4-6 ग्राम गोल्ड में बनवाएं सोने के टॉप्स, सूट-साड़ी के साथ खूब फैंसी लगेंगे ये 8 डिजाइन!

Gold Tops Designs: डेली वियर के लिए सोने के टॉप्स परफेक्ट रहते हैं। लाइटवेट और देखने में फैंसी भी। बेस्ट बात है कि बजट में ही आपको बढ़िया डिजाइन मिल जाएंगे। यहां कुछ ऐसे ही चुनिंदा डिजाइंस हम आपके लिए ले कर आए हैं।

Anmol ChauhanJun 09, 2026 07:16 pm IST
1/9

डेली वियर के लिए गोल्ड के ईयरिंग्स डिजाइन

डेली वियर में पहनने के लिए इयररिंग्स तलाश रही हैं, तो गोल्ड के टॉप्स एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं। ये लाइटवेट भी रहते हैं और देखने में भी काफी एलिगेंट लगते हैं। सबसे अच्छी बात है कि बजट के अंदर ही आपको कई डिजाइन मिल जाएंगे, जो काफी फैंसी लगते हैं। साड़ी-सूट जैसे एथनिक आउटफिट हों या वेस्टर्न आउटफिट, इनमें से कई डिजाइंस आप हर तरह के कपड़ों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आइए कुछ फैंसी गोल्ड ईयरिंग्स के डिजाइन देख लेते हैं, जो शॉपिंग के वक्त आपके बड़े काम आएंगे। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

एलिगेंट पर्ल गोल्ड टॉप्स

पर्ल और गोल्ड का कॉम्बिनेशन काफी क्लासी और एलिगेंट लगता है। आप चाहें तो कुछ इस तरह के टॉप्स अपने ईयरिंग्स कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इनकी खासियत है कि ये सिर्फ इंडियन आउटफिट्स ही नहीं, बल्कि वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ भी काफी सुंदर लगेंगे। डेली वियर के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन हैं।

3/9

मीनाकारी वर्क वाले गोल्ड टॉप्स

इस तरह के टॉप्स काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं। खासकर अगर आप सूट या साड़ी पहनती हैं, तो साथ में उनका लुक बड़ा ही प्यारा आता है। इनपर सुंदर मीनाकारी का काम है, जिससे सारा ध्यान इन्हीं पर जाने वाला है। ये देखने में थोड़े हैवी जरूर लगते हैं, लेकिन काफी लाइटवेट होते हैं।

4/9

लटकन वाले फैंसी टॉप्स

महिलाएं लटकन वाले गोल्ड के टॉप्स पहनना काफी पसंद करती हैं। इसकी वजह है कि इनमें चेहरे की शेप बड़ी खूबसूरत आती है। डेली वियर के लिए तो ऐसे ईयरिंग्स परफेक्ट रहते हैं। ज्यादा ज्वैलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ती और लुक भी काफी अट्रैक्टिव आता है।

5/9

मिनमिल लाइटवेट गोल्ड टॉप्स

डेली वियर में आजकल की गर्ल्स बिल्कुल मिनिमल डिजाइन के ईयरिंग्स पहनना पसंद करती हैं। आपका भी यही हाल है, तो इस तरह का डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। ये क्लासिक फ्लोरल डिजाइन है, जो इंडियन आउटफिट्स के साथ काफी सुंदर लगता है।

6/9

खूबसूरत लगेगा ये डिजाइन

सिंपल ईयरिंग्स लेने की सोच रही हैं, तो ये वाला डिजाइन एक बार जरूर देख लें। सिंपल जरूर है लेकिन बेसिक नहीं। पहनने के बाद ये इतना ज्यादा क्लासी लगेगा कि आपकी सहेलियां जरूर पूछने वाली हैं कि ये ईयरिंग्स कहां से बनवाई।

7/9

लोटस शेप में एलिगेंट ईयरिंग्स

लोटस शेप ज्वैलरी इन दिनों काफी ट्रेंड में बनी हुई है। ऐसे में आप चाहें तो इस तरह के गोल्ड टॉप्स बनवा सकती हैं। इनमें स्टोन वर्क भी है, जिस वजह से लुक और भी ज्यादा खूबसूरत आता है। इन्हें भी आप एथनिक आउटफिट के अलावा वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी पेयर कर सकती हैं।

8/9

क्लासी लगेंगे ये हेवी गोल्ड टॉप्स

ये गोल्ड टॉप्स काफी क्लासी लुक देंगे। हालांकि ये डिजाइन थोड़ा हेवी है लेकिन आपके ज्वैलरी कलेक्शन में ये होने ही चाहिए। कहीं आने-जाने के लिए ये एकदम परफेक्ट रहेंगे। खासकर एथनिक आउटफिट के साथ ये ईयरिंग्स काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं।

9/9

लटकन वाले टॉप्स लगेंगे फैंसी

लटकन वाले टॉप्स लेने की सोच रही हैं तो ये वाला डिजाइन भी काफी फैंसी लगेगा। इन्हें आप डेली वियर में सूट-साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं। हर फेस शेप पर इस तरह के ईयरिंग्स सुंदर लगते हैं। खासकर अगर आपका चेहरा गोल है, तब तो आपको इस तरह के ईयरिंग्स ही लेने चाहिए।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइल4-6 ग्राम गोल्ड में बनवाएं सोने के टॉप्स, सूट-साड़ी के साथ खूब फैंसी लगेंगे ये 8 डिजाइन!