ब्लाउज के 8 लेटेस्ट डिजाइन, सावन में हरी साड़ी पर खूब खिलेंगे

Blouse Back Neck Design: सावन के लिए हरे रंग की साड़ी तो खरीद ली होगी। अब उस पर ब्लाउज सिलवाना है तो इन लेटेस्ट और गॉर्जियस बैक एंड फ्रंट नेक डिजाइन के स्टिच करवाएं, देखें डिजाइन।

AparajitaJul 19, 2026 11:52 pm IST
1/9

लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन कलेक्शन

सावन का महीना शुरू होने वाला है। लेडीज ज्यादातर ग्रीन साड़ी की शॉपिंग हर सावन में कर ही लेती हैं। इस बार भी साड़ी संग ब्लाउज बनवाना हो तो इन लेटेस्ट ब्लाउज के बैक नेक को सेव कर लें। जिसे बनवाकर पहना तो पूजा में देवरानी-जेठानी, ननद से लेकर किटी पार्टी में सहेलियां तक पूछना शुरू कर देंगी टेलर का पता। (सभी फोटो साभार-Pintrest)

2/9

पान के पत्ते का शेप

ब्लाउज के पीछे के गले को क्लासी लुक देना है तो ये गला सबसे खूबसूरत दिखेगा। पान के पत्ते के शेप के साथ ऊपर की तरफ बटन और फिर नीचे कपड़े की लटकन इसे खूबसूरत लुक दे रही है। सिल्क और बॉर्डर वाली साड़ियों पर ये ब्लाउज डिजाइन परफेक्ट दिखेगी।

3/9

ब्लाउज को करें मिक्स एंड मैच

किसी ऐसी साड़ी के ब्लाउज को बनवा रहीं जो कंट्रास्ट कलर में हैं तो इस तरह से बैक पर कलर को ऐड करवाएं। ये ब्लाउज डिजाइन बैक पर गॉर्जियस दिखेगी।

4/9

गले पर रफल डिटेलिंग

बैक नेक पर राउंड शेप की डिजाइन बनवाएं और साथ में उस पर रफल स्टिच करवाएं। छोटी बारीक मोतियों का काम सिंपल ब्लाउज के कपड़े को भी अट्रैक्टिव बना देगा। इस तरह की डिजाइन पहनेंगी तो बाकी की लेडीज टेलर का पता जरूर पूछेंगी।

5/9

बैक स्टिचिंग का कमाल

हरे रंग की साड़ी खरीदी है तो किसी भरोसेमंद टेलर या बुटीक को देकर इस तरह के गले को बैक पर स्टिच करवाएं, ये सिंपल ब्लाउज को भी अट्रैक्टिव बना रहा है।

6/9

शानदार बैक डिटेलिंग

ब्लाउज में पीछे की तरफ हुक या बटन लगाने का ये स्मार्ट आइडिया है। डिजाइन भी बैक पर बन गई और साथ में बटन भी खोलने बंद करने के लिए लग गए। ये ब्लाउज ग्रीन साड़ी की शोभा बढ़ा देगा।

7/9

ग्रीन ब्लाउज डिजाइन

ग्रीन ब्लाउज की ये डिजाइन सिंपल साड़ी को भी खास बना सकती है। प्लेन बॉर्डर वाली कॉटन की साड़ी है तो उसे खास बनवाने के लिए गले की ये डिजाइन बैक पर स्टिच करवा लें। देवरानी-जेठानी देखते ही जल-भुन जाएंगी।

8/9

बॉर्डर वाली साड़ी के लिए डिजाइन

बॉर्डर वाली साड़ी को स्पेशल ओकेजन पर पहनना है तो उसके ब्लाउज को इस डिजाइन के साथ स्टिच करवाएं। सब आपके ब्लाउज को ही देखते रह जाएंगे।

9/9

राउंड शेप नेक विद लटकन 

बैक पर छोटू सा राउंड शेप नेक कटवाएं। लेकिन स्टनिंग सा लटकन इस पूरे ब्लाउज की शोभा बढ़ा दे रहा है। तो इस तरह का ब्लाउज आपकी किसी भी साड़ी को खास बना सकता है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलब्लाउज के 8 लेटेस्ट डिजाइन, सावन में हरी साड़ी पर खूब खिलेंगे