सूट का कपड़ा ले लिया है तो गले के ये 8 डिजाइन भी सेव कर लें, टेलर को दिखाने के काम आएंगे!

सूट सिलवाती हैं तो नेकलाइन के ये डिजाइन आपको एक बार जरूर देख लेने चाहिए। दरअसल सूट का लुक काफी हद तक नेकलाइन पर डिपेंड होता है, इसलिए सिंपल की जगह ये ट्रेंडी ऑप्शंस ट्राई करना तो बनता है।

Anmol ChauhanJul 17, 2026 08:33 pm IST
1/9

सूट के लिए सेव कर लें बैक और फ्रंट नेकलाइन

सूट का असली लुक तो उसकी नेकलाइन से ही आता है। इसलिए अक्सर महिलाएं सूट सिलवाने से पहले बैक और फ्रंट की नेकलाइन के डिजाइन डिसाइड कर लेती हैं। डिजाइनर नेकलाइन का फायदा ये है कि ओवरऑल सूट सिंपल भी है, तो भी नेकलाइन की वजह से स्टाइलिश लगने लगता है। हालांकि एक परफेक्ट नेकलाइन चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इनका फैशन बदलता ही रहता है। ऐसे में यहां हम ने आपके किसी काम को आसान करने की कोशिश की है। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

फ्रंट के लिए चुनें ये कट वर्क वाला डिजाइन

प्रिंटेड सूट का फैब्रिक ले लिया है, तो नेकलाइन कुछ इस तरह की डिजाइन करा सकती हैं। स्कैलप कट वर्क वाला ये डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में है और देखने में भी बेहद स्टाइलिश लगता है। ऐसे पैटर्न सूट को डिजाइनर लुक देते हैं।

3/9

रिबन बो बैक नेकलाइन पैटर्न

थोड़े मॉडर्न और स्टाइलिश लुक के लिए आप ये रिबन और बो वाला पैटर्न चुन सकती हैं। डोरी वाले डिजाइन का ही ये एक मॉडर्न वर्जन कह सकते हैं। ये देखने में भी काफी गर्लिश और क्यूट लगता है। डेली वियर के सूटों के साथ एक बार तो ये एक्सपेरिमेंट बनता है।

4/9

क्रिस-क्रॉस डोरी डिजाइन

सूट की बैक के लिए आप इस तरह का क्रिस क्रॉस डिजाइन भी चुन सकती हैं। ये काफी सिंपल सोबर पैटर्न है, लेकिन देखने में बेहद यूनिक और अट्रैक्टिव लगता है। डोरी वाले डिजाइन पसंद करती हैं, तो इस बार इस तरह की नेकलाइन बनवा सकती हैं।

5/9

स्वीटहार्ट नेकलाइन और कट वर्क

स्वीटहार्ट नेकलाइन में ओवरऑल लुक काफी सुंदर आता है। इसके साथ अगर कट वर्क भी करा लिया जाए, तो नेकलाइन इतनी ज्यादा अट्रैक्टिव लगती है कि आपका सिंपल सूट भी डिजाइनर लगने लगेगा। प्रिंटेड कॉटन या सिल्क का सूट है, तो एक बार ये नेकलाइन जरूर ट्राई करें।

6/9

की होल पैटर्न वाला नेक डिजाइन

डेली वियर के सूट के लिए इस तरह की 'की होल' पैटर्न नेकलाइन एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। बहुत ही सिंपल और अट्रैक्टिव डिजाइन लगता है। अगर आप ऑफिस के लिए सूट सिलवा रही हैं, तो इस तरह के डिजाइन काफी क्लासी लुक देंगे।

7/9

कपड़े की पट्टी लगवाकर बनवाएं

सिंपल नेकलाइन बनवा रही हैं, तो बस इस तरह से मैचिंग फैब्रिक की पट्टी लगवा लें। ओवरऑल लुक बहुत ही सुंदर लगेगा। अगर आप डोरी वाली बैक जैसा ही लुक चाहती हैं, लेकिन कुछ ऐसा जो स्टाइलिश भी हो और कंफर्टेबल भी, तो ये नेकलाइन बढ़िया ऑप्शन हो सकती है।

8/9

डिजाइनर फ्रंट गला बनवाएं

फ्रंट नेकलाइन के लिए आप ये डिजाइन भी चूज कर सकती हैं। बहुत ही ज्यादा अट्रैक्टिव और यूनिक पैटर्न है। इसमें गला काफी डिजाइनर सा है, इसलिए ओवरऑल सूट सिंपल होने के बाद भी काफी क्लासी लुक आ रहा है। इस तरह के डिजाइन पाकिस्तानी सूटों में काफी देखने को मिलते हैं।

9/9

बैक के लिए पट्टीदार पैटर्न

सूट की बैक के लिए इस तरह का पट्टीदार पैटर्न भी एक बढ़िया चॉइस हो सकता है। काफी सिंपल और सोबर डिजाइन है, इसलिए ऑफिस या कॉलेज वियर के लिए भी सिलवा सकती हैं। ऐसे डिजाइन देखने में काफी क्लासी लुक देते हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसूट का कपड़ा ले लिया है तो गले के ये 8 डिजाइन भी सेव कर लें, टेलर को दिखाने के काम आएंगे!