
सलवार सूट डेली वियर में महिलाओं का पसंदीदा आउटफिट है। सलवार का फ्लोई लुक सिर्फ देखने में ही अच्छा नहीं लगता, बल्कि काफी कंफर्टेबल भी होता है। आप भी सलवार स्टिच कराने की सोच रही हैं तो उसकी मोहरी पर ये फैंसी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये डिजाइन आपकी डेली वियर सलवार को काफी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक देंगे। तो चलिए आजकल के फैशन के हिसाब से कुछ लेटेस्ट डिजाइन देख लेते हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9सलवार की मोहरी पर आप इस तरह का फ्लोरल डिजाइन बनवा सकती हैं। इसके लिए सूट के मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट शेड में बने बनाए फैब्रिक के फूल ले लें और उनपर इस तरह से पर्ल और बीड्स लगवाकर फैंसी सा डिजाइन बनवा लें। वैसे इन्हें कपड़े से डिजाइन कर के बनाया जा सकता है।

3/9प्लेन रखने के बजाए आप मोहरी पर प्रिंटेड कपड़ा लगवा सकती हैं। सूट के साथ का कपड़ा या बॉर्डर मोहरी पर काफी सुंदर लगेगा। थोड़ा और अट्रैक्टिव लुक देना है तो मार्केट से रेडीमेड लेस ले कर भी लगवाई जा सकती है।

4/9सलवार की मोहरी को प्लेन रखने के बजाए आप इस तरह से सितारे भी लगवा सकती हैं। ये काफी ज्यादा डिजाइनर लुक देते हैं। कहीं आने जाने के लिए अपना हेवी एंब्रॉयडरी वाला सूट स्टिच करा रही हैं, तो ये वाला डिजाइन आपकी मोहरी के लिए परफेक्ट रहेगा।

5/9आप चाहें तो सलवार की मोहरी पतली भी रख सकती हैं। आजकल इस तरह सलवार भी काफी पसंद की जा रही है। इसमें प्लेन मोहरी की जगह प्रिंटेड कपड़ा अटैच करा लें और साथ में बटन या बीड्स की डिटेलिंग काफी अट्रैक्टिव लुक देगी।

6/9ये डिजाइनर मोहरी आपके पूरे सूट लुक में चार चांद लगा देगी। मार्केट से आप छोटे छोटे टैसल्स और लेस ला सकती हैं और मोहरी पर इस तरह की डिटेलिंग करा सकती हैं। किनारों पर बारीक लेस और भी ज्यादा अट्रैक्टिव और फैंसी लुक देगी।

7/9सिंपल गोल्डन गोटा पट्टी लेस से भी सलवार का लुक चेंज हो जाता है। आप कुछ इस तरह से इसे अपनी मोहरी पर लगवा सकती हैं। खासकर फेस्टिव लुक के लिए सूट पर गोटा की डिटेलिंग कराना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

8/9मोहरी के लिए इस तरह का डिजाइनर पैटर्न भी चुना जा सकता है। ये काफी अट्रैक्टिव लुक देगा। इसके लिए सलवार की मोहरी पर धागे से वर्क किया जाता है और साथ ही सितारों का खूबसूरत काम भी इसपर होता है। हेवी लुक चाहती हैं तो इस तरह की मोहरी बनवा सकती हैं।

9/9सलवार की मोहरी पर आप खूबसूरत सा कट वर्क करा के इस तरह पाइपिंग बनवा सकती हैं। पाइपिंग लगवाने से डिटेलिंग और ज्यादा निखरकर आती है। इसके लिए आप कॉन्ट्रास्ट शेड में या सूट के मैचिंग का फैब्रिक ले सकती हैं और इस तरह की साफ-सुथरी डिटेलिंग बनवा सकती हैं।
