1/9चाय हम इंडियंस की फेवरिट ड्रिंक है। सर्दियों में तो गरमा-गरम अदरक की चाय के बिना सुबह उठना ही नामुमुकिन होता है। ब्रेकफास्ट हो या शाम का समय, हल्की हल्की ठंड में चाय का मजा कुछ और ही है। साथ में कुछ बढ़िया खाने को मिल जाए, तो और बात बन जाए। अगर आप चाय के साथ वही नमकीन-बिस्किट खाते आ रहे हैं, तो सेहत के साथ-साथ अपने स्वाद से भी कॉम्प्रोमाइज कर रहे हैं। क्योंकि थोड़े से टाइम में ही आप टेस्टी से स्नैक्स बनाकर खा सकते हैं, जिन्हें गिल्ट फ्री एंजॉय किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऑप्शंस।

सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए बेसन चीला एक हेल्दी और झटपट बनने वाला ऑप्शन है। जरा से बेसन में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और बेसिक मसाले डालकर बैटर बना लें और तवे पर घी या तेल से सेंक लें। प्रोटीन से भरपूर ये डिश, चाय के साथ परफेक्ट लगती है।

ज्यादा टाइम नहीं है, तो थोड़े से घी में मखाना रोस्ट कर लें। आप इन्हें ड्राई रोस्ट भी कर सकते हैं। चाहें तो साथ में थोड़े से रोस्टेड चने भी ले सकते हैं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये स्नैक भी चाय के साथ एकदम परफेक्टली पेयर होता है।

नमकीन खाने की क्रेविंग होती है, तो पोहा चिवड़ा आपके लिए बेस्ट है। थोड़े से तेल में जीरा, करी पत्ता, हरी मटर, हरी मिर्च, प्याज और नमक, मिर्च के साथ पोहा रोस्ट कर लें। मुश्किल से दस मिनट लगते हैं और बहुत ही टेस्टी कुरकुरा स्नैक बनकर तैयार होता है।

विंटर्स में बटरी बॉयल्ड कॉर्न खाने का मजा ही अलग है। बाजार में रेडी टू कुक्ड और फ्रोजन कॉर्न के पैकेट मिलते हैं, जिन्हें झटपट आप बटर में हल्का फ्राई कर सकती हैं। ऊपर से थोड़ा चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो और नींबू और काली मिर्च एड करें, बहुत ही टेस्टी स्नैक बनकर तैयार हो जाएगा।

हल्की भूख लगी है, तो प्रोटीन रिच पनीर भुर्जी टोस्ट बना लें। पनीर को क्रम्बल करें, टमाटर प्याज और हल्के मसालों के साथ भुर्जी बना लें। इसे ब्रेड पर स्प्रेड कर के हल्का सा सेंक लें। बहुत ही हेल्दी और फिलिंग डिश बन जाएगी।

स्प्राउट्स पहले से रेडी हों तो मिनटों में आप टेस्टी सी चाट बना सकते हैं। स्प्राउट्स में कटी हुई प्याज, टमाटर, नमक, काली मिर्च, चाट मसाला और हल्का सा नींबू मिलाएं। चाय के साथ ये रिफ्रेशिंग चाट खाने का मजा ही कुछ और है।

आप घर में मक्का के दाने ला कर रख सकते हैं, जिन्हें हल्के से तेल और नमक में पकाकर टेस्टी पॉपकॉर्न घर पर ही बन जाएंगी। ये स्नैक हेल्दी भी है और टेस्टी भी। घर में बच्चे हैं, तो शाम को आप उन्हें पॉपकॉर्न बनाकर खिला सकते हैं।

शाम की चाय के साथ खाने के लिए मुरमुरे तो आपको ला कर रख लेने चाहिए। इनमें जरा से टमाटर, प्याज और हरी मिर्च काटकर डाल दें। साथ में थोड़ा सा नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला और नींबू मिला दें। चाहें तो फ्रेश हरा धनिया भी एड कर सकते हैं। ये एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है।
