीड़ होती है।

8/9

बद्रीनाथ मंदिर

उत्तराखंड में मौजूद बद्रीनाथ मंदिर भी ऊंचे पहाड़ पर बना हुआ है। ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है और यहां पहुंचने के लिए कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है। इस मंदिर की खूबसूरती देखने लायक है।

9/9

केदारनाथ मंदिर

केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से भी एक है। 13,000 फीट की ऊंचाई पर बसा यह मंदिर, भगवान शिव को समर्पित है। भगवान के दर्शन करने के लिए 16 किलोमीटर का ट्रेक पार करना पड़ता है। हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। केदारनाथ को लेकर मान्यता है कि यहां हर मन्नत पूरी हो जाती है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलपहाड़ और पानी के बीच बने हुए हैं भारत के ये अनोखे मंदिर, मन मोह लेगी सुंदरता, दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग