पैंट-प्लाजो छोड़िए! ये 8 फैंसी शरारा सूट लगेंगे हर फंक्शन में बेस्ट, सब पूछेंगी- कहां से लिया?

Sharara Suit Designs: किसी खास मौके पर पहनने के लिए शरारा सूट एक परफेक्ट ऑप्शन हैं। ट्रेडिशनल लुक में अगर आप भी अपना जलवा दिखाना चाहती हैं, तो ये शरारा सूट से एक बार जरूर देख लें। शॉपिंग में काफी मदद मिलेगी।

Anmol ChauhanMay 26, 2026 05:44 pm IST
1/9

स्टाइलिश लगेंगे ये शरारा सूट सेट

कोई भी स्पेशल मौका हो, शरारा सूट का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। गर्ल्स के बीच तो इनका क्रेज आज भी बरकरार है। जब भी कुछ ट्रेडिशनल पहनने की बात आती है, तो ज्यादातर गर्ल्स शरारा सूट ही प्रिफर करती हैं। खास बात ये है कि अब सिर्फ त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि नॉर्मल पार्टी और छोटे फंक्शन में भी स्टाइलिश शरारा सूट लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं। इनमें आपको अलग अलग वैराइटी और डिजाइन मिल जाते हैं, जिन्हें आप ओकेजन के हिसाब से सिलेक्ट कर सकती हैं। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही फैंसी डिजाइंस का कलेक्शन ले कर आए हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

गोल्डन एंब्रॉयडरी वाला पिंक शरारा सूट

गर्ल्स जितनी सुंदर पिंक रंग में लगती हैं, उतनी शायद ही किसी दूसरे रंग में दिखती हों। ऐसे में एक ऐसा सूट सेट तो लेना बनता है। इसपर गोल्डन एंब्रॉयडरी वर्क है, जिस वजह से किसी खास मौके पर पहनने के लिए ये एकदम परफेक्ट रहेगा। बहुत ओवर कढ़ाई का काम भी नहीं है, इसलिए सूट का लुक काफी फैंसी लग रहा है।

3/9

शिमरी फैब्रिक में शरारा सूट लें

किसी खास फंक्शन या त्यौहार के लिए शरारा सूट ले रही हैं, तो इस तरह के शिमरी फैब्रिक में लें। ये काफी ज्यादा सुंदर लगता है। ओवरऑल सूट पर ज्यादा कढ़ाई भी नहीं होगी, तब भी इसका लुक काफी हेवी और एलिगेंट सा आता है।

4/9

सिंपल फैब्रिक ले कर सिलवाएं

आप खुद भी शरारा सूट डिजाइन करवा सकती हैं। इसके लिए अपने मनपसंद रंग में फैब्रिक खरीदें और कुछ मैचिंग या मिरर वर्क वाली लेस। सिंपल फैब्रिक भी है, तब भी लुक काफी क्लासी और एलिगेंट लगेगा। इसकी नेकलाइन, स्लीव्स, दुपट्टा और यहां तक कि बॉर्डर पर भी आप लेस लगवा सकती हैं।

5/9

फ्लोरल प्रिंटेड फैब्रिक में शरारा सूट

समर्स में हेवी शरारा सूट पहनने का मन नहीं है, तो प्रिंटेड फैब्रिक वाला सूट चुन सकती हैं। ये काफी ज्यादा स्टाइलिश लगते हैं। इस तरह का घेरदार शरारा स्टिच कराएं। साथ में आप मैचिंग नेट फैब्रिक या शिफॉन का दुपट्टा ले सकती हैं, ओवरऑल लुक काफी फैंसी लगेगा।

6/9

हेवी एंब्रॉयडरी वाला शरारा सूट

घर में किसी की शादी है और आपको अपना रंग जमाना है, तो इस तरह का हेवी शरारा सूट ले सकती हैं। वाइब्रेंट रानी पिंक शेड और साथ में क्लासी गोल्डन एंब्रॉयड्री, काफी रॉयल और रिच लुक देगी। ऐसे सूट को आप ढेर सारी चूड़ियों और ट्रेडिशनल ज्वैलरी के साथ पेयर कर सकती हैं, देसी कुड़ी लगेगीं।

7/9

मॉडर्न लुक के ट्राई करें ये लुक

ओकेजन खास है लेकिन आप बहुत हेवी भी कुछ नहीं पहनना चाहती हैं, तो इस तरह का शरारा सूट आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें कुर्ता तो हेवी एंब्रॉयड्री वाला है, लेकिन शरारे पर सिंपल मिरर वर्क है जो काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। दोनों हेवी नहीं है, इसलिए काफी बैलेंस्ड लुक भी आ रहा है।

8/9

थ्रेड एंब्रॉयडरी वाला सूट स्टाइलिश लगेगा

छोटे-मोटे फंक्शंस के लिए इस तरह के सूट आपके पास होने चाहिए। कोई पूजा है या फैमिली गेट टुगेदर; तो इन्हें आप आराम से स्टाइल कर सकती हैं। एंब्रॉयडरी हेवी है लेकिन ओवर नहीं लग रही है। स्टाइल करने में भी ये काफी कंफर्टेबल रहते हैं, इसलिए परफेक्ट ऑप्शन हैं।

9/9

नेट फैब्रिक में लें वाइब्रेंट शरारा सेट

नेट फैब्रिक में भी आप एक शरारा सूट सेट ले सकती हैं। ये काफी ज्यादा फैंसी लगता है। किसी खास मौके के लिए रही हैं, तो ऐसी वाइब्रेंट शेड पिक कर सकती हैं। इसके साथ आपको ज्यादा ज्वैलरी या एक्सेसरीज कैरी करने की जरूरत नहीं है, स्टेटमेंट ईयरिंग्स पहन लीजिए लुक कंप्लीट हो जाएगा।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलपैंट-प्लाजो छोड़िए! ये 8 फैंसी शरारा सूट लगेंगे हर फंक्शन में बेस्ट, सब पूछेंगी- कहां से लिया?