
हाथों को एलिगेंट और रॉयल लुक देना है तो कांच की चूड़ियों के साथ गोल्डन बैंगल्स का कॉम्बिनेशन हमेशा ही क्लासी लगता है। सिर्फ कांच की चूड़ियां पहनने के बजाए अगर आप साथ में गोल्डन बैंगल्स को भी पेयर कर लें, तो ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लग जाते हैं। खास बात ये हैं कि आप सूट पहन रही हों या साड़ी, ये बैंगल सेट हर एथनिक आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। अगर आप भी कांच की चूड़ियां के साथ गोल्डन बैंगल्स का सेट बनाने की सोच रही हैं, तो ये आइडियाज आपके काम आ सकते हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9किसी खास मौके के लिए आपके पास हेवी गोल्डन बैंगल्स तो होने ही चाहिए। इन्हें आप अपने आउटफिट के मैचिंग की चूड़ियों के साथ सेट बनाकर पहन सकती हैं। खासकर साड़ी और लहंगे के साथ बहुत ही सुंदर लुक आता है। इस तरह से आप चूड़ियों के आगे-पीछे और बीच में लगाकर पहन सकती हैं।

3/9अगर आपके पास एक स्टेटमेंट गोल्डन बैंगल है, तो उसे आप कांच की चूड़ियों के बीच में कुछ इस तरह से स्टाइल कर सकती हैं। ये काफी ज्यादा एलिगेंट लुक देता है। अगर आपको ज्यादा हेवी लुक पसंद नहीं है, तब तो इस तरह से चूड़ियों के सेट बनाना आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन रहेगा।

4/9स्टोन वर्क वाले गोल्ड बैंगल्स काफी ज्यादा एलिगेंट लगते हैं। अगर आपके पास ऐसा एक सेट है, तो इन्हें आप चूड़ियों के आगे पीछे लगाकर स्टाइल कर सकती हैं। पतले बैंगल्स या गोल्डन चूड़ियों को इनके बीच-बीच में लगाकर पहना जा सकता है, बहुत ही सुंदर और हेवी लुक आता है।

5/9ज्यादा हेवी गोल्डन बैंगल्स अगर आपके पास नहीं है, तो इस तरह से दो पतले बैंगल्स साथ में लगाकर आप सुंदर सेट बना सकती हैं। काफी यूनिक लगेगा और आपके हाथ भी भरे-भरे लगेंगे। अगर आपके पास गोल्डन स्टोन वर्क वाली चूड़ियां हैं, तो उन्हें भी आप दो या चार के सेट में पहनकर ये लुक क्रिएट कर सकती हैं।

6/9कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स आजकल काफी ट्रेंड में बने हुए हैं। इन्हें आप किसी भी रंग की चूड़ियों के साथ सेट बनाकर पहन सकती हैं। चार से पांच चूड़ियों के बीच लगे हुए घुंघरू बैंगल्स काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं। आप सिल्वर और गोल्डन कलर में दो सेट ले सकती हैं। आउटफिट के हिसाब से आराम से मिक्स एंड मैच हो जाएगा।

7/9अगर आप नई-नवेली बहू हैं या फिर किसी शादी-फंक्शन के लिए हेवी लुक चाहती हैं, तो गोल्डन बैंगल्स को इस तरह चूड़ियों के बीच में लगा सकती हैं। काफी हेवी और ब्यूटीफुल लुक आता है। दो-दो चूड़ियों के साथ बहुत ही सुंदर सा सेट बनता है, जो साड़ी के साथ बड़ा ही सुंदर लगता है।

8/9दो-दो घुंघरू बैंगल्स लगाकर आप इस तरह का सेट बनाकर पहन सकती हैं। बहुत ही फैंसी सा लुक आता था। आजकल तो दोनों हाथों में अलग-अलग रंग की चूड़ियां पहनने का ट्रेंड है। आप प्लेन कांच की चूड़ी के साथ इन्हें पेयर कर सकती हैं, गोल्डन बैंगल्स के साथ बहुत रॉयल लुक आता है।

9/9स्टोन वर्क और गोल्डन बैंगल्स मिलाकर आप इस तरह का सेट बना सकती हैं। बहुत ही एलिगेंट और फैंसी लुक आता है। आपके पास जितने भी फैंसी बैंगल्स हैं, आप सभी को स्टैक कर के चूड़ियों के आगे-पीछे लगा सकती हैं। बहुत ही हेवी और क्लासी लुक आता है।
